• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 15, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026* । शेयर मार्केट में पैसा निवेश कर कम समय में रकम दोगुनी करने और मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना रायगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को तमनार क्षेत्र में उसके गांव में दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला आरोपी मेनका सारथी के साथ मिलकर ग्राम जतरी, थाना पुसौर और आसपास के गांवों की महिलाओं को निवेश के नाम पर अपने झांसे में लिया था। इस मामले में कुल 70,77,901 रुपये की राशि प्राप्त किए जाने की शिकायत सामने आई है। आरोपी से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन और बैंक खाते से संबंधित जानकारी जब्त की गई है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

READ ALSO

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

Read More : Bank holiday: दुर्गा पूजा से दशहरा तक 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, कब-कहां रहेगी छुट्टी… देखें पूरी लिस्ट

मामले के अनुसार, थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम जतरी निवासी हारा बाई निषाद (36 वर्ष) सहित गांव की अन्य महिलाओं ने शिकायत में बताया कि ग्राम जतरी की मेनका सारथी, जिसका विवाह ग्राम बरतुंगा, जिला सक्ती निवासी अक्षय सारथी से हुआ है, अपने मायके आने पर महिलाओं को बताती थी कि वह और उसका पति शेयर मार्केट में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। उसने महिलाओं को विश्वास में लेकर अपने बताए अनुसार पैसा निवेश करने पर कम समय में मोटा मुनाफा मिलने और रकम दोगुनी होने का भरोसा दिलाया। यहां तक कहा गया कि यदि निवेश की रकम दोगुनी नहीं हुई तो वह और उसका पति अपनी गारंटी पर दोगुनी रकम वापस दिलाएंगे। इस भरोसे में आकर कई महिलाओं ने नकद और ऑनलाइन माध्यम से रकम देना शुरू कर दिया।

शिकायत के अनुसार, 6 अप्रैल 2025 से 24 अक्टूबर 2025 के बीच हारा बाई निषाद से 17 लाख 53 हजार रुपये, आरती सिदार से 3 लाख रुपये, अनिता निषाद से 17 लाख 24 हजार रुपये, दुजकुंवर यादव से 5 लाख रुपये, सुशीला निषाद से 1 लाख 80 हजार रुपये, मोहनमती सिदार से 3 लाख 30 हजार रुपये, मुन्नी बाई सारथी से 3 लाख 40 हजार रुपये, पुष्पा सिदार से 9 लाख रुपये, फुलबाई यादव से 3 लाख रुपये और विष्णु प्रिया निषाद से 7 लाख 50 हजार रुपये लिए गए। इनके अतिरिक्त अन्य महिलाओं से भी रकम प्राप्त की गई। इस प्रकार निवेश के नाम पर कुल 70,77,901 रुपये लेने की शिकायत की गई है।

शुरुआत में मेनका सारथी द्वारा कुछ निवेशकों को मुनाफे की रकम लौटाकर उनका विश्वास जीता गया, लेकिन बाद में महिलाओं को न तो मुनाफा मिला और न ही उनकी मूल रकम वापस की गई। पीड़ित महिलाओं द्वारा रकम वापस मांगने पर उन्हें पता चला कि उनकी राशि शेयर मार्केट में निवेश करने के बजाय निजी उपयोग में ली गई है। शिकायत के अनुसार, रकम लौटाने से इनकार करने के साथ शिकायत करने पर जेल भिजवाने की धमकी भी दी गई। कुछ महिलाओं ने दूसरे बैंकों से ऋण लेकर रकम निवेश के लिए दी थी और बाद में उन्हें स्वयं ऋण की किस्तें चुकानी पड़ रही थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर थाना पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की। जांच में लेनदेन और धोखाधड़ी से जुड़े साक्ष्य सामने आने पर 22 जुलाई 2026 को थाना साइबर में अपराध क्रमांक 11/2026, धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मेनका सारथी, उसके पति अक्षय सारथी और मीरा सोनवानी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़ित महिलाओं और आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई। आरोपी महिला के तीन अलग-अलग बैंक खातों में लाखों रुपये के लेनदेन का पता चला। बैंक ट्रांजेक्शन, पीड़ितों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जिला सक्ती के ग्राम बरतुंगा में दबिश देकर 6 अक्टूबर को मेनका सारथी को हिरासत में लिया था।

Read More : Bank holiday: दुर्गा पूजा से दशहरा तक 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, कब-कहां रहेगी छुट्टी… देखें पूरी लिस्ट

पूछताछ में मेनका सारथी ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में रायगढ़ के ढिमरापुर क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी, जहां मिनकेतन सिदार से उसकी पहचान हुई थी। पूछताछ में मुख्य आरोपी मिनकेतन की भूमिका सामने आई। आरोप है कि उसी ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से रकम लेने की योजना बनाई थी। इसके बाद मेनका ने अपने पति अक्षय सारथी और मां मीरा सोनवानी को भी इस गतिविधि में शामिल किया। पुलिस जांच के अनुसार, अक्षय सारथी निवेश पर अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाने और रकम के लेनदेन की जानकारी रखने में भूमिका निभाता था, जबकि मीरा सोनवानी महिलाओं को निवेश के लिए प्रेरित करने तथा नकद रकम लेने और बैंक खातों में जमा कराने में सहयोग करती थी।

आरोपियों द्वारा ग्रामीण महिलाओं से प्राप्त रकम को अलग-अलग लोगों के बीच लेनदेन के माध्यम से घुमाया जाता था। शुरुआती दौर में कुछ निवेशकों को मुनाफे और मूलधन की राशि लौटाई गई, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया। मेनका सारथी के कब्जे से लेनदेन में प्रयुक्त मोबाइल फोन, तीन बैंक खातों से संबंधित जानकारी और एटीएम कार्ड जब्त किए गए थे। इसके बाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

इसी क्रम में साइबर थाना पुलिस को मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने तमनार क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को उसके गांव के पास से हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाना लाया। आरोपी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन जब्त किया गया तथा उसके बैंक खाते से संबंधित जानकारी जुटाई गई। अपराध में संलिप्तता के साक्ष्य मिलने पर तमनार पुलिस ने *आरोपी मिनकेतन सिदार पिता ब्रह्मा सिदार उम्र 40 साल निवासी ग्राम आमगांव थाना तमनार* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है, विवेचना जारी है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

October 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

October 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

October 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

October 12, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

हिमाचल में बीजेपी ने कांग्रेस से छीने दो नगर निगम, विधानसभा चुनाव से पहले मिली अहम जीत

हिमाचल में बीजेपी ने कांग्रेस से छीने दो नगर निगम, विधानसभा चुनाव से पहले मिली अहम जीत

May 31, 2026
america Plane Crash: एयरफोर्स का B-52 बॉम्बर क्रैश, हादसे में सभी क्रू मेंबर्स की मौत

america Plane Crash: एयरफोर्स का B-52 बॉम्बर क्रैश, हादसे में सभी क्रू मेंबर्स की मौत

June 16, 2026
Sawan 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

Sawan 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

August 10, 2026
Raigarh News : आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

June 3, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई
  • Gajab Raat Trailer: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाला बन छाए एक्टर
  • Bank holiday: दुर्गा पूजा से दशहरा तक 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, कब-कहां रहेगी छुट्टी… देखें पूरी लिस्ट
  • Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In