Chhattisgarh news त्योहारों को सीजन शुरू हो चुका है और आज 06 नवंबर को धनतेस का पर्व मनाया जाएगा। जिसके बाद 8 नवंबर को दिवाली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब दिवाली को लेकर भी रायपुर नगर निगम ने भी बड़ा फैसला लिया है। नगर निगम ने 8 नवंबर यानी दिवाली के दिन राजधानी में मांस मटन की दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। इस संबंध में निगम ने आदेश भी जारी कर दिया है।नक्शे देखें
मांस मटन की बिक्री पर रोक
जारी आदेश के अनुसार, 8 नवंबर को पूरे राजधानी में मांस मटन की बिक्री पर रोक रहेगी। साथ ही होटल रेस्टोरेंट में भी नॉनवेट परोसने पर प्रतिबंध रहेगी। नगर निगम के आदेश के मुताबिक, निर्धारित दिन मांस-मटन की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में दिवाली के दिन रायपुर में मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी और होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज नहीं मिलेगा।
उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित दिनों में यदि किसी होटल, रेस्टोरेंट या दुकान में मांस-मटन का विक्रय पाया जाता है तो सामग्री जब्त कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने सभी दुकानदारों और होटल संचालकों से आदेश का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ के बाजार में जमकर धन की वर्षा होने का अनुमान
बता दें कि धनतेरस के शुभ अवसर पर इस बार रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के बाजार में जमकर धन की वर्षा होने का अनुमान हैं। धनतेरस पर रायपुर में करीब 2000 करोड़ रुपए का तो पूरे प्रदेश में लगभग 10000 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान है। धनतेरस के बाजार से व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान अभी से दिखाई देने लगी है। सराफा, बर्तन, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़ा के अलावा दूसरे व्यापार में भी जबरदस्त उम्मीद है। त्योहारी स्कीम के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर में रौनक दिख रही है, तो वहीं सोने चांदी के दामों में कमी के बाद लोग इसमें निवेश करने लगे है। सरकारी कर्मचारियों को बोनस के अलावा अगले महीने की सैलरी एडवांस मिलने से भी मार्केट में कैशफ्लो बढ़ा है और बाजार की उम्मीद बढ़ गई है।
















