• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, September 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 26, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

 

Raigarh News :  *रायगढ़, 26 सितंबर* । शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही थी।

READ ALSO

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

Raigarh News : घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त

Read More : Cyclone Arnab in CG: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का कहर! रायपुर समेत चार संभागों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

सीएसपी श्री राहुल उईके एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पांच स्थानों पर हुई बाइक चोरी की घटनाओं में एक ही संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। इसी दौरान 24 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक बाइक चोरी के लिए गौशाला के पास देखा गया है । सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची । पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों को मोबाइल में संदिग्ध की तस्वीर दिखाई, जिसे लोगों ने बाइक से छेड़छाड़ कर भागे युवक के रूप में पहचान लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध की तलाश शुरू की और वायरलेस सेट के पास पुलिस कॉलोनी क्षेत्र में उसका पीछा करते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *निर्मल धाकड़ पिता उदल सिंह धाकड़, उम्र 28 वर्ष, निवासी सिंकपुर रोड निबुआपारा, मोरारगिर्द, थाना मोरार, जिला ग्वालियर (मध्यप्रदेश* बताया।

आरोपी ने बताया कि वह 12 सितंबर को ग्वालियर से रायगढ़ अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। रायगढ़ आने के बाद उसके पास पैसे खत्म हो गए, जिसके बाद वह खर्च चलाने के लिए बाइक चोरी करने लगा। आरोपी ऐसे बाइक एवं स्कूटी को निशाना बनाता था, जिनमें चाबी लगी होती थी। चोरी के बाद वह इन वाहनों से घूमता था और पेट्रोल खत्म होने पर वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 5 दुपहिया वाहन, जिनमें एक स्कूटी शामिल है, कुल कीमत लगभग ₹2.50 लाख, बरामद कर जब्त किए हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी से थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 527/2026, 532/2026, 535/2026, 538/2026 एवं 540/2026 में दर्ज पांच बाइक चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी को कल न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

*बरामद चोरी के वाहनों का विवरण*:
1. 19 सितंबर 2026 को नीलांचल भवन, बीडपारा से चोरी की गई सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13R 5730
2. 20 सितंबर को मधुबनपारा से चोरी की गई होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13Z 2551
3. 21 सितंबर को लक्ष्मीपुर शिशु मंदिर के सामने से चोरी की गई होंडा एचपी साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13AR 0699
4. 21 सितंबर को ज्ञान मंदिर, लाल टंकी चौक मजार के सामने से चोरी की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08NC 2684
5. 21 सितंबर को जिला अस्पताल रायगढ़ से चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13BK 8437।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। नागरिक अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और वाहन में चाबी छोड़ने जैसी लापरवाही न करें। संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें।”*

Read More : Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पहली बार AI करेगा हाईवे निरक्षण, 600 किमी सड़क की रिपोर्ट 10 दिन में होगा तैयार

इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्री राहुल उईके के सुपरविजन में नगर निरीक्षक अमित तिवारी, उपनिरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी, पौलुश एक्का तथा आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा, कोमल तिवारी, राजेश बंजारे, ओश्निक विश्वाल, कमलेश यादव एवं कृति राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

September 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहनों से 129.840 टन स्क्रैप जब्त

September 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राशन से वंचित 80 बरस की बुजुर्ग महिलाएँ लाठी के सहारे कलेक्टोरेट पहुँची : शाखा यादव

September 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अगर आप रायगढ़ जिले में कर रहे हैं नौकरी की तलाश तो 29 सितंबर को जाने पूरी जानकारी

September 25, 2026
Next Post

October 2026 Festivals: नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ कब है? देखिए अक्टूबर में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Income Tax Form Update : इनकम टैक्स के लिए नया फॉर्म-128 लागू, जानें कौन कर सकता है आवेदन और क्या मिलेंगे फायदे

Income Tax Form Update : इनकम टैक्स के लिए नया फॉर्म-128 लागू, जानें कौन कर सकता है आवेदन और क्या मिलेंगे फायदे

April 27, 2026

ऐतिहासिक स्मारकों में अब दशहरा, होली, महिला दिवस पर नहीं लगेगी टिकट

April 18, 2022

गांवों में लोगों को मिले बैंकिंग सेवाओं का लाभ-कलेक्टर श्री भीम सिंह

June 1, 2022
PNB KYC update: PNB का अलर्ट! खाताधारकों को 30 नवंबर से पहले करना होगा यह काम…

Punjab National Bank Recruitment: पंजाब नेशनल बैंक में 750 पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करें आवेदन

November 22, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Mobile 30 Days Recharge Plan: मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब 13 नहीं केवल 12 बार करना होगा रिचार्ज..
  • Fixed Deposit Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेगा FD के नियम, जानिए आपकी जमा रकम और ब्याज पर क्या पड़ेगा असर?
  • No UPI Day; ‘No UPI Day’ का ऐलान, 2 अक्टूबर को QR कोड को काले कपड़े से ढकेंगे दुकानदार
  • Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In