Amla Navami आंवला नवमी को अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पावन पर्व इस साल 18 नवंबर को पड़ रहा है। इस दिन आंवले के वृक्ष की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही इस दिन आंवले के पेड़ की छाया में भोजन पकाने और सपरिवार ग्रहण करने की भी एक अनूठी व अत्यंत शुभ परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी पावन तिथि से सतयुग का भी आरंभ हुआ था। अक्षय नवमी के दिन दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों का भी विशेष महत्व होता है क्योंकि शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन किए गए सत्कर्मों का फल कभी क्षय नहीं होता। यही कारण है कि इस पुण्य अवसर पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन की पावन परिक्रमा करने पहुंचते हैं। आइए अब जानते हैं कि आंवला नवमी के इस शुभ दिन पर कौन-सी आरती की जाती है:
आंवला नवमी आरती: विष्णु भगवान की आरती
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥
जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय…॥
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय…॥
तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय…॥
तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय…॥
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय…॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय…॥
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय…॥
तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय…॥
जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय…॥
आंवला नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 2026
Amla Navamiआंवला नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 18 नवंबर की सुबह 06 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान पूजा करें। साथ ही व्रत कथा पढ़कर आरती करें।















