• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, November 5, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Passport rule: पासपोर्ट-वीजा नियमों में केंद्र सरकार ने किया बड़ा बदलाव, इन लोगों को मिलेगी राहत

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 5, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Passport rule केंद्र सरकार ने देश में रह रहे कई श्रेणियों के विदेशी नागरिकों के लिए पासपोर्ट और वीजा नियमों में ढील दी है। इनमें कुछ पाकिस्तानी नागरिक, अल्पसंख्यक शरणार्थी, श्रीलंकाई तमिल और तिब्बती शामिल हैं। गुरुवार को जारी ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स (एग्जेंप्शन) (अमेंडमेंट) ऑर्डर, 2026’ के तहत, नेपाल, भूटान और भारत के नागरिकों के लिए इन पड़ोसी देशों के बीच यात्रा और पहचान से जुड़े नियमों को भी सरल बनाया गया है।

 

READ ALSO

Bank holiday: कल धनतेरस पर आपके शहर में बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

NPS: 1 दिसंबर से बदल जाएगा NPS से जुड़ा बड़ा नियम, जानिए कर्मचारियों को क्या होगा फायदा

read more Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को पाती लिखकर दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित नियमों के अनुसार, वे पाकिस्तानी नागरिक जो 31 दिसंबर 2009 को या उससे पहले स्थायी रूप से बसने के इरादे से भारत आए थे, उन्हें पासपोर्ट नवीनीकरण की सामान्य शर्तों से छूट दी गई है। यह छूट उन लोगों के लिए है जो पाकिस्तान द्वारा जारी ‘कंप्यूटराइज्ड नेशनल आइडेंटिटी कार्ड’ (CNIC) न होने के कारण अपने यात्रा दस्तावेजों का नवीनीकरण नहीं करा पा रहे हैं।

पाकिस्तान में रहते हुए न की हो शादी

इस छूट के पात्र होने के लिए जरूरी है कि उन्होंने पाकिस्तान में रहते हुए शादी न की हो या वहां कोई अचल संपत्ति न खरीदी हो। साथ ही पाकिस्तान जाते समय उनके परिवार के जो सदस्य पीछे छूट गए थे, वे भारतीय नागरिक होने चाहिए। इसके अलावा उन्हें यह वचन देना होगा कि वे वापस उस देश (पाकिस्तान) नहीं जाएंगे। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि उनके खिलाफ पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों की कोई प्रतिकूल रिपोर्ट नहीं होनी चाहिए।

छूट के दायरे में तीसरी श्रेणी में भारतीय मूल के लोग शामिल

छूट के दायरे में आने वाली तीसरी श्रेणी में भारतीय मूल के वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने मलेशिया या सिंगापुर की नागरिकता ले ली थी और उन देशों द्वारा जारी पासपोर्ट पर 31 दिसंबर 2009 को या उससे पहले भारत लौट आए थे। इन लोगों के पासपोर्ट की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। इनका नवीनीकरण (Renewal) नहीं कराया गया है, क्योंकि ये व्यक्ति संबंधित देशों की नवीनीकरण शर्तों को पूरा नहीं करते हैं।

अधिसूचना के अनुसार, इस प्रावधान के तहत “भारतीय मूल के व्यक्ति” का अर्थ एक ऐसा विदेशी नागरिक है (जो पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, भूटान, नेपाल और चीन का नागरिक न हो), जिसके पास कभी भारतीय पासपोर्ट रहा हो; या वह व्यक्ति, उसके माता-पिता, दादा-दादी/नाना-नानी, या परदादा-परदादी/परनाना-परनानी भारत में पैदा हुए हों और ‘गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1935’ (भारत सरकार अधिनियम, 1935) में उल्लिखित क्षेत्रों या बाद में भारत का हिस्सा बने क्षेत्रों में स्थायी रूप से रहते रहे हों। शर्त यह है कि वे कभी भी ऊपर बताए गए देशों (पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि) के नागरिक न रहे हों।

 

उचित श्रेणी का लेना होगा वीजा

भारत में अपना प्रवास जारी रखने के लिए, इन तीनों श्रेणियों के लोगों को उचित श्रेणी का वीज़ा लेना होगा। अधिसूचना में कहा गया है कि भारत, नेपाल और भूटान के नागरिक, जो इन पड़ोसी देशों के बीच सड़क या हवाई मार्ग से सीधे यात्रा कर रहे हैं, वे सामान्य पासपोर्ट के बजाय सरकार के आधिकारिक “वीजा मैनुअल” में बताए गए पहचान दस्तावेज दिखा सकते हैं।

