Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही रेड मारी है। एक साथ तीन शहरों में हुई इस अचानक छापेमारी से संबंधित इलाकों और कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम सुबह स 6 बजे से ही दबिश दे दी है।नक्शे देखें
reas more SAP Layoffs: AI की एंट्री से इस बड़े कंपनी में होगी छंटनी, 10,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी
रायपुर, भिलाई और धमतरी में दबिश
मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम राजधानी रायपुर, भिलाई और धमतरी में दबिश दी। अलग-अलग टीमें स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ सुबह तड़के संबंधित ठिकानों पर पहुंचीं। दस्तावेजों और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस कार्रवाई में क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है। यह कार्रवाई किस मामले या किस घोटाले के तहत की जा रही है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यह भी साफ नहीं हुआ है कि किन लोगों या प्रतिष्ठानों के ठिकानों पर यह दबिश दी गई है।नक्शे देखें
ऐसी अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें
ईडी ने 30 अक्टूबर को भी की थी कार्रवाई
Chhattisgarh top newsआपको बता दें कि इससे 30 अक्टूबी को छत्तीसगढ़ में ईडी और EOW ने बड़ी कार्रवाई की थी। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही रेड मारी थी। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ में हड़कंप मच गया था। राजधानी रायपुर के बैरन बाजार इलाके में भी टीम ने दबिश दी। यहां ईडी की टीम अनवर ढेबर के घर पहुंची और जांच की कार्रवाई शुरू की। CGMSC और कोल मामले में कई ठिकानों पर एक साथ जांच की। इसके अलावा EOW की टीम भी सुबह से दबिश दी और अन्य जरूरी साक्ष्यों की पड़ताल कर रही की















