• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 19, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 19, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News : *रायगढ़, 19 अक्टूबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने रायगढ़ पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है। संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी श्री अनिल सोनी एडिशनल एसपी रायगढ़ हैं, जिनके मार्गदर्शन पर शहर को पांच सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर में राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है। दुर्गा पंडालों, गरबा स्थलों, रामलीला मंचन एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थाना पुलिस के साथ रिजर्व पुलिस, होमगार्ड तथा 6वीं बटालियन के अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

READ ALSO

Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त

Raigarh News : यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Read More : Raigarh News : यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

*पांच सेक्टरों में सुरक्षा की जिम्मेदारी*

*सेक्टर-1 : सिटी कोतवाली क्षेत्र*
इस सेक्टर के प्रभारी सीएसपी रायगढ़ श्री राहुल उईके होंगे। इनके साथ थाना कोतवाली, महिला थाना, यातायात पुलिस एवं होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। इस क्षेत्र में सेवाकुंज, गुजरातीपारा, रामलीला मैदान, हुडको कॉलोनी, बगीचा एवं नटवर स्कूल मैदान सहित प्रमुख दुर्गा पंडालों और गरबा स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था संभाली जाएगी।

*सेक्टर-2 : रामलीला मैदान*
रामलीला मंचन एवं रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी डीएसपी श्री शिखर मरावी को सौंपी गई है। इनके साथ थाना कोतवाली की टीम तैनात रहेगी, जो आयोजन स्थल पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखेगी।

*सेक्टर-3 : कोतरारोड थाना क्षेत्र*
इस सेक्टर के प्रभारी डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर होंगी। थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक शील आदित्य के नेतृत्व में थाना कोतरारोड के जवान एवं होमगार्ड बल खैरपुर, किरोड़ीमलनगर और भगवानपुर क्षेत्र के दुर्गा पंडालों एवं गरबा आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

*सेक्टर-4 : चक्रधरनगर थाना क्षेत्र*
इस सेक्टर की जिम्मेदारी डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को सौंपी गई है। इनके साथ 6वीं बटालियन, होमगार्ड तथा थाना चक्रधरनगर के जवान तैनात रहेंगे, जो क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

*सेक्टर-5 : जूटमिल थाना क्षेत्र*
इस सेक्टर के प्रभारी डीएसपी श्री रोहित शुक्ला होंगे। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के साथ थाना जूटमिल एवं 6वीं बटालियन के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस बल क्षेत्र के दुर्गा पंडालों, गरबा आयोजनों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेगा।

*यातायात व्यवस्था के लिए विशेष टीम तैनात*

पर्व के दौरान शहर में यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं डीएसपी यातायात श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष व्यवस्था की गई है। थाना यातायात एवं रिजर्व पुलिस लाइन के बल को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो।

Read More : Chattisgarh news: छत्तीसगढ़ में जाति प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे करें आवेदन? एक Click में यहां जानें पूरा प्रोसेस

*रायगढ़ पुलिस की अपील*

*रायगढ़ पुलिस आम नागरिकों एवं आयोजन समितियों से अपील करती है कि नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाएं। आयोजक सुरक्षा एवं यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें तथा आम नागरिक पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। कार्यक्रम देखने आने वाले फोर व्हीलर से परहेज करें और संभव हो तो पैदल कार्यक्रमों का आनंद उठावें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें।*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : दर्रामुड़ा में 27 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक उमेश पटेल ने किया स्वागत

October 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

October 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : किंडर वैली प्ले स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव – मां दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका रही आकर्षण का केंद्र

October 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नई औद्योगिक नीति सिर्फ कागजों पर,औद्योगिक नगरी रायगढ़ में जमीन पर युवाओं के साथ धोखा -राकेश पाण्डेय

October 17, 2026
Next Post

IRFC Dividend: IRFC के शेयरहोल्डरों को मिलने जा रहा डिविडेंड, जानें कब आएंगे पैसे?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Today Cg News: ’महतारी वंदन की मदद से रैमती मौर्य संवार रहीं परिवार की खुशियां, नाती की पढ़ाई में भी बन रहीं सहारा’

August 26, 2026
New Labour Code: अब बची हुई छुट्टियों पर भी मिलेगा पैसा, जानिए क्या है लेबर कोड के नए नियम

New Labour Code: अब बची हुई छुट्टियों पर भी मिलेगा पैसा, जानिए क्या है लेबर कोड के नए नियम

April 11, 2026
Raisen Bus Accident: भीषण सड़क हादसा! दो बसों की आमने-सामने टक्कर में 5 की मौत 24 से ज्यादा लोग घायल

Raisen Bus Accident: भीषण सड़क हादसा! दो बसों की आमने-सामने टक्कर में 5 की मौत 24 से ज्यादा लोग घायल

June 5, 2026
राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री साय ने दी नए वर्ष की शुभकामनाएं

Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला की सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट ने किया स्थगित।

January 21, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRFC Dividend: IRFC के शेयरहोल्डरों को मिलने जा रहा डिविडेंड, जानें कब आएंगे पैसे?
  • Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल
  • Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त
  • Suryaa Teaser: सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ के टीजर ने मचाया गदर, खोली मेडिकल करप्शन की पोल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In