• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, November 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 14, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Cg News Raipur :  रायपुर, 14 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की समृद्धि और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी, जो 15 जनवरी 2027 तक चलेगी। किसानों को धान विक्रय की सुगम, पारदर्शी एवं व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के 134 धान उपार्जन केंद्रों में 1 लाख 28 हजार 719 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष जिले में 5 नवीन धान उपार्जन केंद्र भी प्रारंभ किए गए हैं।

READ ALSO

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन मंजूर, जानें कब से होगी लागू

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से बिहान दीदी पुष्पा महंत के हुनर और आत्मनिर्भरता की सराहना की

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान किया है। अब निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम मात्रा में धान बेचने वाले किसानों को भी सत्यापित बोए गए रकबे के आधार पर प्रति एकड़ समान आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के इस निर्णय से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में सभी 134 धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का 36 बिंदुओं की विस्तृत चेकलिस्ट के आधार पर परीक्षण एवं सत्यापन किया गया है। खरीदी केंद्रों में बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, कांटा-बांट, बायोमेट्रिक उपकरण, आर्द्रतामापी यंत्र, कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी, विद्युत आपूर्ति तथा धान के सुरक्षित भंडारण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार पेटी, पर्याप्त कर्मचारियों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रत्येक उपार्जन केंद्र में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो धान खरीदी की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

5 नवीन धान उपार्जन केंद्रों से किसानों को मिलेगी राहत

राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनके गांव के नजदीक धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपार्जन केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड के दुरपा, बलौदा विकासखंड के कुरदा (च) तथा नवागढ़ विकासखंड के कनस्दा, पचेड़ा एवं पोड़ी राछा में नवीन धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। इन केंद्रों के खुलने से संबंधित क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे किसानों के समय और परिवहन खर्च की बचत होगी।

‘तुहर टोकन’ एप से घर बैठे टोकन प्राप्त कर सकेंगे किसान

धान खरीदी को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए ‘तुहर टोकन’ मोबाइल एप के माध्यम से टोकन जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कुल टोकन में से 70 प्रतिशत मोबाइल एप के माध्यम से तथा 30 प्रतिशत संबंधित उपार्जन केंद्रों से जारी किए जाएंगे। कृषि भूमि के रकबे के आधार पर 2 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को एक टोकन, 2 एकड़ से अधिक एवं 10 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को दो टोकन तथा 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को तीन टोकन जारी करने का प्रावधान किया गया है। इस व्यवस्था से किसानों को निर्धारित तिथि पर अपनी उपज बेचने की सुविधा मिलेगी।

सीसीटीवी कैमरों से होगी सतत निगरानी, अवैध धान की आवक रोकने के लिए बनेंगे चेकपोस्ट

धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मार्कफेड द्वारा जिले के सभी 134 उपार्जन केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से खरीदी केंद्रों की गतिविधियों की सतत निगरानी की जाएगी। वहीं, अन्य जिलों से अवैध रूप से धान की आवक रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तीन स्थानों पर चेकपोस्ट स्थापित करने हेतु स्थल निर्धारित किए गए हैं।

धान खरीदी के दौरान किसानों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। किसान एवं आम नागरिक फोन नंबर 07817-222032 पर अपनी सूचना एवं शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन मंजूर, जानें कब से होगी लागू

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से बिहान दीदी पुष्पा महंत के हुनर और आत्मनिर्भरता की सराहना की

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Today : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Devbhog Milk Price: छत्तीसगढ़ में महंगाई का एक और झटका! अमूल के बाद देवभोग ने महंगा किया दूध के दाम; आज से नया रेट लागू

November 14, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

November 14, 2026
Next Post

Cg News Today : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा का समापन, बदरीनाथ धाम के कपाट आज से बंद

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा का समापन, बदरीनाथ धाम के कपाट आज से बंद

November 26, 2025

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एचआईवी जांच रिपोर्ट:प्रदेश में घटी एचआईवी संक्रमितों की संख्या

April 26, 2022
Rashifal For Today : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है, जाने बाकि राशियों का राशिफल

Rashifal For Today : इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़े 30मार्च का राशिफल

March 30, 2026
Gmail: अब Gmail में बदल सकेंगे अपनी पुरानी Email ID, Google ला रहा है सबसे ‘कूल’ फीचर

Gmail: अब Gmail में बदल सकेंगे अपनी पुरानी Email ID, Google ला रहा है सबसे ‘कूल’ फीचर

December 26, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन मंजूर, जानें कब से होगी लागू
  • Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से बिहान दीदी पुष्पा महंत के हुनर और आत्मनिर्भरता की सराहना की
  • Cg News Today : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि
  • Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In