• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, October 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने शासकीय राशन दुकानों को निशाना बनाने वाले चावल-शक्कर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 27, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़ 27 अक्टूबर* । रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकानों को निशाना बनाकर चावल और शक्कर की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रायगढ़ पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ग्राम नवापारा, कोडकेल और कोतमरा की शासकीय राशन दुकानों से चोरी की गई कुल 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद की है। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त क्रेटा और इनोवा कार सहित कुल ₹38.60 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध नकबजनी, चोरी की संपत्ति खरीदने तथा संगठित अपराध से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है।

READ ALSO

Raigarh News : केलो डेम लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, युवती से लूटा गया मोबाइल बरामद

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त

Read More : Chhatisgarh News : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’

जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र में इस वर्ष लगातार अलग-अलग गांवों की शासकीय राशन दुकानों में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। ग्राम औरदा से 15 बोरी चावल और 10 बोरी शक्कर, तड़ोला से 40 बोरी चावल, कवाहरिहा से 55 बोरी चावल और 8 बोरी शक्कर, चिखली से 20 बोरी चावल, बासनपाली से 44 बोरी चावल और 6 बोरी शक्कर, बोंडा से 42 बोरी चावल और 14 बोरी शक्कर, खोखरा से 30 बोरी चावल, कोटमर्रा से 40 बोरी चावल और 9 बोरी शक्कर, कोडोली से 55 बोरी चावल और 3 बोरी शक्कर, घुटकुपाली से 40 बोरी चावल और 6 बोरी शक्कर, कोटमर्रा से ही एक अन्य घटना में 32 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर, नवापारा से 28 बोरी चावल और 4 बोरी शक्कर तथा तिलगी से 22 बोरी चावल और 4 बोरी शक्कर चोरी होने की घटनाएं दर्ज की गई थीं। दिनांक 24 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत भवन कोंडपाली में हुई चोरी के मामले में अपराध क्रमांक 197/2026 तथा 15 सितंबर 2026 को ग्राम नवापारा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में हुई चोरी के मामले में अपराध क्रमांक 238/2026, धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।

लगातार हो रही चोरियों से परेशान सोसायटी संचालकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह एवं थाना प्रभारी पुसौर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने घटनाओं का विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि आरोपी तेज रफ्तार वाहनों से गांवों में पहुंचते थे और रात के समय राशन दुकानों को निशाना बनाकर चोरी करने के बाद तत्काल फरार हो जाते थे। घटनाओं में समान तरीके का इस्तेमाल किए जाने से पुलिस को एक संगठित गिरोह की संलिप्तता का संदेह हुआ।

चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी ने क्षेत्र के राशन दुकान संचालकों की बैठक लेकर दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरों के साथ GPS ट्रैकर का उपयोग करने की सलाह दी। कई दुकानदारों के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाना खर्चीला था, इसलिए पुलिस ने उन्हें कम लागत वाले GPS ट्रैकर की उपयोगिता समझाई। इसके बाद कुछ संचालकों ने ऑनलाइन ट्रैकर मंगवाए। पुलिस की सलाह पर एक शक्कर की बोरी में GPS ट्रैकर छिपाकर रखा गया, क्योंकि घटनाओं के विश्लेषण में यह बात सामने आई थी कि चोर अक्सर पहले शक्कर की बोरियां उठाते थे।

इसी बीच 25 और 26 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात ग्राम कोतमरा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में चोरी हुई। आरोपी दुकान से ट्रैकर लगी शक्कर की बोरी भी उठा ले गए, लेकिन उन्हें उसमें लगे GPS ट्रैकर की जानकारी नहीं थी। चोरी की सूचना पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 256/2026, धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल आरोपियों की तलाश में जुट गए। GPS ट्रैकर के संकेतों का पीछा करते हुए पुलिस को आरोपियों के रायगढ़ से धरमजयगढ़ की ओर जाने की जानकारी मिली। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव और चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव की टीम भी शामिल हुई। संयुक्त टीम ट्रैकर के संकेतों के आधार पर पत्थलगांव पहुंची, जहां राशन दुकान संचालक सेवाल कुजूर के पास ट्रैकर लगी शक्कर की बोरी मिली।

