• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, November 3, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

ott release this week: दिवाली वीक में मनोरंजन का तड़का: OTT में रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, यहां देखें लिस्ट

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 3, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

ott release this week दिवाली वीक पर सिनेमाघरों में इस साल की सबसे चर्चित और मेगा-बजट फिल्म ‘रामायणः पार्ट 1’ रिलीज होने जा रही है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। 5 नवबंर को ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे स्टार लीड रोल में नजर आएंगे। एक तरफ जहां सिनेमाघरों में ‘रामायण’ बड़े धमाके के लिए तैयार है तो वहीं दूसरी तरफ ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज दस्तक देने जा रही हैं। यानी नवंबर का पहला सप्ताह मनोरंजन के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। दिवाली के आसपास दर्शकों को घर बैठे मनोरंजन का शानदार मौका मिलने जा रहा है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में।

 

READ ALSO

King Movie Song: ‘King’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज, अरिजीत सिंह और एड शीरन को सुनकर चौंके फैंस

Scam 2010 Teaser: ‘स्कैम 2010’ का टीजर हुआ जारी, सुब्रत रॉय के रोल में दिखा ये एक्टर

Read more Korba news: कोरबा में खाद्य पदार्थों की जांच में बड़ा खुलासा; Haldiram और Patanjali जैसे ब्रांड्स के उत्पाद जांच में फेल

 

हैवान- OTT प्लेटफॉर्म: सोनी लिव, रिलीज डेट: 6 नवंबर

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हैवान’ इस सप्ताह ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। फिल्म कहानी एक दृष्टिहीन व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हत्या की जांच के दौरान एक उलझे हुए मामले में फंस जाता है। अक्षय कुमार फिल्म में नकारात्मक किरदार निभाते नजर आएंगे। थ्रिलर और रहस्य पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म खास हो सकती है।

 

मिनियन्स एंड मॉन्स्टर्स- OTT प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार, रिलीज डेट: 2 नवंबर

एनिमेशन और कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए भी ओटीटी पर एक दिलचस्प फिल्म रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म है ‘मिनियन्स एंड मॉन्स्टर्स’, पियरे कॉफिन और पैट्रिक डेलेज के निर्देशन में बनी यह फिल्म मिनियन्स के एक नए रोमांचक सफर को सामने लाती है। अपनी शरारतों और मजेदार हरकतों के लिए मशहूर ये फ्रेंचाइजी और इसके काले-पीले किरदार एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। खास बात ये है कि बच्चे भी इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

 

 

ब्लाइंड गेम- OTT प्लेटफॉर्म: जी5, रिलीज डेट: 4 नवंबर

अर्जुन रामपाल और प्रियामणि स्टारर ‘ब्लाइंड गेम’ भी ओटीटी पर दस्तक के लिए तैयार है। ये क्राइम-सस्पेंस 4 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो रही है। संगीत सिवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक सस्पेंडेड पुलिस अधिकारी की कहानी दिखाई गई है, जो सस्पेंड किए जाने के बाद भी गायब हुई नकदी से जुड़े मामले की तह तक जाने की कोशिश करता है और जांच के दौरान कई शॉकिंग ट्विस्ट आते हैं, जो इस फिल्म को रोमांचक बनाते हैं और कहानी को आगे बढ़ाते हैं।

 

 

द ग्रेटेस्ट- OTT प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो, रिलीज डेट: 4 नवंबर

महान बॉक्सर मोहम्मद अली के जीवन पर आधारित ‘द ग्रेटेस्ट’ भी दिवाली वीक पर ही दर्शकों के बीच दस्तक दे रही है। ये बायोग्राफिकल ड्रामा उनके स्पोर्ट्स करियर के शुरुआती दौर से लेकर हैवीवेट चैंपियन बनने तक के सफर को दिखाता है। फिल्म की कहानी 1960 के रोम ओलंपिक में उनके गोल्ड मेडल जीतने से शुरू होती है। इसमें उनकी निजी जिंदगी, पारिवारिक रिश्तों, लोकप्रियता और सामाजिक मुद्दों पर उनके विचारों को भी जगह दी गई है। आठ एपिसोड की इस सीरीज को मोहम्मद अली के एस्टेट और उनकी पत्नी लोनी अली के सहयोग से तैयार किया गया है।

 

आई एम गेम- OTT प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार, रिलीज डेटः 6 नवंबर

दुलकर सलमान अब अपनी एक्शन थ्रिलर ‘आई एम गेम’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 6 नवंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है। नहास हिदायत द्वारा निर्देशित इस मलयालम फिल्म की कहानी एक ऐसे जुआरी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी किस्मत पर भरोसा करता है, लेकिन अचानक कई कुछ ऐसी घटनाओं में फंस जाता है, जिसकी उसे उम्मीद नहीं होती। फिल्म की कास्ट में कयादु लोहार और एंटनी वर्गीस भी शामिल हैं। अन्य भाषाओं के दर्शकों के लिए, यह फिल्म डब वर्जन के साथ भी उपलब्ध होगी।

 

 

द गिल्डेड एज सीजन 4- OTT प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार, रिलीज डेट: 2 नवंबर

