• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, September 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : राशन से वंचित 80 बरस की बुजुर्ग महिलाएँ लाठी के सहारे कलेक्टोरेट पहुँची : शाखा यादव

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 25, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 04 जगतपुर में शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 411001004 में राशन वितरण में अनियमितता और हितग्राहियों से राशन के बदले पैसे लेने के कथित दबाव की शिकायत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल व मोहल्लेवासीयों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच एवं कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जगतपुर मोहल्ले के 70-80 मोहल्लेवासियों सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष हितग्राही मौजूद रहे। खास बात यह रही कि लगभग 80 वर्ष की बुजुर्ग महिलाएं भी लाठी के सहारे कलेक्टोरेट पहुंचीं, ताकि उन्हें उनके हक का राशन मिल सके। इस दौरान जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मोहल्लेवासियों के साथ उपस्थित रहे।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

Raigarh News : बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि वार्ड क्रमांक 04 जगतपुर आदिवासी बाहुल्य होने के साथ-साथ गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है। ऐसे परिवारों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला चावल महज सरकारी राशन नहीं, उनके परिवार के भोजन और जीवन-यापन का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में यदि राशन वितरण में लापरवाही होती है या हितग्राहियों पर राशन के बदले पैसे देने का दबाव बनाया जाता है, तो यह गरीबों के अधिकारों के साथ गंभीर अन्याय है।

उन्होंने कहा कि यह शिकायत केवल एक राशन दुकान की नहीं है। जिले के अनेक वार्डों से चावल नहीं मिलने और चावल के बदले पैसे लेने के दबाव की शिकायतें सामने आ रही हैं। कांग्रेस द्वारा पूर्व में भी इन शिकायतों को प्रशासन के संज्ञान में लाया गया था, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।

शाखा यादव ने कहा कि राशन दुकानों में समय पर खाद्यान्न का उठाव और वितरण सुनिश्चित करना प्रशासन तथा संबंधित राशन दुकान संचालकों की जिम्मेदारी है। राशन दुकान संचालकों द्वारा समय पर परिवहन के माध्यम से खाद्यान्न का उठाव नहीं किए जाने की स्थिति में सबसे ज्यादा नुकसान गरीब हितग्राहियों को उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने प्रशासन का ध्यान इस ओर भी आकर्षित किया कि आज 25 तारीख हो चुकी है और माह समाप्त होने में कुछ ही दिन शेष हैं। यदि समय रहते राशन का उठाव एवं वितरण सुनिश्चित नहीं किया गया तो माह की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद हितग्राही इस महीने के राशन से वंचित हो सकते हैं। इसलिए इस मामले को केवल कागजी शिकायत मानकर लंबित रखने के बजाय तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है।

शाखा यादव ने कहा कि गरीब के हिस्से का चावल किसी की लापरवाही, मनमानी या व्यवस्था की उदासीनता की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए। प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि जिन हितग्राहियों के नाम राशन सूची में दर्ज हैं, उन्हें निर्धारित मात्रा में और निर्धारित समय पर राशन मिले। यदि किसी राशन दुकान संचालक द्वारा अनियमितता बरती जा रही है या हितग्राहियों से अनुचित राशि की मांग की जा रही है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

कांग्रेस ने कलेक्टर से मांग की है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 411001004 की तत्काल जांच कराई जाए, लंबित राशन का वितरण सुनिश्चित किया जाए, राशन उठाव में हुई देरी की जांच की जाए तथा चावल के बदले पैसे लेने के दबाव की शिकायतों पर भी गंभीरता से कार्रवाई की जाए।

शाखा यादव ने स्पष्ट कहा कि राशन गरीब का अधिकार है, किसी पर एहसान नहीं। प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि गरीब परिवारों को अपने अधिकार का राशन लेने के लिए लाठी के सहारे कलेक्टोरेट तक आने की नौबत दोबारा न आए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ,अमृत काटजू (पार्षद), विकास ठेठवार,
नारायण घोरे ,वैभव चौबे,
कौशिक भौमिक ,अजहर हुसैन, भारत तिवारी,
पिन्टू शर्मा ,कपिल तिग्गा,
उर्मिला एक्का ,अरुणा एक्का ,
सुषमा खलखो,मुरारी खलखो,
राधा कुजुर ,राजकुमारी,
जगनमोहन एक्का ,नीलम टोप्पो ,ललिता ,मीरा खड़िया,
कविता सागर , लिली,कांता तिर्की,जगन्ती,रामबाई मिंज,लाजवन्ती खलखो,सोहानी एक्का,अनस्तासिया बेक सहित 70 से 80 हितग्राहियों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

September 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद

September 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहनों से 129.840 टन स्क्रैप जब्त

September 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अगर आप रायगढ़ जिले में कर रहे हैं नौकरी की तलाश तो 29 सितंबर को जाने पूरी जानकारी

September 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार : धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध संचालित कबाड़ दुकान पर किया रेड , कार्रवाई में अवैध कबाड़ व पिकअप वाहन जप्त

September 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ का प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच

September 25, 2026
Next Post

Cg Currents News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

*एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत*

July 2, 2026
महंगा हुआ गोल्ड तो बढ़ गई तस्करी, केरल एयरपोर्ट पर लावारिस पड़ा मिला 73 लाख का सोना

महंगा हुआ गोल्ड तो बढ़ गई तस्करी, केरल एयरपोर्ट पर लावारिस पड़ा मिला 73 लाख का सोना

October 13, 2025
Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़े दैनिक राशिफल!

Rashifal 2025: मिथुन राशि वालों आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जाने बाकि राशियों का हाल!

November 15, 2025

Gold price Today: जंग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, क्या यह निवेश का सही मौका है?

March 22, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में हजारों राशन कार्ड धारकों के लिए अलर्ट, E-KYC नहीं कराया तो रुक सकता है राशन
  • Today Cg News : सेवा संकल्प अभियान : मेहनत की छांव में पल रहे सपनों को मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी विवेक की उम्मीद
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In