• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 23, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान: दूरियां घटीं, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी: मोबाइल मेडिकल यूनिटों से 4.66 लाख से अधिक मरीज लाभान्वित

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 23, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Chhatisgarh Samachar :  धमतरी 23 सितंबर 2026

 धमतरी की मोबाइल मेडिकल यूनिटों ने रचा जनसेवा का नया अध्यायस्वस्थ समाज ही सशक्त और विकसित जिले की आधारशिला है। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नागरिकों के और अधिक करीब ले जाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) स्वास्थ्य सेवाओं को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की सीमाओं से आगे ले जाकर उन बस्तियों और क्षेत्रों तक पहुंचा रही हैं, जहां लोगों के लिए स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचना हमेशा सहज नहीं होता।
धमतरी जिले में मोबाइल मेडिकल यूनिटों का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद से इन मोबाइल स्वास्थ्य सेवाओं ने जिले के विभिन्न शहरी, ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा की पहुंच को मजबूत किया है। अब तक मोबाइल मेडिकल यूनिटों के माध्यम से 4 लाख 66 हजार 744 मरीजों का उपचार, 1 लाख 19 हजार 370 पैथोलॉजी जांच और 4 लाख 12 हजार 116 दवाइयों का वितरण किया जा चुका है। इस दौरान जिले में 5 हजार 839 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए हैं।

READ ALSO

Chhatisgarh News : आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Today Cg News : विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

स्वास्थ्य सुविधा अब दूरी की मोहताज नहीं

शासन , प्रशासन की प्राथमिकता रही है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जरूरतमंद नागरिकों को समय पर और सहज रूप से मिले। मोबाइल मेडिकल यूनिट इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने का प्रभावी माध्यम बनी हैं। निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचने वाली इन यूनिटों में चिकित्सा दल द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक पैथोलॉजी जांच और उपचार के साथ दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं।

इससे विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लंबी दूरी तय कर स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने की आवश्यकता कम हुई है। स्वास्थ्य सुविधा को नागरिकों तक पहुंचाने की यह अवधारणा जन-केंद्रित प्रशासन की भावना को मजबूत करती है

चार मोबाइल मेडिकल यूनिटों से जिले में व्यापक कवरेज

धमतरी जिले में कुल चार मोबाइल मेडिकल यूनिट अलग-अलग क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान कर रही हैं। MMU-1 और MMU-2 के माध्यम से निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। MMU-3 कुरुद-मगरलोड क्षेत्र तथा MMU-4 नगरी-आमदी-भखारा क्षेत्र में संचालित है।

इन यूनिटों के माध्यम से अलग-अलग बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर नागरिकों को उपचार एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं की यह नियमित पहुंच बीमारी की पहचान और उपचार के साथ-साथ लोगों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की आदत विकसित करने में भी सहायक बन रही है। धमतरी की मोबाइल मेडिकल यूनिटों ने रचा जनसेवा का नया अध्याय

उपचार के साथ स्वास्थ्य जागरूकता पर भी जोर

मोबाइल मेडिकल यूनिटों का उद्देश्य केवल मरीजों को दवा उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना भी है। शिविरों में नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने और चिकित्सकीय परामर्श लेने के महत्व की जानकारी दी जा रही है।

इससे सामान्य एवं मौसमी बीमारियों के प्रति सजगता बढ़ने के साथ नागरिकों में निवारक स्वास्थ्य देखभाल को लेकर जागरूकता का विस्तार हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता लोगों के लिए भरोसे का माध्यम भी बन रही है।

मैदानी समन्वय से सेवाओं में निरंतरता

मोबाइल मेडिकल यूनिटों के सुचारू संचालन में भव्या हेल्थ सर्विसेज प्रा. लि. की प्रबंधन एवं फील्ड टीम द्वारा आवश्यक समन्वय और मैदानी सहयोग किया जा रहा है। मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, शिविर आयोजन, आवश्यक संसाधनों तथा विभिन्न मैदानी गतिविधियों के बीच समन्वय से निर्धारित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने में सहायता मिल रही है।

आंकड़े बताते हैं सेवा की व्यापक पहुंच

4,66,744 उपचारित मरीज, 1,19,370 पैथोलॉजी जांच, 4,12,116 दवाइयों का वितरण और 5,839 स्वास्थ्य शिविर—ये आंकड़े केवल उपलब्धियों का विवरण नहीं हैं, बल्कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती पहुंच और नागरिकों के साथ मजबूत होते स्वास्थ्य तंत्र का परिचायक हैं।
उल्लेखनीय है कि मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से छत्तीसगढ़ को कमजोर और कम सेवा वाले क्षेत्रों में लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसमें एटीएम हेल्थ मशीन की सुविधा है , जिसके माध्यम से पचास से अधिक तरह के टेस्ट किए जाते  है एवं मौके पर ही टेस्ट रिपोर्ट देने की सुविधा है । इन यूनिट्स के माध्यम से वंचित आबादी को मुफ्त दवा सहित घर पर प्राथमिक चिकित्सा सेवा प्रदान की जाती है । हर यूनिट में डॉक्टर्स, नर्स, लैबटेक्निशियन के साथ बुनियादी स्वास्थ्य उपकरणों की सुविधा उपलब्ध है । ये यूनिट सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने में योगदान देंगे।
राज्य  शासन इस पहल का मूल उद्देश्य स्पष्ट है—स्वास्थ्य सुविधा नागरिकों तक पहुंचे, नागरिकों को सुविधा तक पहुंचने के लिए अनावश्यक दूरी न तय करनी पड़े। मोबाइल मेडिकल यूनिटों के माध्यम से धमतरी जिले में इसी जनकल्याणकारी सोच को निरंतर विस्तार दिया जा रहा है। उपचार, जांच, दवा और जागरूकता को एक साथ लेकर चलने वाली यह व्यवस्था ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, संवेदनशील और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आई है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 23, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 23, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी

September 23, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : विशेष लेख : ​’सेवा_संकल्प_अभियान’ : ​शिक्षा से समृद्धि: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के नए क्षितिज और बदलती तस्वीर

September 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : पक्के आशियानों से संवर रही जिंदगी, खुशहाल जीवन का मिला नया आधार

September 23, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान : सेवा – योगदान से सामाजिक सरोकार

September 23, 2026
Next Post

Udta Teer Trailer: Ayushmann Khurrana की स्पाई कॉमेडी का ट्रेलर रिलीज, पाकिस्तानी जासूस बनकर छाए एक्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Cg News Raipur: बहनों की तरक्की, परिवार की शान-विष्णु भैया का यही अभियान

August 24, 2026
हिजाब, नक़ाब और हेलमेट पहनकर सोनार दुकान में एंट्री पर लगी रोक। जानिए क्या हैं पूरा मामला

हिजाब, नक़ाब और हेलमेट पहनकर सोनार दुकान में एंट्री पर लगी रोक। जानिए क्या हैं पूरा मामला

January 7, 2026
आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल : खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल : खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

June 6, 2026

परीक्षा की फेक न्यूज फैली:मंत्रालय के लैटर पैड में ऑफलाइन एग्जाम का आदेश वायरल

March 30, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chakradhar Samaroh 2026: महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन, चक्रधर समारोह ने रायगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को दी नई पहचान-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
  • Chhatisgarh News : आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Today Cg News : विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In