Xiaomi 18 Pro सीरीज ग्लोबली लॉन्च हो गई है। चीनी कंपनी की यह सीरीज पिछले महीने घरेलू मार्केट में पेश की गई थी। शाओमी की इस स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी ने दो मॉडल Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro MaxXiaomi ने ग्लोबली लॉन्च किया उतारे हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इनके जल्द भारत में भी पेश किए जाने की संभावना है। पिछले दिनों इस सीरीज के दोनों मॉडल की कीमत भी लीक हुई है।
Xiaomi 18 Pro, Xiaomi 18 Pro Max की कीमत
Xiaomi 18 Pro को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत EUR 1399 (लगभग 1,44,000 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट EUR 1599 (लगभग 1,64,000 रुपये) में आता है। प्रो मैक्स मॉडल को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में पेश किया है।
इसकी शुरुआती कीमत EUR 1599 (लगभग 1,64,000 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः EUR 1799 (लगभग 1,85,000 रुपये) और EUR 2099 (लगभग 2,16,000 रुपये) है। ये दोनों फोन ग्लोबल मार्केट में Black, Cosmic Blue, Velvet Red और White कलर ऑप्शन में खरीदे जा सकेंगे।
Xiaomi 18 Pro, Xiaomi 18 Pro Max के फीचर्स
चीनी कंपनी के नए लॉन्च हुए ये दोनों फ्लैगशिप फोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं, Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इन दोनों फोन के बैक में क्रमशः 2.7 इंच और 2.9 इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Xiaomi 18 Pro Xiaomi 18 Pro Max
मेन डिस्प्ले 6.4 इंच, AMOLED, 120Hz 6.9 इंच, AMOLED, 120Hz
बैक डिस्प्ले 2.7 इंच AMOLED 2.9 इंच AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6
स्टोरेज 16GB + 1TB 16GB, 1TB
कैमरा 200MP + 200MP + 50MP, 50MP 200MP + 200MP + 50MP, 50MP
बैटरी 6000mAh, 100W, 50W 7050mAh, 100W, 50W
OS Android 17, HyperOS 4 Android 17, HyperOS 4
Xiaomi 18 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट मिलता है। वहीं, Pro Max मॉडल में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। दोनों ही फोन 16GB रैम और 1TB स्टोरेज सपोर्ट के साथ आते हैं। ये Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 के साथ आते हैं। इनमें डुअल 5G सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, NFC, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Xiaomi 18 Pro और Pro Max के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। ये दोनों फोन 200MP के मेन OIS और 200MP के पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ आते हैं। साथ ही, इनमें 50MP का एक अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इन दोनों फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा। इस सीरीज के प्रो मॉडल में 600mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, Pro Max मॉडल में 7050mAh की बैटरी मिलती है। दोनों ही फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आते हैं। चीनी वेरिएंट में ग्लोबल के मुकाबले बड़ी बैटरी दी गई है।