भारतीय नागरिकों पर भी लागू होगी छूट
इसमें आगे कहा गया है कि इस प्रावधान के तहत मिलने वाली छूट उन भारतीय नागरिकों पर लागू नहीं होगी, जो नेपाल या भूटान के अलावा किसी अन्य देश से भारत-नेपाल या भारत-भूटान सीमा के रास्ते (सड़क या हवाई मार्ग से) आ रहे हैं या जा रहे हैं। ऐसे मामलों में उनके पास वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। भारत से बाहर जाने या भारत में प्रवेश करने के लिए उन्हें केवल निर्धारित आव्रजन चौकियों (इमिग्रेशन पोस्ट) का ही उपयोग करना होगा।

इन मामलों में सामान्य पासपोर्ट नियम अनिवार्य

Passport ruleचीन, मकाऊ, हांगकांग या पाकिस्तान से होकर भारत आने वाले या वहां जाने वाले नेपाल और भूटान के नागरिकों के पास वैध पासपोर्ट और वैध वीजा दोनों होने चाहिए। तीसरे देशों से आने या वहां जाने के लिए क्षेत्रीय सीमाओं को पार करने के मामले में भी सामान्य पासपोर्ट नियम अनिवार्य रहेंगे। ये नियम अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के उन लोगों को छूट देते हैं, जो धार्मिक उत्पीड़न या उसके डर के कारण शरण लेने के लिए मजबूर हुए और 31 दिसंबर 2024 को या उससे पहले भारत आ गए। इस छूट में वे लोग शामिल हैं, जो बिना वैध पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेजों के भारत आए और साथ ही वे लोग भी जिनके दस्तावेज अब एक्सपायर हो चुके हैं। हालांकि, भारत में आगे रहने के लिए उन्हें यहां आने के बाद एक उचित वीजा लेना होगा।

Related Posts

बिजनेस

Bank holiday: कल धनतेरस पर आपके शहर में बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

November 5, 2026
बिजनेस

NPS: 1 दिसंबर से बदल जाएगा NPS से जुड़ा बड़ा नियम, जानिए कर्मचारियों को क्या होगा फायदा

November 5, 2026
बिजनेस

Gold Silver Rate Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, गोल्ड 2320 रुपये हुआ महंगा, जानें आज का ताजा भाव

November 5, 2026
बिजनेस

Train ticket Price Reduction: इन 18 सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, जानें किस रूट के यात्रियों को मिलेगा फायदा

November 5, 2026
बिजनेस

stock market today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1400 तो निफ्टी 400 अंक उछला… IndiGo का शेयर 6% से ज्यादा भागा

November 5, 2026
बिजनेस

pension alert: पेंशन पाने वाले के लिए जरूरी खबर, नवंबर की यह डेडलाइन चुकी तो रुक जाएगी पेंशन

November 4, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

पूरे MVA से ढाई गुना सीटों पर आगे BJP, आंकड़ों से समझिए महाराष्ट्र में उसकी बंपर जीत की कहानी

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारे में बड़ा भूचाल, अचानक 15 बड़े नेताओं ने एक साथ किया भाजपा में प्रवेश

December 30, 2025
SECL Recuirment: SECL में 1600 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

SECL Recuirment: SECL में 1600 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

March 25, 2026
बस्तर में लाल आतंक का सूर्यास्त, 25 लाख का इनामी कमांडर पापाराव 17 माओवादियों के साथ सरेंडर को निकला, कल IG के सामने समर्पण

बस्तर में लाल आतंक का सूर्यास्त, 25 लाख का इनामी कमांडर पापाराव 17 माओवादियों के साथ सरेंडर को निकला, कल IG के सामने समर्पण

March 24, 2026
Tax saving tips: टैक्स बचाने का आखिरी मौका, दिसंबर से पहले धारा 80C, 80D और 80G के तहत करें ये निवेश का प्लान

Tax saving tips: टैक्स बचाने का आखिरी मौका, दिसंबर से पहले धारा 80C, 80D और 80G के तहत करें ये निवेश का प्लान

November 25, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Passport rule: पासपोर्ट-वीजा नियमों में केंद्र सरकार ने किया बड़ा बदलाव, इन लोगों को मिलेगी राहत
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को पाती लिखकर दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीखें घोषित, 5 हजार पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम
  • Today Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में हुनर को मिला सम्मान

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In