• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, October 7, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : नहर की मेड़ पर खड़ा कर दिया निजी स्कूल! कोकड़ी तराई जलाशय की जमीन पर कब्जे का आरोप, करीब 10 फीट चौड़ी पट्टी पर बना डिवाइन वैली स्कूल का भवन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 6, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  RGHNEWS@Prashant Tiwari रायगढ़। कोकडीतराई जलाशय की जमीन और सिंचाई परियोजना से जुड़ी भूमि पर कब्जे का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। अब परसदा गांव में नहर की मेड़ पर निजी स्कूल भवन खड़े किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नहर के किनारे करीब 10 फीट चौड़ी पट्टी का इस्तेमाल रास्ते और निर्माण के लिए किया गया है। मामला सामने आने के बाद जल संसाधन और शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ में बड़े जमीन घोटाले का आरोप, बिना पूरे मालिकाना हक के काट दी गई कॉलोनी

Raigarh News : “वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च” में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, “ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन”

Read More : Cg News : छत्तीसगढ़ के इस जिले मे कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

बताया जा रहा है कि कोकड़ी तराई जलाशय से निकलने वाली नहर के किनारे डिवाइन वैली स्कूल का भवन बना हुआ है। जिस हिस्से में निर्माण बताया जा रहा है, वह नहर की मेड़ से जुड़ा हुआ है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस जमीन का इस्तेमाल सिंचाई व्यवस्था के लिए होना चाहिए, वहां निजी निर्माण की अनुमति कैसे मिली?

*पहले जलाशय की जमीन, अब नहर की मेड़ पर सवाल*

कोकड़ी तराई जलाशय क्षेत्र में जमीन पर कब्जे और प्लॉटिंग को लेकर पहले भी मामला सामने आ चुका है। करीब 10 एकड़ से अधिक जमीन पर कब्जे की बात सामने आई थी। अब उसी परियोजना से जुड़ी नहर की जमीन पर निजी भवन निर्माण का मामला सामने आने से विवाद और बढ़ गया है।

जानकारी के मुताबिक जल संसाधन विभाग की ओर से ऐसे मामलों में पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए हैं। विभागीय रिकॉर्ड और मौके की वास्तविक स्थिति का मिलान होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि संबंधित निर्माण किस जमीन पर हुआ है।

*108 किसानों से अधिग्रहित हुई थी जमीन*

कोकड़ी तराई जलाशय परियोजना के लिए वर्ष 1978 में कोकड़ी तराई, चेरझापानी, उच्चभिट्ठी और परसदा के 108 किसानों की करीब 72.455 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई थी। इस जमीन का उपयोग जलाशय और सिंचाई परियोजना के लिए किया गया।

जलाशय की भंडारण क्षमता करीब 2.44 एमसीएम बताई गई है। इसमें लगभग 2.32 एमसीएम लाइव स्टोरेज और 0.12 एमसीएम डेड स्टोरेज शामिल है।

*6.6 किमी लंबी मुख्य नहर से 526 हेक्टेयर जमीन सिंचित*

कोकड़ी तराई जलाशय से निकलने वाली मुख्य नहर करीब 6.6 किलोमीटर लंबी है, जबकि शाखा नहरों की लंबाई करीब 3.5 किलोमीटर बताई गई है। इस सिंचाई परियोजना से करीब 526 हेक्टेयर कृषि भूमि को पानी मिलता है। ऐसे में नहर की जमीन और उसकी मेड़ पर किसी भी तरह का निर्माण सिंचाई व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

*स्कूल की मान्यता और जमीन के दस्तावेज भी जांच के दायरे में*

मामले में स्कूल भवन की मान्यता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्कूल की मान्यता के लिए भवन के साथ जमीन, परिसर और उपलब्ध सुविधाओं से जुड़े दस्तावेज भी महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में अब यह भी जांच का विषय होगा कि स्कूल भवन जिस जमीन पर बना है, उसके स्वामित्व और उपयोग की स्थिति क्या है।

Read More: Raigarh News : रायगढ़ में बड़े जमीन घोटाले का आरोप, बिना पूरे मालिकाना हक के काट दी गई कॉलोनी

*मौके की जांच से खुलेगा पूरा राज*

अब पूरे मामले में मौके का सीमांकन और विभागीय रिकॉर्ड से मिलान सबसे अहम होगा। राजस्व रिकॉर्ड, जल संसाधन विभाग के नक्शे और मौके पर बने निर्माण की स्थिति की जांच के बाद ही वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

अगर जांच में नहर की सरकारी जमीन या उसकी मेड़ पर निर्माण की पुष्टि होती है, तो सवाल यह भी उठेगा कि निर्माण के दौरान संबंधित विभागों ने कार्रवाई क्यों नहीं की।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में बड़े जमीन घोटाले का आरोप, बिना पूरे मालिकाना हक के काट दी गई कॉलोनी

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च” में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, “ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन”

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि

October 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद

October 5, 2026
Next Post

Rashifal: मेष, सिंह समेत इन राशि वालों के लिए के बन रहे हैं लाभ के योग, करियर में मिल सकती है तरक्की, पढ़े 7 अक्टूबर का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​बदलाव की बयार: ‘सेवा के संकल्प’ से संवरता बस्तर

September 27, 2026
Raigarh News : धारदार कत्तानुमा हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

Raigarh News : धारदार कत्तानुमा हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

June 11, 2026
विशेष लेख : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय : सरल, सादगी और संवेदनशीलता के साथ विकास यात्रा का सशक्त नेतृत्व

विशेष लेख : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय : सरल, सादगी और संवेदनशीलता के साथ विकास यात्रा का सशक्त नेतृत्व

June 27, 2026

Big breaking: सोमनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

September 21, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Rashifal: मेष, सिंह समेत इन राशि वालों के लिए के बन रहे हैं लाभ के योग, करियर में मिल सकती है तरक्की, पढ़े 7 अक्टूबर का राशिफल
  • Raigarh News : नहर की मेड़ पर खड़ा कर दिया निजी स्कूल! कोकड़ी तराई जलाशय की जमीन पर कब्जे का आरोप, करीब 10 फीट चौड़ी पट्टी पर बना डिवाइन वैली स्कूल का भवन
  • Cg News : छत्तीसगढ़ के इस जिले मे कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In