• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, November 7, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 7, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 7 नवंबर* । महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत भूपदेवपुर पुलिस ने नवविवाहिता की फांसी लगाकर मृत्यु के मामले में महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। मर्ग जांच में मृतिका को दहेज की मांग को लेकर पति एवं सास-ससुर द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के तथ्य सामने आने पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध धारा 80, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 07.11.2026 को रिमांड पर भेजा गया है।

READ ALSO

Raigarh News : मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड

Read More : Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका; पावर कंपनियों में निकली 1,501 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स

जानकारी के अनुसार थाना भूपदेवपुर के मर्ग क्रमांक 36/2026 धारा 194 बीएनएसएस की जांच में ग्राम जैमुड़ा निवासी श्रीमती नीता पटेल, पति राकेश पटेल, उम्र 34 वर्ष की मृत्यु के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। मृतिका का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व ग्राम जैमुड़ा निवासी बंधुराम पटेल के पुत्र राकेश पटेल के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के करीब एक वर्ष बाद से ही पति राकेश पटेल, सास शांति बाई पटेल एवं ससुर बंधुराम पटेल द्वारा कम दहेज लाने तथा मोटरसाइकिल नहीं लाने की बात कहकर उसके साथ विवाद, मारपीट एवं प्रताड़ना की जाती थी। इतना ही नहीं, करीब चार-पांच माह पूर्व आरोपियों द्वारा कार खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग करते हुए भी मृतिका के साथ विवाद एवं मारपीट की गई थी।

लगातार दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर दिनांक 19.10.2026 की दोपहर नीता पटेल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता की मृत्यु होने के कारण कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा पंचनामा कार्रवाई कराई गई तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फांसी लगाना लेख किया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के मायके पक्ष के परिजनों के कथनों से यह तथ्य सामने आया कि पति, सास एवं ससुर द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के कारण मृतिका ने यह कदम उठाया।

मर्ग जांच में प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कौशिक द्वारा दिनांक 04.11.2026 को आरोपी पति, सास एवं ससुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 140/2026 धारा 80, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव द्वारा अग्रिम विवेचना एवं कार्रवाई की गई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने आज दिनांक 07.11.2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी —
1. राकेश पटेल पिता बंधुराम पटेल, उम्र 34 वर्ष।
2. बंधुराम पटेल पिता स्व. संपतलाल, उम्र 56 वर्ष।
3. श्रीमती शांति बाई पटेल पति बंधुराम पटेल, उम्र 52 वर्ष।
तीनों आरोपी ग्राम जैमुड़ा, थाना भूपदेवपुर, जिला रायगढ़ के निवासी हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव एवं थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कौशिक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार बांधव एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More : IND vs NZ: भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“महिलाओं के विरुद्ध अपराधों और दहेज प्रताड़ना के मामलों में रायगढ़ पुलिस संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : निर्धारित स्थल के बाहर पटाखों का विक्रय करने पर प्रशासन की कार्रवाई, पतरापाली में पटाखे जब्त

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन अंकुश” में जुआरियों पर कार्रवाई जारी, पांच अलग-अलग कार्रवाई में 18 जुआरी गिरफ्तार

November 5, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

फाइनेंस में क्रय की हुई ट्रैक्टर धोखाधड़ी कर आरोपी बेचा मणिपुर में

May 2, 2022
Rule Changes From August 1 2026: देशभर में आज से बदल गए ये 5 जरूरी नियम! LPG से लेकर Tatkal टिकट तक, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Rule Changes From August 1 2026: देशभर में आज से बदल गए ये 5 जरूरी नियम! LPG से लेकर Tatkal टिकट तक, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

August 1, 2026

कड़ाके की ठंड के बीच भारी बारिश का अनुमान

January 19, 2022
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; गांजा और नशीली दवा की सप्लाई करने वाले 7 तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; गांजा और नशीली दवा की सप्लाई करने वाले 7 तस्कर गिरफ्तार

July 27, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News: दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार
  • Raigarh News : मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका; पावर कंपनियों में निकली 1,501 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स
  • Hanuman Ansh OTT Details: इस ओटीटी पर आ रही है नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In