• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, November 28, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Today Cg News : सपनों का ताना-बाना : विष्णु भैय्या की ‘महतारी वंदन’ बनी सहारा: हथकरघे से आजीविका और योजना की बचत से बच्चों की फीस भर रहीं मीनू देवांगन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 8, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Today Cg News : रायपुर, 08 अक्टूबर 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ जिले के सारंगढ़ नगर के प्रतापगंज वार्ड में जब हथकरघे की खट-खट गूंजती है, तो वह केवल पारंपरिक साड़ियों के ताने-बाने बुनने की आवाज नहीं होती, बल्कि एक मां के अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए देखे गए सपनों की धड़कन होती है। हथकरघे पर दिन-रात मेहनत कर साड़ियां तैयार करने वाली श्रीमती मीनू देवांगन की कहानी आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और संकल्प की मिसाल बन चुकी है।  अपने पति के साथ परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी निभाने वाली मीनू के हुनर को जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महतारी वंदन योजना का आर्थिक संबल मिला, तो उनके बच्चों की पढ़ाई की राह में आने वाली तमाम रुकावटें दूर हो गईं।

READ ALSO

Cg News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 24 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

Chhatisgarh News : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और अतिरिक्त बोनस के लिए किसान राज सोनी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

छोटी-सी बचत, बड़ा आधार- महतारी वंदन योजना बनी वरदान

श्रीमती मीनू देवांगन बताती हैं कि हर महीने बैंक खाते में आने वाली 1,000 रुपये की राशि उनके लिए केवल एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बच्चों के बेहतर कल की गारंटी है। वे इस राशि को फिजूलखर्च करने के बजाय सहेजकर रखती हैं और समय आने पर इसी पैसे से अपने बच्चों की स्कूल फीस भरती हैं। उन्होंने बताया, “हमारे लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा देना सबसे पहली प्राथमिकता है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित किस्त ने पढ़ाई के खर्च की चिंता दूर कर दी है। समय पर पैसा मिलने से बच्चों की फीस अटकती नहीं है। यह योजना हमारे जैसे परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।”

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सहृदय से आभार व्यक्त करते हुए मीनू कहती हैं कि राज्य सरकार की इस पहल ने उनके हाथों को सिर्फ हुनर ही नहीं दिया, बल्कि परिवार में उनके योगदान और स्वाभिमान को भी एक नई पहचान दी है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 1.80 लाख से अधिक महिलाओं को मिला संबल

श्रीमती मीनू देवांगन की यह प्रेरणादायक कहानी छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के व्यापक असर का एक जीवंत उदाहरण है। अकेले सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की 1 लाख 80 हजार 547 महिलाएं इस योजना से सीधे लाभान्वित हो रही हैं। प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि से जिले के हर घर में महिलाओं की छोटी-छोटी आर्थिक जरूरतें पूरी हो रही हैं, और वे शिक्षा, स्वास्थ्य तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में सशक्त कदम बढ़ा रही है।

हथकरघे पर साड़ियों का ताना-बाना बुनने वाली मीनू देवांगन की मेहनत और महतारी वंदन योजना के आर्थिक सहयोग का यह अद्भुत संगम यह साबित करता है कि जब हुनर को सही सहारा मिलता है, तो आने वाली पीढ़ी की नींव मजबूत हो जाती है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 24 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

November 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और अतिरिक्त बोनस के लिए किसान राज सोनी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

November 27, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण

November 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत केसीजी जिले से 21 तीर्थयात्री रवाना

November 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन

November 27, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

November 27, 2026
Next Post

Cg News : 31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

सुशासन तिहार में रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु को किया सम्मानित

सुशासन तिहार में रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु को किया सम्मानित

May 17, 2026
Raipur-Delhi Air India New Flight: छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए GOOD NEWS! रायपुर-दिल्ली के बीच Air India की नई फ्लाईट 26 अक्टूबर से होगी शुरू, यहां देखें शेड्यूल

Airport Closed: हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 20 नवंबर को बंद रहेगा ये इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें वजह और टाइमिंग

November 3, 2025

बलरामपुर के भुतही मोड़ में सड़क निर्माण करवाने के लिए 250 सुरक्षाकर्मी तैनात

April 17, 2022

Cg News : विशेष आलेख : प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की अद्भुत मिसाल…

October 21, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Modi cabinet: परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े तीन महत्वपूर्ण बिलों को कैबिनेट से मिली मंजूरी, 2 दिसंबर को राज्यसभा में बिल आएगा
  • Cg News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 24 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना
  • Chhatisgarh News : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और अतिरिक्त बोनस के लिए किसान राज सोनी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In