• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, November 19, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजामुड़ा में शराब रेड कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 19, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News:  *19 नवंबर, रायगढ़* । जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस द्वारा लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजामुड़ा में छापेमारी कर दो अवैध शराब विक्रेताओं को पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 12.250 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1,850 रुपये है, जप्त की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

READ ALSO

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़

Raigarh News : मामूली विवाद में पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Read More: Chhatisgarh News : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

जानकारी के अनुसार 18 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गेजामुड़ा निवासी रामनिवास खड़िया अपने मकान के पास कोलाबाड़ी में भारी मात्रा में महुआ शराब छिपाकर बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और संदेही से पूछताछ की। आरोपी ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 250 एमएल क्षमता वाले 25 प्लास्टिक पाउच में भरी कुल 6.250 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 1,250 रुपये है, जप्त की। आरोपी रामनिवास खड़िया पिता अगनुराम खड़िया उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम गेजामुड़ा के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में आज 19 नवंबर 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को ग्राम गेजामुड़ा चौक के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री किए जाने की सूचना मिली। थाना प्रभारी के निर्देश पर पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम हरिहर खड़िया पिता गिरवारी खड़िया उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम सोयामुड़ा, छोटी कंपनी डिपो, थाना कोतरारोड़ बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से जरकिन एवं पानी की बोतलों में रखी कुल 6 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 600 रुपये है, जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध भी धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Read More : Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़

इस प्रकार कोतरारोड़ पुलिस ने दो दिनों में लगातार कार्रवाई करते हुए ग्राम गेजामुड़ा से दो अवैध महुआ शराब विक्रेताओं को पकड़कर कुल 12.250 लीटर शराब जप्त की है। शराब रेड की इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, वीरेंद्र भगत, आरक्षक राजेश खांडे, चूड़ामणि गुप्ता, बंशीलाल रात्रे, मनोज कुमार यादव, महिला आरक्षक दोरोथिया किंडो एवं कस्तुरी राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़

November 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मामूली विवाद में पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

November 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

November 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन से दूर हुई अंधेरे की समस्या, चपले चौक में फिर जगमगाई सोलर हाईमास्ट लाइट

November 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रॉक गार्डन बोतल्दा की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने लिया जायजा

November 18, 2026
रायगढ़

Raigarh news: लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर IT रेड, रायगढ़ इस्पात-बर्बरीक ग्रुप की फर्मों में खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

November 18, 2026
Next Post

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, नहीं होगा कोई काम, आदेश जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन खाते में आ सकते हैं 2000 रुपये, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट…

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, कल आ सकती है पीएम किसान की 21वीं किस्त, मिनटों में ऐसे चेक करें स्टेटस…

October 19, 2025

एसपी अभिषेक मीना के निर्देशन पर जुआ-सट्टा पर जारी है अभियान

January 28, 2022
Bank Holiday: इस हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday: इस हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट

November 3, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौहपुरुष की विरासत को और सशक्त बनाया – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौहपुरुष की विरासत को और सशक्त बनाया – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

November 10, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, नहीं होगा कोई काम, आदेश जारी
  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजामुड़ा में शराब रेड कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
  • Chhatisgarh Samachar : कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
  • Chhatisgarh News : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In