• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, November 20, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 20, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News:  रायगढ़, 20 नवंबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और उपार्जित धान की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। संभावित मौसमी बदलाव को देखते हुए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा है कि बारिश, नमी और तेज हवाओं के कारण उपार्जित धान को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए। इसके लिए जिले की 79 सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा भंडारित धान की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

READ ALSO

Raigarh News : चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर रायगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजामुड़ा में शराब रेड कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Read More: Chhattisgarh Nursing Strike: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित! वेतन में 10 हजार रुपये बढ़ोतरी का आश्वासन

*धान के हर स्टैक की सुरक्षा के लिए कैप कवर और तिरपाल अनिवार्य*

प्रशासन ने सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में कैप कवर, पन्नी और तिरपाल उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं। तेज हवाओं से धान के स्टैक को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें रस्सियों से मजबूती से बांधने को कहा गया है। वहीं, जमीन की नमी और पानी के संपर्क से धान को बचाने के लिए पर्याप्त डनेज अर्थात चबूतरे, लकड़ी अथवा भूसे की परत की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उपार्जन केंद्रों के फड़ के आसपास जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने, नालियों की सफाई कराने तथा बारिश का पानी जमा नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया गया है। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य प्रतिकूल मौसम में भी उपार्जित धान की गुणवत्ता बनाए रखना और उसे सुरक्षित रखना है।

*मुख्यालय में रहेंगे केंद्र प्रभारी, सप्ताहांत में होगा भौतिक सत्यापन*

धान खरीदी एवं भंडारण व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए सभी उपार्जन केंद्र प्रभारियों और समिति कर्मचारियों को 20 से 22 नवंबर तक अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उन्हें केंद्रों में उपलब्ध धान की सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखनी होगी। इसके अलावा सभी खाद्य अधिकारियों को अपने नोडल अधिकारियों के माध्यम से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सभी उपार्जन केंद्रों का अनिवार्य भौतिक सत्यापन (पीवी) कराने के निर्देश दिए गए हैं। सत्यापन के दौरान कैप कवर, डनेज, तिरपाल, जल निकासी और धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा।

Read More: Chhatisgarh News : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

*जिले में अब तक 1,308.72 मीट्रिक टन धान की खरीदी*

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में कुल 84,501 किसान पंजीकृत हैं, जिनका कुल पंजीकृत रकबा 1,25,163.923 हेक्टेयर है। इनमें से अब तक 232 किसानों ने 250.328 हेक्टेयर रकबे का धान उपार्जन केंद्रों में विक्रय किया है। जिले के लिए निर्धारित 5,42,580.94 मीट्रिक टन धान खरीदी के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1,308.72 मीट्रिक टन मोटा धान खरीदा जा चुका है। जिला प्रशासन का विशेष जोर धान खरीदी के साथ-साथ उपार्जित धान के सुरक्षित भंडारण पर है, ताकि किसानों की उपज को मौसम की मार से बचाया जा सके और समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर रायगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

November 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजामुड़ा में शराब रेड कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

November 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़

November 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मामूली विवाद में पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

November 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

November 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन से दूर हुई अंधेरे की समस्या, चपले चौक में फिर जगमगाई सोलर हाईमास्ट लाइट

November 18, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : रायगढ़ साइबर थाना की टीम ने नाबालिग बालिका के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करने वाले बाल अपचारी को पकड़ा

Raigarh News : रायगढ़ साइबर थाना की टीम ने नाबालिग बालिका के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करने वाले बाल अपचारी को पकड़ा

June 21, 2026
Latest Raigarh News: भारत पदयात्रा की तैयारियों को लेकर सांसद लोकसभा राधेश्याम राठिया ने ली बैठक

Latest Raigarh News: भारत पदयात्रा की तैयारियों को लेकर सांसद लोकसभा राधेश्याम राठिया ने ली बैठक

October 18, 2025

जिले के हरेक घर में नल के जरिए पानी पहुंचाना लक्ष्य है ईई चौधरी का

June 9, 2022
Anil Ambani Group: अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 3000 करोड़ की ज्यादा प्रॉपर्टी जब्त

Anil Ambani Group: अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 3000 करोड़ की ज्यादा प्रॉपर्टी जब्त

November 3, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News: बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर
  • Raigarh News : चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर रायगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश
  • Chhattisgarh Nursing Strike: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित! वेतन में 10 हजार रुपये बढ़ोतरी का आश्वासन
  • Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का दिखेगा असर! इन। जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In