• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, November 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : खरसिया बस स्टैंड मारपीट मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के अपराध में भेजा गया जेल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 10, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 10 नवंबर* | खरसिया बस स्टैंड के पास युवक के साथ मारपीट एवं चाकूबाजी कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में खरसिया पुलिस ने फरार आरोपी फहीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से पुलिस की गिरफ्तारी से बचने लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश हत्या के प्रयास के मामले में थी। वहीं, प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार दबिश जारी है।

READ ALSO

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के कोतरारोड़ के ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : चोरी की दो पल्सर बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के दो युवक गिरफ्तार

Read More : Vivo: 6500mAh बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किय सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स

घटना के संबंध में रिपोर्टकर्ता ममता ठाकुर पति कुन्दन सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 09 खरसिया, वर्तमान निवासी गुजरातीपारा, जयराम कॉलोनी, रेलवे अस्पताल के पीछे रायगढ़ ने दिनांक 31.10.2026 को पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 30.10.2026 को दोपहर करीब 3 बजे नया बस स्टैंड खरसिया के पास ईशान पेशवानी और फैज खान व फहीम अख्तर के बीच गाली-गलौज एवं विवाद हो रहा था। इस पर ईशान पेशवानी ने अपने परिचित अजय राजपूत (25 वर्ष) को फोन कर घटना की जानकारी दी। अजय मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराने का प्रयास कर रहा था, तभी पूर्व रंजिश को लेकर फैज खान एवं फहीम अख्तर ने उसे अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे। अजय जब अपनी जान बचाकर वहां से भागने लगा तो दोनों आरोपियों ने उसका पीछा किया। फहीम अख्तर ने अजय को पकड़ लिया और फैज खान ने अपने पास रखे धारदार चाकू से उस पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अजय को ईशान पेशवानी उपचार के लिए शासकीय अस्पताल खरसिया लेकर पहुंचा, जहां प्राथमिक परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर कर दिया।

ममता ठाकुर की लिखित रिपोर्ट पर पुलिस चौकी खरसिया, थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 569/2026, धारा 296, 351(3), 109, 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से ही दोनों फरार आरोपियों की पतासाजी के लिए खरसिया पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदल रहे थे। इसी दौरान कल फहीम अख्तर के खरसिया में देखे जाने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना दिनांक को फैज खान के साथ मिलकर अजय राजपूत से मारपीट करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद दोनों फरार होकर बिलासपुर से नागपुर चले गए थे। वहां से कल रायगढ़ लौटने के बाद वह छिपते हुए खरसिया स्थित अपने घर जाने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। खरसिया पुलिस ने *आरोपी फहीम अख्तर पिता शकील अख्तर उम्र 23 साल निवासी हनुमान चौक खरसिया* को हत्या के प्रयास के प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले के दूसरे फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार दबिश जारी है।

Read More :Loan Rates: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोन के ब्याज दरों में किया बदलाव, MCLR में की वृद्धि, इस दिन से होंगे लागू

आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा एवं आरक्षक सिदार सिंह की अहम भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के कोतरारोड़ के ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की दो पल्सर बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के दो युवक गिरफ्तार

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री की ‘विष्णु पाती’ पाकर खुश हुईं रायगढ़ की दुर्गा यादव, परिवार और बच्चों को मिला विशेष आशीर्वाद

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 13 नवंबर को “शौर्य दिवस” का आयोजन : श्रद्धांजलि कार्यक्रम,

November 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

November 9, 2026
Next Post

IRCTC Website Down: IRCTC वेबसाइट डाउन, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 744 यूजर्स ने की शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026

Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

September 13, 2026

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पूजा कन्नौजे को मिली 20 हजार रुपए की सहायता

October 12, 2026
Stock Market Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में आएगी तेजी या नरमी? US-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी निवेश की दिशा

Stock Market Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में आएगी तेजी या नरमी? US-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी निवेश की दिशा

May 17, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Maatrubhumi Trailer: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, एक्टर का दिखा दमदार अंदाज
  • Raigarh News : ऑपरेशन आघात के कोतरारोड़ के ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • Gold/Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, चांदी 3799 रुपये हुआ महंगा, जानें आज का ताजा भाव
  • Mother Dairy Milk Price Hike: महंगाई का झटका; मदर डेयरी ने 2 से 4 रुपए बढ़ाए दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमतें

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In