Char Dham Yatra News: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शीतकाल के लिए बंद कर दी जाती है. चार धामों में से तीन धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं. आज बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं. इसके बाद चारों धाम की यात्रा पर शीतकाल के लिए रोक लग जाएगी. आज भी लोग गिरते तापमान, कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच भी बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंच रहे है.
आज रात बंद होंगे मंदिर के कपाट
बद्रीनाथ धाम के कपाट आज यानी 16 नवंबर दिन सोमवार को बंद कर दिए जाएंगे. आज रात 9 बजकर 37 मिनट पर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे. बाकी तीनों धाम के कपाट पहले ही बंद हो चुके हैं. ऐसे में बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चार धाम यात्रा का समापन हो जाएगा. बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद अगले दिन 17 नवंबर को बदरी विशाल के प्रतिनिधि उद्धव जी, देवताओं के खजांची कुबेर जी और गरुड़ जी की गद्दी शीतकालीन प्रवास के लिए पांडुकेश्वर एवं ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर रवाना होगी. यहां बाबा के शीतकाल के दौरान दर्शन कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें – RBI: माइक्रोफाइनेंस लोन पर RBI का बड़ा कदम, जल्द बदल सकते हैं लोन के नियम
बंद हो चुके हैं यमुनोत्री गंगोत्री और केदारनाथ के कपाट
Char Dham Yatra Newsगंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को अन्नकूट पर्व के दिन बंद हो चुके हैं. शीतकाल में श्रद्धालु मुखबा स्थित मां गंगा के मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे. 11 नवंबर को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए थे. सर्दियों में श्रद्धालु खरसाली स्थित मां यमुना के मंदिर में यमुनोत्री माता के दर्शन कर सकेंगे. केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को भाई दूज के दिन बंद किए गए थे. बाबा केदार के दर्शन शीतकालीन में ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में कर सकते हैं. इसे भगवान केदारनाथ का शीतकालीन गद्दीस्थल माना जाता है. चारों धाम की यात्रा के बंद होने के बाद अब सभी धाम के कपाट अगले साल 2027 में खोले जाएं
















