• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, November 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 23, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Chhatisgarh News :  रायपुर 23 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में आयोजित ‘राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव’ में शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कलार समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता की सराहना करते हुए कहा कि भगवान सहस्रबाहु अर्जुन का जीवन न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण के उच्च आदर्शों का प्रतीक है। उनके आदर्श हमें समाज की सेवा और जनहित के कार्यों के लिए सदैव प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की उन्नति में ही प्रदेश की समृद्धि निहित है और राज्य सरकार इसी भावना के साथ सभी वर्गों के कल्याण तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

READ ALSO

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

Cg News : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री श्री साय ने महोत्सव में उपस्थित समाजजनों को भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कलार समाज का इतिहास अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली रहा है। सातवीं से सत्रहवीं शताब्दी तक लगभग एक हजार वर्षों तक देश के विभिन्न क्षेत्रों में कलचुरी वंश का वैभवशाली शासन रहा। इस गौरवशाली विरासत को संजोते हुए कलार समाज आज शिक्षा, कृषि, व्यापार, व्यवसाय और विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने समाज की एकजुटता, परिश्रम और सामाजिक समरसता की भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही प्रदेश की प्रगति को नई दिशा देता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री की गारंटी को पूरा करने की दिशा में सरकार गठन के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने किसानों के हित में उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान प्रारंभ हो चुका है। किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की जा रही है। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष 360 नए धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और खेती को लाभकारी बनाना राज्य सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।

सशक्तीकरण के लिए महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 68 लाख माताओं-बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया है और चरण पादुका योजना पुनः प्रारंभ की गई है। प्रदेश के 5.5 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अब तक 55 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त कर शांति, विश्वास और विकास की नई दिशा देने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब विकास की सुविधाएं पहुंच रही हैं और स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 15 हजार अतिरिक्त आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से छह हजार से अधिक आवासों का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जनजातीय क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पीएम जनमन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए आवास स्वीकृत किए गए हैं। वहीं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में प्रदेश के गांवों को शामिल किया गया है। बस्तर में खाली हो रहे सुरक्षा कैंपों को प्रशिक्षण और जनसेवा केंद्रों के रूप में विकसित कर ‘सेवा डेरा’ बनाया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोगों को विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने बताया कि स्वस्थ बस्तर योजना के अंतर्गत 34 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है और 40 हजार से अधिक लोगों को उपचार उपलब्ध कराया गया है। अग्रणी बस्तर अभियान के माध्यम से दूरस्थ गांवों में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में शांति की स्थापना के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका के अवसरों का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के लिए कृषि के साथ पशुपालन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ हुए समझौते के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को दो गाय उपलब्ध कराने तथा उत्पादित दूध की खरीदी की व्यवस्था विकसित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इंद्रावती नदी पर देउरगांव और मटनार में लगभग दो हजार करोड़ रुपये की दो बड़ी सिंचाई परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं से लगभग 80 हजार एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने सुशासन और पारदर्शी प्रशासन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध निराकरण के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रारंभ की गई है। यह टोल फ्री सेवा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से ट्रांसफार्मर बदलने, सीमांकन, फौती तथा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस व्यवस्था से लगभग आठ हजार अधिकारी-कर्मचारी जुड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से 38 विभागों की 900 से अधिक सेवाएं नागरिकों को घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही छह हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां ग्रामीणों को बैंकिंग और विभिन्न प्रमाण पत्रों से जुड़ी सुविधाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और अनियमितताओं के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में छत्तीसगढ़ की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने सभी समाजों से शिक्षा, सामाजिक एकता, आर्थिक आत्मनिर्भरता और जनसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़कर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश की 70 हजार से अधिक मितानिन बहनों को मितानिन दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें विषम परिस्थितियों में भी समर्पण के साथ सेवाएं देकर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बना रही हैं। उन्होंने कलार समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समाज देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों और उपनामों से जाना जाता है तथा सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कलचुरी वंश के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कलार समाज और जनजातीय समाज के बीच सदियों से आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और भाईचारे की परंपरा रही है। बस्तर और सरगुजा अंचल की जनजातीय देव-परंपराओं तथा धार्मिक अनुष्ठानों में कलार समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने समाजजनों से आपसी भेदभाव दूर कर एकजुटता के साथ शिक्षा, संगठन और सामाजिक प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर शांति और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने धान खरीदी, महतारी वंदन योजना और तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में लिए गए निर्णयों को सरकार की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया।

कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा पहुंचकर सबसे पहले स्थानीय आराध्य खण्डा डोकरा आंगा देव की पूजा-अर्चना कर जनजातीय समाज की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, गौरव और विकास को नई पहचान मिली है।

केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों और जनसुविधाओं के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ क्षेत्रों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा 32 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाने से इसका निर्माण पूर्ण हो सका है। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, बस्तर आईजी श्री बी.एन. मीणा, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा, कलार समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष श्री कमल किशोर कश्यप सहित समाज के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

November 24, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

November 24, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

November 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

November 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 70 लाख की गांजा समेत 4 गिरफ्तार

November 24, 2026
Next Post

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ में ACB–EOW की बड़ी कार्रवाई, रायपुर समेत 20 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, नेताओं-अधिकारियों की विदेश यात्रा से जुड़े दस्तावेज जब्त

November 25, 2025

इमरजेंसी सुनवाई के लिए रात 9.30 बजे खुला हाईकोर्ट

April 6, 2022
मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में लंबे समय से चल रहा था इलाज

मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में लंबे समय से चल रहा था इलाज

June 12, 2026

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

October 29, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Sex Racket news: मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा: पांच पुरुष और दो महिलाएं गिरफ्तार; एक महिला फरार
  • Vehicle Scrapping Rules 2026: पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग के नियमों में बड़ा बदलाव; सरकार ने EPR नियमों में ये होगा लागू
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को
  • Cg News : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In