• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, November 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किरोड़ीमल महाविद्यालय में 10.78 करोड़ रुपए लागत के भवन एवं लैब निर्माण का किया भूमिपूजन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 2, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :   रायगढ़, 2 नवम्बर 2026/ राज्योत्सव के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। इसी कड़ी में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने सोमवार शाम शासकीय किरोड़ीमल स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायगढ़ में 10 करोड़ 78 लाख 80 हजार रुपये की लागत से प्रस्तावित भवन एवं प्रयोगशाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

 

READ ALSO

Raigarh News : दीपावली पर पटाखा दुकानों की नियमित करें जांच, अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी-कलेक्टर

Raigarh News : प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद

Read More : SBI: SBI क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, 1 दिसंबर से होंगे लागू

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय में दशकों से भवन एवं शैक्षणिक अधोसंरचना के विस्तार की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। महाविद्यालय के पुराने भवन का विस्तार करने के साथ नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे महाविद्यालय की तस्वीर बदलेगी और विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। निर्माण कार्य में 12 कक्षाएं, 9 प्रयोगशालाएं, स्टाफ रूम, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब और सेमिनार हॉल जैसी सुविधाएं विकसित होंगी। इसके साथ ही स्थायी सांस्कृतिक मंच और डोम का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अलग से मंच तैयार नहीं करना पड़ेगा।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने निर्माण एजेंसी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। सरकार द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह राशि स्वीकृत की गई है, इसलिए निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा होना चाहिए।

*प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी आर्थिक सहायता*

वित्त मंत्री ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर अगले चार-पांच वर्षों की मेहनत उनके भविष्य की दिशा तय करेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की युवा योजना के तहत यूपीएससी की तैयारी करने वाले चयनित 200 विद्यार्थियों को कोचिंग शुल्क, दिल्ली में रहने और भोजन के लिए लगभग 3.50 से 4 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है। इसी तरह पीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग और व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए शिखर, उड़ान और मंजिल योजनाएं भी शुरू की गई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने और लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने का आह्वान किया।

*40 करोड़ की लागत से बन रहा प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर*

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि रायगढ़ में केलो नदी के किनारे लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर विकसित किया जा रहा है। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय, करियर मार्गदर्शन, उद्यमिता, स्वरोजगार और विभिन्न क्षेत्रों में मार्गदर्शन एवं सहायता की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा रायगढ़ में उद्यानिकी महाविद्यालय, प्रयास विद्यालय, कला एवं संगीत महाविद्यालय, फिजियोथेरेपी कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय और बीपीएड कॉलेज जैसी शैक्षणिक सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। विधि महाविद्यालय के लिए भी 6 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों का उदाहरण देते हुए कहा कि एक सामान्य ग्रामीण परिवार से निकलकर कठिन परिश्रम के बल पर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ मिलकर संस्थान को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालयों में स्थापित करने का आह्वान किया। साथ ही महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव के आयोजन के लिए 50 हजार रुपये तक की सहायता देने की घोषणा भी की।
इस अवसर अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री सुरेश गोयल, श्री पंकज कंकरवाल, श्री मुकेश जैन, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को प्रदर्शित करते हुए करमा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा प्राचार्य डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने वित्त मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया।

*पुराने भवन के साथ नए भवन में भी होगा विस्तार*

प्रस्तावित निर्माण कार्य के तहत महाविद्यालय के पुराने भवन के ऊपर 6 नए कक्षाओं और 3 प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जाएगा। वहीं नवीन भवन को भूतल एवं प्रथम तल के रूप में विकसित किया जाएगा। भूतल में एक स्टाफ रूम, दो कक्षाएं, एक पुस्तकालय और चार प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। इसी तरह प्रथम तल पर चार कक्षाएं, एक कंप्यूटर प्रयोगशाला, एक सेमिनार हॉल और दो प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जाएगा। इस प्रकार निर्माण कार्य पूर्ण होने पर महाविद्यालय को कुल 12 नई कक्षाएं और 9 प्रयोगशालाएं मिलेंगी। इसके साथ ही पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, सेमिनार हॉल एवं स्टाफ रूम जैसी सुविधाओं का भी विस्तार होगा।

 

Read More : rajasthan Current Accident: दिल दहला देने वाली घटना, सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

*प्रायोगिक एवं तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा*

नई प्रयोगशालाओं के निर्माण से विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों को प्रायोगिक अध्ययन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे। कंप्यूटर प्रयोगशाला से तकनीकी एवं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, वहीं सेमिनार हॉल में शैक्षणिक संगोष्ठियों, व्याख्यानों और अन्य अकादमिक गतिविधियों का आयोजन किया जा सकेगा। पुस्तकालय के विस्तार से विद्यार्थियों को अध्ययन एवं संदर्भ सामग्री की बेहतर सुविधा मिलेगी।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : दीपावली पर पटाखा दुकानों की नियमित करें जांच, अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी-कलेक्टर

November 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद

November 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से महिलाओं को मिला रोजगार, रेडी-टू-ईट निर्माण से सरस्वती समूह कमा रहा 50 हजार रुपये महीना

November 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

November 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत” – राष्ट्रीय एकता के संदेश से गूंजा रायगढ़

October 31, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.620 मीट्रिक टन कोयले की हेराफेरी कर बेचने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 10 लाख का ट्रक जप्त

October 31, 2026
Next Post

Mahtari Vandan Yojana: दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए GOOD NEWS! महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त कल होगा जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

CGBSE 10th Result: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड में संध्या नायक 99 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर बनी हाईस्कूल टॉपर, देखें टॉपर लिस्ट

CGBSE 10th Result: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड में संध्या नायक 99 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर बनी हाईस्कूल टॉपर, देखें टॉपर लिस्ट

April 29, 2026

Chhattisgarh news raipur: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर में इस दिन से होगा भारत-जिम्बाब्वे T20 मैच, जानें कब से मिलेगा टिकट

October 9, 2026
Chhatisgarh news: पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की। नक्सलियों द्वारा बड़ी वारदात अंजाम को किया विफल।

Chhatisgarh news: पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की। नक्सलियों द्वारा बड़ी वारदात अंजाम को किया विफल।

January 6, 2026

Raigarh News : डीएमएफ के कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

September 30, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Weight Loss: क्या नींबू पानी पीने से वजन होता है कम? जानिए एक्सपर्ट की राय
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान
  • King Movie Song: ‘King’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज, अरिजीत सिंह और एड शीरन को सुनकर चौंके फैंस

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In