Chhattisgarh samachar की छत्तीसगढ़ में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को हर महीने 1000 रुपए छात्रवृत्ति पाने का अच्छा मौका है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने राष्ट्रीय साधन सह-प्रवीण्य छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 23 अक्टूबर तक अपने स्कूल में आवेदन जमा कर सकते हैं।
2246 छात्रों का होगा चयन
इस योजना (CG NMMS Scholarship 2026) के तहत छत्तीसगढ़ के लिए कुल 2246 सीटें तय की गई हैं। परीक्षा में चयनित पात्र विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। इस तरह छात्रों को एक साल में 12 हजार रुपए और चार साल में कुल 48 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिल सकती है।
कौन कर सकता है आवेदन?
योजना (CG NMMS Scholarship 2026) के लिए सरकारी, सरकारी अनुदान प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में 8वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 7वीं कक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के विद्यार्थियों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें: Banking New Rules: इस सरकारी बैंक ने चेकबुक से लेकर ATM तक बदले नियम, इस दिन से होगा लागू
परिवार की आय 3.50 लाख रुपए से ज्यादा न हो
आवेदन करने वाले विद्यार्थी के माता-पिता या पालक की सभी स्रोतों से सालाना आय 3.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले विद्यार्थी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Raigarh News : ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण
आवेदन की तारीख और प्रक्रिया
Chhattisgarh samacharविद्यार्थियों को भरे हुए और सत्यापित आवेदन 23 अक्टूबर तक अपने स्कूल के प्राचार्य या प्रधानपाठक के पास जमा करने होंगे। वहीं, स्कूल के संस्था प्रमुखों के लिए जिला स्तर पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर तय की गई है। इसलिए पात्र विद्यार्थियों को समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।