पीरियड ड्रामा के शौकीनों के लिए ‘द गिल्डेड एज’ का चौथा सीजन नई कहानी के साथ लौट रहा है। इस सीरीज की पृष्ठभूमि 19वीं सदी का न्यूयॉर्क है, जहां अमीर परिवारों के बीच प्रतिष्ठा, धन और सामाजिक प्रभाव को लेकर लगातार कॉम्प्टीशन चलता रहता है। नए सीजन में भी पारिवारिक रिश्तों, राजनीतिक प्रभाव, बदलते सामाजिक मूल्यों और आपसी दुश्मनी की कहानी आगे बढ़ेगी।

 

दिलवाली दिवाली- OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स, रिलीज डेट: 5 नवंबर

दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही ‘दिलवाली दिवाली’ एक पारिवारिक कहानी है। फिल्म में मिहिर आहूजा अंश सिक्का नाम के एक NRI युवक की भूमिका निभा रहे हैं, जो विदेश से भारत लौटकर अपने पंजाबी परिवार के साथ समय बिताना चाहता है। वह अपने परिवार को बेहतर जिंदगी देने के सपने देखता है, लेकिन घर लौटने के बाद उसे कई ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिनकी उसने कल्पना नहीं की थी। रितेश मेनन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज पाहवा, नीलू कोहली और ऑरा भटनागर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

 

नॉर्थ ऑफ नॉर्थ सीजन 2- OTT प्लेटफॉर्मः Netflix, रिलीज डेट: 5 नवंबर

कनाडाई कॉमेडी सीरीज ‘नॉर्थ ऑफ नॉर्थ’ का दूसरा सीजन भी अब दर्शकों के बीच आने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी कहानी आइस कोव नाम के आर्कटिक समुदाय में रहने वाली सियाजा के इर्द-गिर्द घूमती है और इस सीजन की कहानी उसकी जिंदगी को आगे बढ़ाती है। एक यंग इनुक मां के रूप में सियाजा अपने लिए नई शुरुआत करना चाहती है। इस दौरान उसे समाज के साथ-साथ अपने परिवार और काम से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सीरीज में कॉमेडी के साथ भावनात्मक पहलुओं को भी दिखाया गया है।

 

वन ईयर टू लिव, बाय अ मैन- OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स, रिलीज डेट: 5 नवंबर

अगर आपको रोमांटिक और इमोशनल कहानियां पसंद हैं तो ये जापानी ड्रामा आपके लिए खास हो सकता है। कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पता चलता है कि उसकी जिंदगी में अब सिर्फ एक ही साल बचा है और जैसे ही उसे इसके बारे में पता चलता है वह एक फैसला लेती है। वह तय करती है कि अब वो अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीयेगी। ।इसी दौरान उसकी मुलाकात एक उभरते हुए एक्टर से होती है और दोनों के बीच एक अनोखा समझौता होता है। धीरे-धीरे यह रिश्ता भावनात्मक जुड़ाव में बदलने लगता है।

 

पॉसिबल लव- OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स, रिलीज डेट: 6 नवंबर

ott release this weekकोरियन सिनेमा पसंद करने वालों के लिए ‘पॉसिबल लव’ इस हफ्ते से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। यह एक ड्रामा फिल्म है, जिसमें रिश्तों, भावनाओं और जिंदगी के अचानक बदलते हालात को केंद्र में रखा गया है। कहानी यह दिखाती है कि अप्रत्याशित परिस्थितियों में इंसान को अपने निजी जीवन और रिश्तों को लेकर किस तरह के फैसले लेने पड़ सकते हैं।

Related Posts

मनोरंजन

King Movie Song: ‘King’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज, अरिजीत सिंह और एड शीरन को सुनकर चौंके फैंस

November 2, 2026
मनोरंजन

Scam 2010 Teaser: ‘स्कैम 2010’ का टीजर हुआ जारी, सुब्रत रॉय के रोल में दिखा ये एक्टर

November 2, 2026
मनोरंजन

Mirzapur The Movie OTT Release: सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

October 31, 2026
मनोरंजन

Eetha Trailer Release: श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘ईठा’ के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, जानिए कब होगी रिलीज

October 30, 2026
मनोरंजन

SOTY Trailer: ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ का ट्रेलर जारी, जानिए कब होगी रिलीज

October 29, 2026
मनोरंजन

OTT Releases This Week: अक्टूबर के आखिरी हफ्ता में OTT पर रिलीज होंगी 15 नई फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

October 28, 2026
Next Post

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

PM-KISAN: PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! जानें कब आएंगे किसानों के खाते में पैसे

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए GOOD NEWS, इसी हफ्ते खाते में आएगी 23वीं किस्त, जानिए कैसे चेक करें स्टेटस

June 15, 2026
India’s Train:भारत में पहली बार चलेगी हाइड्रोजन गैस से ट्रेन। पर्यावरण के अनुकूल है यह ट्रेन।

India’s Train:भारत में पहली बार चलेगी हाइड्रोजन गैस से ट्रेन। पर्यावरण के अनुकूल है यह ट्रेन।

January 3, 2026

SBI: देश के सबसे बड़े बैंक SBI के ग्राहकों का डेटा हुआ लीक! मोबाइल नंबर से लेकर एड्रेस तक सब हुआ लीक…

October 21, 2026

Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित अंबिकापुर आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

September 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में 9% की बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें आज के रेट
  • FD rates: सीनियर सिटीजन की मौज! PNB और केनरा बैंक में 7.25% से ज्यादा ब्याज, चेक करें पूरी डिटेल्स
  • Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार
  • ott release this week: दिवाली वीक में मनोरंजन का तड़का: OTT में रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, यहां देखें लिस्ट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In