• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, October 20, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 20, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 20 अक्टूबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा थाना क्षेत्र में युवक से आईफोन छीनने और ट्रेलर चालक के साथ मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूटने के दो मामलों में घरघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीआई घरघोड़ा कुमार गौरव तथा PSI सिद्धांत एरेवार के साथ पुलिस स्टाफ ने लूटपाट को अंजाम देने वाले आरोपी सुरेन्द्र चौहान एवं सुमेष प्रधान को हिरासत में लेकर कार्यपालिक दण्डाधिकारी घरघोड़ा के समक्ष पहचान परेड कराई। पीड़ितों ने आरोपियों की पहचान की आरोपियों से लूटा बाइक और मोटर सायकल बरामद किया गया है । आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी समीर महंत उर्फ पप्पू, निवासी फोकटपारा घरघोड़ा, के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है जो आरोपी समीर फरार है ।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल

Read More : IND vs NZ T20I Series: 22 अक्टूबर से टीम इंडिया और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का होगा आगाज, तीन मैचों के टिकट हुए SOLD OUT

*झपटमारी — रास्ता रोककर छीना था आईफोन*

जानकारी के मुताबिक ग्राम टेरम निवासी सूरज राठिया (24 वर्ष) ने 18 अक्टूबर को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग पर बंगाली ढाबा के सामने गतिअवरोधक के पास काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने उसकी जेब से आईफोन छीन लिया और तीनों रायगढ़ रोड की ओर फरार हो गए। मामले में घरघोड़ा थाना में अपराध क्रमांक 314/2026 के तहत धारा 126(2), 304(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत झपटमारी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

*गिरोह ने ट्रेलर चालक को चाकू दिखा लूटे रूपये*

दूसरी घटना में बिहार निवासी ट्रेलर चालक रंजीत कुमार सिंह (33 वर्ष) ने 18 अक्टूबर को थाना घरघोड़ा में दर्ज कराई कि 16 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे घरघोड़ा बाईपास स्थित हनुमान ईंट भट्ठे के सामने काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसके ट्रेलर को ओवरटेक कर रास्ता रोक दिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे वाहन से नीचे उतारा और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों तथा बेल्ट से मारपीट की। पांच हजार रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर आरोपियों ने उसका रेडमी मोबाइल लूट लिया। मोबाइल कवर में रखे 3,000 रुपये नकद और ड्राइविंग लाइसेंस भी लूटे गए। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। इस मामले में अपराध क्रमांक 315/2026 के तहत संबंधित धारा 126(2),296,115(2),119(1),309(6),351(3),3(5),238 बी.एन.एस. में अपराध दर्ज किया गया था।

*पुलिस की छापेमारी— साक्ष्य छिपाने की कोशिश, आईफोन और मोटरसाइकिल बरामद*

घटना की जानकारी मिलते हुए टीआई घरघोड़ा कुमार गौरव तथा PSI सिद्धांत एरेवार थाने के स्टाफ के साथ आरोपियों का हुलिये की जानकारी लेकर संदिग्धों की धरपकड़ की गई और शीघ्र की 2 संदेही को धरदबोचा जो दोनों लड़के लूटा हुआ मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर फेंक दिए और मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। पूछताछ के दौरान संदेही सुरेन्द्र चौहान एवं सुमेष प्रधान ने अपने साथी समीर महंत उर्फ पप्पू के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किये। संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर कार्यपालिक दण्डाधिकारी घरघोड़ा के समक्ष शिनाख्तगी परेड कराई गई जिसमें प्रार्थी/पीड़ित द्वारा सेदहियों को बतौर आरोपी पहचान किया गया।

आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी सुरेन्द्र चौहान से घटना में प्रयुक्त काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मय चाबी तथा आरोपी सुमेष प्रधान से पीड़ित का सफेद रंग का आईफोन अलग-अलग गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस ने कब्जे में लिया।

दोनों मामलों में घरघोड़ा पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। वारदात में शामिल बताए गए तीसरे आरोपी की भूमिका और अन्य लूटी गई संपत्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“राहगीरों एवं वाहन चालकों को निशाना बनाकर झपटमारी, लूटपाट और मारपीट करने वाले अपराधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नागरिक किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।”*

Read More : Tax Audit Report Deadline: कल है टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका , टैक्सपेयर्स तुरंत कर लें ये जरूरी काम, वरना लगेगा भारी जुर्माना

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर दोनों मामलों का शीघ्र खुलासा करने में निरीक्षक कुमार गौरव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सिद्धांत एरेवार आरक्षक हरीश पटेल, उद्यो पटेल, भानु चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही है ।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

October 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : दर्रामुड़ा में 27 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक उमेश पटेल ने किया स्वागत

October 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

October 18, 2026
Next Post

Raigarh News : रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ में ACB–EOW की बड़ी कार्रवाई, रायपुर समेत 20 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

CG ACB EOW Action: छत्तीसगढ़ में DMF और आबकारी घोटाला मामले में ACB–EOW की बड़ी करवाई, 18 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी…

November 23, 2025
Retail Inflation July 2026: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर पहुंची; लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव

Retail Inflation July 2026: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर पहुंची; लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव

August 12, 2026

सांसद गोमती साय एवं ओपी चौधरी के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरा कलेक्टर कार्यालय दी गिरफ्तारियां

May 17, 2022
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय दिनेश सेन को दी श्रद्धांजलि : शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय दिनेश सेन को दी श्रद्धांजलि : शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

May 31, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Delhi news: सरकार का प्रदूषण से बचाव के लिए बड़ा कदम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
  • Raigarh News : रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
  • Raigarh News: घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार
  • IND vs NZ T20I Series: 22 अक्टूबर से टीम इंडिया और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का होगा आगाज, तीन मैचों के टिकट हुए SOLD OUT

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In