ICICI bank अगर आप ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं या बैंक में सेविंग अकाउंट है, तो दिसंबर का महीना आपके लिए कई बदलाव लेकर आने वाला है। बैंक ने क्रेडिट कार्ड रिप्लेसमेंट फीस बढ़ाने से लेकर प्रायोरिटी पास कार्ड बदलवाने पर चार्ज लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा कुछ प्रीमियम क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले फ्री इंश्योरेंस और INOX के कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट भी बंद किए जा रहे हैं। वहीं, NRI सेविंग अकाउंट और ECS पेमेंट से जुड़े चार्ज में भी बदलाव होगा। आइए जानते हैं दिसंबर 2026 से आईसीआईसीआई बैंक के कौन-कौन से नियम बदलने वाले हैं।
Read more Cg News,: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान
क्रेडिट कार्ड रिप्लेसमेंट फीस में बढ़ोतरी
आईसीआईसीआई बैंक 11 दिसंबर 2026 से क्रेडिट कार्ड बदलवाने की फीस बढ़ाने जा रहा है। अभी ग्राहकों को कार्ड रिप्लेस कराने के लिए 200 रुपये और GST देना पड़ता है। लेकिन नए नियम लागू होने के बाद यह फीस बढ़कर 300 रुपये और GST हो जाएगी। यानी ग्राहकों को पहले के मुकाबले 100 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
प्रायोरिटी पास कार्ड बदलवाना भी होगा महंगा
बैंक अब प्रायोरिटी पास कार्ड रिप्लेस कराने पर भी चार्ज लगाएगा। 11 दिसंबर से ग्राहकों को इसके लिए 300 रुपये और GST देना होगा। अभी तक आईसीआईसीआई बैंक के प्रायोरिटी पास क्रेडिट कार्ड को बदलवाने पर कोई फीस नहीं लगती थी।
इन क्रेडिट कार्ड पर बंद होंगे इंश्योरेंस बेनिफिट
15 दिसंबर 2026 से आईसीआईसीआई बैंक कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले कॉम्प्लिमेंट्री इंश्योरेंस बेनिफिट बंद कर देगा। इनमें शामिल हैं:
एमराल्ड प्राइवेट मेटल
टाइम्स ब्लैक
एमराल्ड
एमराल्ड प्राइवेट
डायमंट
सैफिरो
रूबीक्स
इन कार्डधारकों को अब पहले की तरह संबंधित मुफ्त इंश्योरेंस सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
आईनॉक्स के फ्री बेनिफिट भी होंगे बंद
आईसीआईसीआई बैंक के कुछ चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले कॉम्प्लिमेंट्री आईनॉक्स बेनिफिट भी 15 दिसंबर से बंद हो जाएंगे। यानी इन कार्डों के जरिए मिलने वाली मुफ्त आईनॉक्स सुविधाओं का लाभ ग्राहकों को नहीं मिलेगा।
ECS पेमेंट फेल होने पर देना होगा ज्यादा चार्ज
बैंक ने बार-बार ECS डेबिट फेल होने पर भी चार्ज का नया स्लैब बनाया है। एक ही महीने में एक ही मैंडेट पर पहली बार पेमेंट फेल होने पर 500 रुपये, दूसरी और तीसरी बार 550-550 रुपये देने होंगे। एक महीने में अधिकतम तीन बार ही यह चार्ज वसूला जाएगा। इन सभी चार्ज पर लागू टैक्स अलग से देना होगा।
















