JEE Main CG Board Exam Clash छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Board Exam Schedule 2027) में 12वीं बोर्ड परीक्षा और JEE Main 2027 सेशन-2 (JEE Main Session 2 2027) के परीक्षा के बीच तारीखों (JEE Main 2027 Exam Date) का टकराव होने की संभावना है। ऐसे में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए परेशानी बन सकता है। क्योंकि दोनों परीक्षाएं अप्रैल के पहले सप्ताह में होने की संभावना (JEE Main Board Exam Clash) है। ऐसे में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, JEE Main 2027 सेशन-2 की परीक्षा 2 से 7 अप्रैल के बीच आयोजित हो सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़ (CGBSE 12th Board Exam 2027) माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 12 मार्च से 8 अप्रैल तक निर्धारित है। ऐसे में दोनों परीक्षाओं के कुछ पेपर एक ही तारीख को पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
अप्रैल के पहले सप्ताह में दोनों परीक्षाओं का शेड्यूल
संभावित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 3 से 7 अप्रैल के बीच JEE Main और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, 3 अप्रैल को JEE Main की परीक्षा के साथ बोर्ड का पेपर भी निर्धारित हो सकता है। इसके अलावा 5 अप्रैल को भौतिकी, 6 अप्रैल को कुछ व्यावसायिक विषयों और 7 अप्रैल को क्षेत्रीय भाषाओं की परीक्षा होने की जानकारी सामने आई है।
NTA और CGBSE से शेड्यूल में बदलाव की मांग
विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से परीक्षा कार्यक्रम पर दोबारा विचार करने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षा दोनों ही उनके करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में दोनों के बीच पर्याप्त अंतर होना जरूरी है।
JEE Main CG Board Exam Clashविद्यार्थियों की मांग है कि, परीक्षा कार्यक्रम में आपसी समन्वय बनाकर तारीखों में जरूरी बदलाव किए जाएं, ताकि किसी भी छात्र को एक परीक्षा छोड़ने की स्थिति का सामना न करना पड़े। उनका कहना है कि समय रहते शेड्यूल में बदलाव होने से उन्हें दोनों परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने का मौका मिल सकेगा।















