Dhanteras इस साल धनतेरस का पावन पर्व 6 नवंबर को मनाया जाएगा। खरीदारी के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें साल भर तरक्की और सुख-समृद्धि का प्रतीक बनती हैं। यही वजह है कि हर कोई इस दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ न कुछ जरूर खरीदता है। आम तौर पर लोग धनतेरस पर सोने-चांदी के गहने या स्टील के बर्तन ही खरीदते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जिनकी खरीदारी इस दिन बेहद शुभ मानी जाती है। आइए जानते हैं कि इस पावन अवसर पर और कौन-कौन सी चीजें खरीदना फलदायी हो सकता है।
धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना चाहिए?
सोना या चांदी के आभूषण
पीतल, तांबे या स्टील के बर्तन
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति
झाड़ू
धनिया के बीज
गोमती चक्र, कौड़ी, नमक
दीये
दिवाली पूजा का प्रसाद
खरीदारी के बाद क्या करें?
धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुओं को सबसे पहले अच्छी तरह साफ करें और उन पर गंगाजल छिड़ककर पवित्र कर लें। इसके बाद इन सभी चीजों को घर के मंदिर में रखें या फिर उस स्थान पर रखें जहां आप धनतेरस की पूजा करने जा रहे हैं। इसके बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी का पूजन करें और खरीदे गए सामान पर कुमकुम का तिलक लगाकर फूल अर्पित करें। ध्यान रहे खरीदी गई वस्तुओं को दिवाली के पावन पर्व तक पूजा स्थल पर ही रखे रहने देना है।
धनतेरस पर सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे तो क्या करें?
सोने-चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसके कारण हर किसी के लिए इनकी खरीदारी करना संभव नहीं हो पाता। लेकिन, आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो धनतेरस के दिन केवल धनिया के बीज खरीदकर भी उतने ही शुभ फल और पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे बेहद मंगलकारी माना गया है।
Read more सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
धनतेरस पर कौन सा बर्तन खरीदना शुभ होता है?
Dhanterasनया बर्तन खरीदना धनतेरस की सबसे पुरानी और मुख्य परंपराओं में से एक है। यह इस बात का प्रतीक है कि जब भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे, तब उनके हाथ में अमृत से भरा कलश (बर्तन) था। यही वजह है कि धनतेरस के दिन लोग बर्तन जरूर खरीदते हैं। इस दिन मुख्य रूप से पीतल और तांबे के बर्तन खरीदना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके बाद आप चाहें तो स्टील या कांसे के बर्तन भी खरीद सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Rgh एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
















