• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, November 21, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 21, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *21 नवंबर, रायगढ़*। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गांजा तस्करी में संलिप्त 4 युवकों एवं एक अपचारी बालक सहित कुल 5 लोगों को पकड़ा है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के बनाये गये हैं, दोनों कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से कुल 25.175 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 92 हजार रुपये है, तथा तीन मोबाइल फोन कीमत करीब 90 हजार रुपये, इस प्रकार कुल 5 लाख 82 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे ओडिशा के संबलपुर से गांजा खरीदकर ट्रेन के माध्यम से रायगढ़ पहुंचे थे और यहां से पुणे (महाराष्ट्र) जाने की तैयारी में थे। रास्ते के खर्च की व्यवस्था करने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर ही गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

READ ALSO

Raigarh News : शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जिले में अब 01 हजार 876 क्विंटल धान जब्त

Read More : Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; जंगल से 3 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद कर नष्ट किया

*पहली कार्रवाई में 20.434 किलो गांजा बरामद*

दिनांक 20 नवंबर 2026 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग के पास शिव मंदिर के बगल में पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर तीन व्यक्ति बैग एवं ट्रॉली बैग में गांजा रखकर बैठे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम (1) अमोल बबन धोत्रे (29 वर्ष), निवासी वरवंड गोपीनाथ नगर, जिला पुणे, (2) सागर लक्ष्मण गायकवाड़ (18 वर्ष), निवासी सिंहमड रोड, किरकटवाड़ी, जिला पुणे तथा (3) शुभम नंदू गुंजाल (23 वर्ष), निवासी जुनादत्तावाड़ी रोड, जिला पुणे (महाराष्ट्र) बताया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 20 पैकेट में रखा 20.434 किलोग्राम गांजा, कीमत करीब 4 लाख रुपये तथा तीन मोबाइल फोन 80 हजार रूपये (आईफोन, रेडमी एवं ओप्पो) बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संबलपुर से गांजा लेकर ट्रेन से रायगढ़ पहुंचे थे और पुणे वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर ग्राहक तलाश रहे थे।

*दूसरी कार्रवाई में 4.741 किलो गांजा के साथ दो पकड़े गए*

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के मोटरसाइकिल स्टैंड के पास दो व्यक्ति बैग में गांजा रखकर कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में एक ने अपना नाम इम्तियाज रफिक ईनामदार (21 वर्ष), निवासी चाकन मानिक चौक, जिला पुणे (महाराष्ट्र) बताया, जबकि दूसरा 16 वर्ष 2 माह का अपचारी बालक निकला। तलाशी के दौरान इम्तियाज के बैग से पांच पैकेट में रखा 4.741 किलोग्राम गांजा, कीमत करीब 92 हजार रुपये तथा एक इनफिनिक्स मोबाइल फोन, कीमत करीब 10 हजार रुपये बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ ओडिशा से गांजा खरीदकर बिक्री के लिए पुणे ले जा रहे थे। संबलपुर से ट्रेन द्वारा रायगढ़ पहुंचने के बाद पुणे जाने के लिए अन्य साधन की व्यवस्था करने हेतु स्टेशन के बाहर इंतजार कर रहे थे। गांजे के क्रय-विक्रय के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके।

दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस ने कुल चार वयस्क आरोपियों एवं एक अपचारी बालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध क्रमांक 582/2026 एवं 583/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। प्रकरणों में आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस पूरी कार्रवाई में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, विजय एक्का, दिलसिंह कंवर, जगदेव मरकाम, सहायक उप निरीक्षक कोसो सिंह जगत, आरक्षक जितेन्द्र दुबे, गणेश राम राठिया, अमित खलखो, नितेश लकड़ा एवं प्रेमसाय उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में आरपीएफ रायगढ़ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Read More : Smartphone Price Hike: मिडिल क्लास की बढ़ी टेंशन! स्मार्टफोन खरीदना होगा और भी महंगा, 30 फीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

November 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जिले में अब 01 हजार 876 क्विंटल धान जब्त

November 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्रवाई

November 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News: बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर

November 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर रायगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

November 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजामुड़ा में शराब रेड कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

November 19, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त

October 6, 2026
IND W vs SL W: जेमिमा रोड्रिग्ज ने खेली मैच विनिंग पारी, भारत ने पहले टी20 में श्रीलंका को हराया

IND W vs SL W: जेमिमा रोड्रिग्ज ने खेली मैच विनिंग पारी, भारत ने पहले टी20 में श्रीलंका को हराया

December 21, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

April 19, 2026

saudi arabia news: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

October 11, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • Smartphone Price Hike: मिडिल क्लास की बढ़ी टेंशन! स्मार्टफोन खरीदना होगा और भी महंगा, 30 फीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम
  • Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; जंगल से 3 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद कर नष्ट किया
  • Sugar Price Hike: महंगाई की मार; चीनी के दाम 70 रुपये किलो के करीब, एक साल में 30% महंगी हुई मिठास

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In