India vs Zimbabwe T20 2026 छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, 2 दिन बाद 16 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे के बीच नवा रायपुर स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होने जा रहा है। जिसके लिए तैयारियों पूरी हो चुकी है और अब क्रिकेटर्स का छत्तीसगढ़ पहुंचने का सिलसिला जारी है। वहीं आज दोनों टीमें प्रैक्टिस करेंगी। मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को
India vs Zimbabwe T20 2026 जानकारी के अनुसार, इन दोनों टीमों के बीच 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे।नक्शे देखें
E-टिकट से एंट्री, ओपन वाई-फाई की सुविधा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री भी शुरू हो चुकी है और दर्शकों की सुविधा के लिए टिकट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। ई-टिकट स्कैन करने के लिए स्टेडियम परिसर में ओपन वाई-फाई की सुविधा रहेगी। टिकट के साथ तय संख्या में पार्किंग पास दिए जाएंगे। स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। दर्शकों के लिए खाने-पीने की चीजों और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी रहेगी।
India vs Zimbabwe T20 2026आपको बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमें टी-20 मैचों के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू हो गई। मैचों की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की है और मैचों की तैयारियों की समीक्षा की।















