• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, October 6, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 5, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 5 अक्टूबर* । जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार जांच करने, सीसीटीवी फुटेज खंगालने तथा मुखबिर तंत्र को मजबूत कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

READ ALSO

Raigarh News : कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा

Read More : Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी, दिन में उमस और गर्मी बढ़ी

इसी क्रम में घरघोड़ा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की स्कूटी पर सवार होकर दोबारा वाहन चोरी की तलाश में घूम रहे तीन आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से एक बुलेट, एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस और एक एन.एक्स.जी. मोटरसाइकिल समेत कुल 4 चोरी के दुपहिया वाहन, करीब 3 लाख रुपये कीमत के बरामद किए गए हैं। बरामद बुलेट वाहन के संबंध में जांच करने पर उसके थाना सुपेला, दुर्ग में चोरी का अपराध दर्ज होना भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 19 सितंबर 2026 को प्रार्थी सुनील शर्मा पिता भादरदत्त शर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, घरघोड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 18 सितंबर 2026 की दोपहर उसके घर के सामने खड़ी उसकी टीवीएस जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG-13-AV-9139 चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 292/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान 03 अक्टूबर 2026 को घरघोड़ा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने चोरी गई टीवीएस जुपिटर स्कूटी पर सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मिलन दास महंत, हरिशंकर महंत एवं कन्हैया दास महंत बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चोरी की स्कूटी लेकर क्षेत्र में दोबारा मोटरसाइकिल चोरी करने के लिए रेकी कर रहे थे।

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर वाहन चोरी के पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी मिलन दास महंत ने बताया कि उसका छोटा भाई हरिषंकर महंत मोटरसाइकिल मैकेनिक है, जबकि कन्हैया दास महंत उसका बुआ का लड़का है और सक्ती क्षेत्र में ड्रायवरी का काम करता है। मोटरसाइकिल के कल-पुर्जों एवं वाहनों की जानकारी होने के कारण तीनों ने आपस में मिलकर वाहन चोरी कर उन्हें बेचकर पैसे कमाने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मई 2026 में बरभौना चौक, छाल के पास से एक एन.एक्स.जी. मोटरसाइकिल चोरी की थी। करीब तीन माह पूर्व घरघोड़ा के नवापारा चौक में चाबी लगी हालत में खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गए थे। करीब दो माह पूर्व बोजिया, छाल स्थित मस्जिद के पास से हीरो स्प्लेंडर प्लस एवं एन.एक्स.जी. मोटरसाइकिल चोरी की। इसके बाद दिनांक 18 सितंबर 2026 को घरघोड़ा में एक घर के बाहर चाबी लगी हालत में खड़ी टीवीएस जुपिटर स्कूटी को चोरी कर लिया। दिनांक 03 अक्टूबर को इसी चोरी की स्कूटी पर सवार होकर तीनों फिर वाहन चोरी की तलाश में घूम रहे थे, तभी पुलिस की वाहन जांच के दौरान पकड़ में आ गए।

आरोपियों के कब्जे से बरामद बुलेट वाहन को सशक्त मोबाइल ऐप के माध्यम से चेक करने पर उसके संबंध में थाना सुपेला, जिला दुर्ग में वाहन चोरी का अपराध दर्ज होना पाया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल चार दुपहिया वाहन, अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों को वाहन चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*
1. मिलन दास महंत पिता मोतीदास महंत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पुसल्दा, थाना छाल, जिला रायगढ़।
2. हरिशंकर महंत पिता मोतीदास महंत, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पुसल्दा, थाना छाल, जिला रायगढ़।
3. कन्हैया दास महंत पिता रामप्रवेश महंत, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, महंत मोहल्ला, डभरा, थाना डभरा, जिला सक्ती।

Read More : जियो-एयरटेल या वीआई, 200 रुपये से कम में किसका प्लान है ज्यादा पैसा वसूल?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में घरघोड़ा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक हरीश पटेल, उद्धव पटेल एवं स्थानीय पुलिस सहयोगी कालिया गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि

October 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा की कार्रवाई : 17.900 टन अवैध कबाड़ के साथ दो माजदा वाहन जब्त

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

October 3, 2026
Next Post

Gold-Silver Rate Update: त्योहारों से पहले सोने - चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट, फटाफट चेंक करें लेटेस्ट भाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

स्कॉर्पियो बनी आग का गोला

May 19, 2022

थाना प्रभारी कोतरारोड़ 57 गांव के कोटवारों से चर्चा कर दिये सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश

May 4, 2022

सीएम भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने का किया ऐलान

April 17, 2022

देश में कोरोना: सामने आए 2,897 नए मामले, 24 घंटे के अंदर 54 लोगों की हुई मौत

May 11, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Rode Accident : सड़क दुर्घटना! ट्रेलर में जा घुसी तेज रफ्तार बोलेरो कार, मौके पर हुई 6 कर्मचारियों की मौत.. पढ़े पूरी घटना
  • Gold -Silver Price Update: लगातार दूसरे दिन फिसला सोने-चांदी का भाव, जानें दिल्ली से लेकर चेन्नई तक क्या? है कीमत
  • 57th GST Council Meeting: 7 अक्‍टूबर को नहीं होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक, अब इस तारीख को होगी मीटिंग
  • Today Indira Ekadashi: आज रखा जा रहा है इंदिरा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और धार्मिक महत्व

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In