• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home बिजनेस

IPO News: अक्टूबर में IPO की बहार! जियो प्लेटफॉर्म्स सहित 12 कंपनियों की होगी एंट्री

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 11, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

IPO News आईपीओ के जरिए फंड जुटाने की रफ्तार प्राइमरी बाजार में लगातार बनी हुई है. अक्टूबर में जियो प्लेटफॉर्म्स, जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस और अवाडा इलेक्ट्रो समेत करीब एक दर्जन कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं. इन कंपनियों के आईपीओ से टेक्नोलॉजी, हेल्थ सर्विस, रिन्युएबल एनर्जी, रक्षा और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेश के नए अवसर मिलने की उम्मीद है. मर्चेंट बैंकर से मिली जानकारी के अनुसार, इस महीने आईपीओ लाने की तैयारी कर रही अन्य कंपनियों में फ्यूजन सीएक्स, एचडी फायर प्रोटेक्ट, टोन्बो इमेजिंग, बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशंस, सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज, पारस हेल्थकेयर, एनडीआर इनविट ट्रस्ट, गुजरात विक्ट्री फोर्जिंग्स और एसएफसी एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज शामिल हैं. इस साल अब तक 96 आईपीओ के जरिये कंपनियों ने 1.1 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटाई है. इनमें अकेले सितंबर महीने में 35 आईपीओ बाजार में आए थे.

 

READ ALSO

Share Market Next Week: अगले हफ्ते बाजार भागेगा या गिरेगा? एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

NPS: NPS खाता खोलना हुआ आसान, अब PhonePe और BHIM ऐप पर घर बैठे खोले पेंशन खाता

 

इन कंपनियों के आ रहे हैं आईपीओ

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की दूरसंचार और डिजिटल सेवा इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ इस महीने का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, कंपनी का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा. इसके भारत का अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ होने की उम्मीद है.

एचडी फायर प्रोटेक्ट ने अपने 712 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए 258 से 271 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है. यह निर्गम 13 अक्टूबर को खुलेगा और 15 अक्टूबर को बंद होगा. इसमें प्रवर्तकों की हिस्सेदारी बिक्री (ओएफएस) के जरिये पूरी राशि जुटाई जाएगी.

वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित ग्राहक अनुभव सेवाएं देने वाली कंपनी फ्यूजन सीएक्स ने 702 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए 275 से 289 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है. इसका निर्गम 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक खुला रहेगा.

टेक बेस्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म जेटवर्क अपने आईपीओ के जरिए करीब 5,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है. इसमें 2,600 करोड़ रुपए का नया निर्गम और 9.68 करोड़ तक शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है. कंपनी का आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद होगा.

 

डिफेंस टेक सेक्टर की कंपनी टोन्बो इमेजिंग ने 1.22 करोड़ तक शेयरों की बिक्री पेशकश का प्रस्ताव रखा है. इसका आईपीओ भी 15 से 19 अक्टूबर तक खुला रहेगा.

इसी अवधि में बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशंस का आईपीओ आएगा. कंपनी ने 4.32 करोड़ तक शेयरों की बिक्री पेशकश का प्रस्ताव दिया है.

चिकित्सा उपकरण बनाने वाली सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज का आईपीओ भी 15 अक्टूबर को खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद होगा. इस निर्गम में 1.38 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी.

रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी अवाडा इलेक्ट्रो आईपीओ के जरिए 7,600 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है. पारस हेल्थकेयर 1,800 करोड़ रुपए और एनडीआर इनविट ट्रस्ट 750 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में हैं.

गुजरात विक्ट्री फोर्जिंग्स ने 1.97 करोड़ तक शेयरों के आईपीओ का प्रस्ताव रखा है. इन कंपनियों के निर्गम में नए शेयर जारी करने और मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी बेचने, दोनों की योजना शामिल है.

जल एवं अपशिष्ट जल उपचार समाधान उपलब्ध कराने वाली एसएफसी एन्वॉयरर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज ने 150 करोड़ रुपए के नए शेयर निर्गम और 1.23 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश वाला आईपीओ प्रस्तावित किया है.

क्या है एक्सपर्ट की राय?

IPO Newsजेएम फाइनेंशियल लिमिटेड की प्रबंध निदेशक और इक्विटी कैपिटल मार्केट्स प्रमुख नेहा अग्रवाल ने कहा कि वर्ष की दूसरी छमाही में भी भारतीय प्राथमिक बाजार में मजबूत गतिविधियां जारी हैं. हालांकि, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक घटनाक्रम के कारण कंपनियों को आईपीओ लाने के लिए उपयुक्त समय का चयन करना पड़ सकता है, लेकिन गुणवत्तापूर्ण कंपनियों के शेयरों के प्रति निवेशकों की रुचि बनी हुई है. उन्होंने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों के पास उपलब्ध पर्याप्त पूंजी और विदेशी निवेशकों की चुनिंदा भागीदारी से सार्वजनिक निर्गम बाजार को समर्थन मिल रहा है.

 

Related Posts

बिजनेस

Share Market Next Week: अगले हफ्ते बाजार भागेगा या गिरेगा? एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

October 11, 2026
बिजनेस

NPS: NPS खाता खोलना हुआ आसान, अब PhonePe और BHIM ऐप पर घर बैठे खोले पेंशन खाता

October 11, 2026
बिजनेस

EPFO Alert ECR Deadline: EPFO ने जारी किया अलर्ट, 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं करने पर लगेगा जुर्माना!

October 11, 2026
बिजनेस

TCS Dividend: 1 शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देगी टाटा ग्रुप की कंपनी, जानिए रिकॉर्ड डेट

October 11, 2026
बिजनेस

PM Kisan 24th installment: PM Kisan योजना के इन लाभार्थियों को मिल सकते हैं 4000 रुपये, जानिए कब आएगी अगली किस्त?

October 10, 2026
बिजनेस

Gold Silver Rate Today:आसमान छू रहा सोना, चांदी हुई सस्ती, खरीदारी करने से पहले जानें आज का ताजा भाव

October 10, 2026
Next Post

Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनी खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Raipur-Delhi Air India New Flight: छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए GOOD NEWS! रायपुर-दिल्ली के बीच Air India की नई फ्लाईट 26 अक्टूबर से होगी शुरू, यहां देखें शेड्यूल

Airport Closed: हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 20 नवंबर को बंद रहेगा ये इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें वजह और टाइमिंग

November 3, 2025
बड़ी खुशखबरी, T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के वेन्यू हुए शॉर्टलिस्ट, अचानक सामने आया अपडेट

बड़ी खुशखबरी, T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के वेन्यू हुए शॉर्टलिस्ट, अचानक सामने आया अपडेट

November 9, 2025
Vat Savitri Vrat 2026: 16 या 17 मई जानिए कब है वट सावित्री व्रत, यहां जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Vat Savitri Vrat 2026: 16 या 17 मई जानिए कब है वट सावित्री व्रत, यहां जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

May 13, 2026
New Rule: 8वें वेतन आयोग से लेकर EPFO तक, 1 जनवरी से बदल रहे ये नियम

New Rule: 8वें वेतन आयोग से लेकर EPFO तक, 1 जनवरी से बदल रहे ये नियम

December 28, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Ind Vs WI: तीसरे टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई
  • Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनी खुलासा
  • IPO News: अक्टूबर में IPO की बहार! जियो प्लेटफॉर्म्स सहित 12 कंपनियों की होगी एंट्री
  • Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In