OnePlus ने अपना अब तक का सबसे तगड़ा फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर दिया है। Oppo के सब ब्रांड का यह फोन 9000mAh की बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आता है। चीनी कंपनी का यह फोन 2nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी वाले Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ आता है। इस चिपसेट के साथ iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं।
कितनी है कीमत?
OnePlus 16 को चीन में चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 5999 (लगभग 87,000 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 6799 (लगभग 98,000 रुपये), CNY 7499 (लगभग 1,08,000 रुपये) और CNY 8499 (लगभग 1,27,000 रुपये) है।
12GB RAM + 256GB – CNY 5999 (लगभग 87,000 रुपये)
12GB RAM + 512GB – CNY 6799 (लगभग 98,000 रुपये)
16GB RAM + 512GB – CNY 7499 (लगभग 1,08,000 रुपये)
16GB RAM + 1TB – CNY 8499 (लगभग 1,27,000 रुपये)
OnePlus का यह स्मार्टफोन Mars Masterpiece, Dark Forest और Tomorrow Starlight कलर ऑप्शन में आता है। इसे फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। आने वाले कुछ महीनों में इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।
OnePlus 16 के फीचर्स
यह फ्लैगशिप फोन 6.78 इंच के BOE X4 OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2772 x 1272 पिक्सल है। साथ ही, यह 165Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। गेमिंग के दौरान फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 185Hz तक पहुंच जाती है। फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए क्रिस्टल शील्ड ग्लास मिलेगा।
यह फोन Qualcomm के हाल में लॉन्च हुए Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 16GB रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस स्मार्टफोन में नेटवर्क के लिए G3, डिस्प्ले के लिए P4 और टच के लिए T3 चिप दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटेड है, जिसकी वजह से पानी और धूल मिट्टी में खराब नहीं होगा।
OnePlus 16 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, X4 OLED, 185Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6
स्टोरेज 16GB, 1TB
बैटरी 9000mAh, 100W, 50W
कैमरा 200MP + 50MP + 50MP, 50MP
OS Android 17, ColorOS 17
OnePlus 16 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 200MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MPका पेरीस्कोप टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है। फोन का कैमरा 120x डिजिटल और 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है।
OnePlusइस स्मार्टफोन में कंपनी ने 9000mAh की सिलिकन-कार्बन बैटरी दी है। इसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करता है।















