• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 3, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 3, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 3 अक्टूबर* । साइबर अपराधों के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित “लघु फिल्म प्रतियोगिता” का समापन एवं सम्मान समारोह आज 03 अक्टूबर को पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम, रायगढ़ में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के साथ ही रायगढ़ पुलिस द्वारा तैयार साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म “The Cyber Trap” की स्क्रीनिंग की गई। कार्यक्रम ने साइबर सुरक्षा के संदेश को रचनात्मकता, सिनेमा और युवाओं की भागीदारी से जोड़ते हुए एक प्रभावी जनजागरूकता पहल का रूप लिया।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से 315 पाव देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त

Read More : Dhan Kharidi Date 2026-27: दिवाली से पहले अन्नदाताओं को मिली बड़ी सौगात,15 अक्टूबर से होगी किसानों से धान खरीदी, जाने निर्धारित समर्थन मूल्य राशि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रदेश में संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत चिन्हित 25 सेवा गतिविधियों में साइबर जागरूकता को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों की चुनौती भी बढ़ रही है, ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही डिजिटल सुरक्षा की मजबूत आधारशिला है। युवाओं को रोचक एवं रचनात्मक माध्यमों से साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देने की रायगढ़ पुलिस की पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल स्वयं साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने तक सीमित न रहकर उन्हें “साइबर जागरूकता के दूत” के रूप में तैयार करना आवश्यक है, ताकि वे अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकें।

दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने कार्यक्रम में साइबर जागृति अभियान तथा तकनीक आधारित जनजागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि आज के डिजिटल दौर में साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि AI और आधुनिक तकनीक का उपयोग यदि जागरूकता और जनहित के लिए किया जाए तो यह समाज को सुरक्षित बनाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। रायगढ़ पुलिस द्वारा युवाओं की प्रतिभा को साइबर सुरक्षा के संदेश से जोड़ना इस दिशा में एक सार्थक पहल है।

कार्यक्रम में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने “साइबर जागृति अभियान” एवं लघु फिल्म प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध हमारे सामने एक नई चुनौती के रूप में उभर रहा है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” चलाया गया। अभियान के सात सप्ताह के दौरान रायगढ़ जिले में विभिन्न माध्यमों से लगभग 2 लाख लोगों को साइबर जागरूकता अभियान से जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि इसी अभियान के अंतर्गत “संकल्प : साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़” थीम के साथ लघु फिल्म प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य साइबर सुरक्षा के संदेश को युवाओं की रचनात्मकता के माध्यम से समाज तक पहुंचाना था।

साइबर जागरूकता अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के नए तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार की गई एक विशेष साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म *“The Cyber Trap”* की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। फिल्म “The Cyber Trap” लघु फिल्म प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं है, बल्कि आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अलग से तैयार की गई है।

इस जागरूकता फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, अनिल सोनी, मयंक मिश्रा, उत्तम प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सानिया गुप्ता, लीना ठाकुर, दिपेश महंत, हर्ष बैरागी तथा रायगढ़ पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी नजर आयेंगे । फिल्म की कहानी एवं निर्देशन श्री ऋभू समर्थ सिंह द्वारा किया गया है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को देशभर से अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला। देश के 11 राज्यों के 35 जिलों से कुल 162 फिल्म प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, वहीं रूस से भी एक फिल्म की प्रविष्टि प्राप्त हुई। प्रतियोगिता के आयोजन में रोटरी क्लब रायगढ़ का विशेष सहयोग रहा तथा प्रबंधन की जिम्मेदारी Take 3 Studios द्वारा संभाली गई।

प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं पारदर्शी मूल्यांकन के लिए फिल्म निर्माण एवं कला के क्षेत्र से जुड़े अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया। निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त फिल्म “भूलन: द मेज़” के निर्देशक श्री मनोज वर्मा, देश-विदेश में अपने फिल्मी कार्यों के लिए पहचान बना चुके श्री योगेंद्र चौबे तथा अनुभवी रंगकर्मी, फिल्म अभिनेता, डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार एवं अभिनय प्रशिक्षक श्री सुनील चिपड़े शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्राप्त फिल्में गुणवत्ता और रचनात्मकता की दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली थीं। दोनों श्रेणियों में शीर्ष तीन फिल्मों का चयन बेहद कठिन रहा और कई प्रविष्टियों के बीच अंतर बहुत कम था।

प्रतियोगिता की श्रेणी “अ” (3 से 6 मिनट) में स्वपनिल कोटरीवार की फिल्म “दूसर छोर” ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। होमेन्द्र कुमार की फिल्म “जरूरत” द्वितीय तथा प्रकाश पटेल की फिल्म “गुपचुप ठेला” तृतीय स्थान पर रही। वहीं श्रेणी “ब” (1 से 3 मिनट) में दीपक जायसवाल की फिल्म “एक्सेस लिंक” प्रथम, तुषार सोलंकी की फिल्म “Dial 1930” द्वितीय तथा समीर चन्द्रा की फिल्म “Golden Hour” तृतीय स्थान पर रही।

श्रेणी “अ” में प्रथम विजेता को ₹1,00,000, द्वितीय को ₹75,000 तथा तृतीय विजेता को ₹50,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार श्रेणी “ब” में प्रथम विजेता को ₹75,000, द्वितीय को ₹50,000 तथा तृतीय विजेता को ₹25,000 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस प्रकार दोनों श्रेणियों के विजेताओं को कुल ₹5.25 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

Read More : Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज , दिन में बढ़ेगा तापमान और अब रात में हल्की ठंड का होगा एहसास

कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, महापौर नगर निगम श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, श्री अरुणधर दीवान, श्री गुरूपाल भल्ला, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी श्री मयंक मिश्रा, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, रोटरी क्लब रायगढ़ के अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, सचिव श्री सुनील रामदास, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक, चयनित प्रतिभागी, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से 315 पाव देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: रायगढ़ रेलवे स्टेशन की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

October 2, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Rohit Sharma ने कप्तान बनते ही 4 सीनियर खिलाड़ियों की कर दी छुट्‌टी

February 10, 2022
स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा

कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा

May 12, 2026
रायपुर में अवैध डीजल-पेट्रोल के काले कारोबार का भंडाफोड़, 14 हजार लीटर से ज्यादा ईंधन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में अवैध डीजल-पेट्रोल के काले कारोबार का भंडाफोड़, 14 हजार लीटर से ज्यादा ईंधन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

June 9, 2026

‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान के तहत बना नया रिकॉर्ड, 25 मार्च को 9.42 लाख लोगों को मिला आयुष्मान कार्ड

March 27, 2021

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
  • Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
  • Dhan Kharidi Date 2026-27: दिवाली से पहले अन्नदाताओं को मिली बड़ी सौगात,15 अक्टूबर से होगी किसानों से धान खरीदी, जाने निर्धारित समर्थन मूल्य राशि
  • Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज , दिन में बढ़ेगा तापमान और अब रात में हल्की ठंड का होगा एहसास

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In