Saudi Helicopter Crash सऊदी अरब के नजऱान क्षेत्र में यमन सीमा के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने से दो क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। सऊदी अगुवाई वाले अलायंस के मुताबिक हादसा तकटेक्नीकल इरर के कारण हुआ। वहीं, यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने एक दिन पहले इलाके में सऊदी अरब के अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया था। दोनों साइड के अलग-अलग दावों के कारण यह साफ नहीं हो पाया है कि वे एक ही हेलिकॉप्टर की बात कर रहे हैं या अलग-अलग घटनाओं की।
तकनीकी खराबी को बताया हादसे की वजह
सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल-मालिकी ने बयान जारी कर बताया कि AH-6i हेलिकॉप्टर सऊदी नेशनल गार्ड मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताई और पुष्टि की कि हेलिकॉप्टर में सवार दोनों क्रू मेंबर्स की मौत हो गई।
हूतियों का दावा- अपाचे हेलिकॉप्टर को बनाया निशाना
दूसरी ओर, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि उनके लड़ाकों ने नजऱान के पास सऊदी अरब के एक अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया। सरी के मुताबिक हेलिकॉप्टर सीमा के पास हूती ठिकानों को निशाना बनाने वाली गतिविधियों में शामिल था। हालांकि, हूतियों के दावे और सऊदी गठबंधन के बयान में हेलिकॉप्टर के प्रकार और हादसे की वजह को लेकर अंतर है।
क्या दोनों पक्ष एक ही घटना की बात कर रहे हैं?
Saudi Helicopter Crashरॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह साफ नहीं हुआ है कि हूतियों द्वारा मार गिराए जाने का दावा किया गया अपाचे हेलिकॉप्टर और तकनीकी खराबी से दुर्घटनाग्रस्त हुआ AH-6i हेलिकॉप्टर एक ही विमान थे या नहीं। फिलहाल, इसकी जांच के जा रही है।