पूछताछ में सेवाल कुजूर ने बताया कि मोहम्मद हफीज, समीर आलम, डमरूधर खूंटे और संतोष कुमार माहेश्वरी चोरी का माल बेचने के इरादे से उसके पास छोड़कर गए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने पत्थलगांव और आसपास के क्षेत्रों में दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक क्रेटा और एक इनोवा कार बरामद की गई, जिनमें चावल की बोरियां भरी हुई थीं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा पूर्व में भी चोरी का माल सेवाल कुजूर को बेचने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुसौर थाना क्षेत्र की तीन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता बताई है। मामले में चोरी की संपत्ति खरीदने और संगठित होकर अपराध करने के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(4), 111 और 3(5) भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में कुल 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर, जिनकी अनुमानित कीमत ₹3,60,000 है, बरामद की है। चोरी में प्रयुक्त क्रेटा और इनोवा कार की अनुमानित कीमत ₹35 लाख आंकी गई है। इस प्रकार कुल ₹38.60 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार पत्थलगांव से सीतापुर तक सक्रिय अन्य समूहों से भी जुड़े हो सकते हैं। इस संबंध में आगे जांच की जा रही है तथा अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“शासकीय राशन दुकानों पर चोरी को रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सूझबूझ में खुलासा किया है । चोरी करने वाले संगठित गिरोहों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। अपराधियों की धरपकड़ के साथ चोरी की संपत्ति की बरामदगी और अपराध में सहयोग करने वालों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस और आम नागरिकों के बीच समन्वय तथा आधुनिक तकनीक का उपयोग महत्वपूर्ण है।”*

*गिरफ्तार आरोपी*:
1. सेवाल कुजूर, पिता फिरन कुजूर, उम्र 52 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08, रायगढ़ चौकी कोतबा, जिला जशपुर; हाल मुकाम मुड़ापारा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर।
2. समीर आलम, पिता महमूद आलम, उम्र 26 वर्ष, निवासी कनकपुर, थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर।
3. मोहम्मद हफीज, पिता मोहम्मद हनीफ, उम्र 26 वर्ष, निवासी शांतिनगर तिलडेगा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर।
4. संतोष कुमार माहेश्वरी, पिता कार्तिकराम माहेश्वरी, उम्र 33 वर्ष, निवासी गोढ़ीकेला, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर।
5. डमरूधर खूंटे, पिता रामाधार खूंटे, उम्र 36 वर्ष, निवासी गोढ़ीकेला, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर।

प्रकरण में विवेचना जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Read More : Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़ा झटका; अब घर बैठे मिलेंगी 5 नई ऑनलाइन सेवाएं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन पर प्रकरण का खुलासा करने में नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल उइके के सुपरविजन पर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, थाना प्रभारी घरघोड़ा कुमार गौरव साहू, चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द इगेश्वर यादव, थाना पुसौर के उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रधान आरक्षक डोल नारायण साव, प्रधान आरक्षक श्यामलाल महंत, अमित तिर्की, आरक्षक धनुर्जय चंद बेहरा, रामचरण खांडेकर, ठंडाराम गुप्ता, दिलीप सिदार की अहम भूमिका रही है ।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : केलो डेम लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, युवती से लूटा गया मोबाइल बरामद

October 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त

October 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

October 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत 15 फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

October 25, 2026
Next Post

Motorola: 7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने सस्ते में लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Sawan 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

Sawan 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

August 10, 2026
Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला;अब हर महीने स्वच्छता दीदियों को मिलेगा 8 हजार रुपए मानदेय, आदेश जारी

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला;अब हर महीने स्वच्छता दीदियों को मिलेगा 8 हजार रुपए मानदेय, आदेश जारी

December 16, 2025

योगी सरकार के 39 मंत्री करोड़पति,18 मंत्री पोस्ट ग्रेजुएट, 20 पर गंभीर आपराधिक केस हैं दर्ज, यहां देखें पूरी लिस्ट

March 27, 2022
Stock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 344 और निफ्टी 66 अंकों की बढ़त

Stock Market Today 5 May: हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 407 और निफ्टी 138 अंकों की बढ़त.. इन स्टॉक में दिखी तेजी

May 6, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Motorola: 7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने सस्ते में लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने शासकीय राशन दुकानों को निशाना बनाने वाले चावल-शक्कर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
  • Chhatisgarh News : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
  • Cg Currents News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देंगे 202 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In