• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, November 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Latest Cg News : विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 27, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Latest Cg News :  रायपुर, 27 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी

READ ALSO

Chhattiisgarh news today: छत्तीसगढ़ में में फोर्स को नक्सलियों का खजाना मिला, नक्सल डंप में 3.84 किलो सोने के बिस्किट और 24.22 लाख कैश किया बरामद

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगा पूरा लाभ

लकड़ी, कोयले और कंडों के पारंपरिक चूल्हों के बजाय एलपीजी मिलने से रसोई धुएं से मुक्त मिली, जिससे महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व सांस संबंधी दिक्कतों में सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ में लगभग 39 लाख 73 हजार से अधिक महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन देकर चूल्हे के धुएं से राहत दिलाई है।

छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों की लाखों महिलाओं के जीवन में एक ऐतिहासिक बदलाव आया है। वर्षों तक मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी और उपलों के धुएं के बीच खाना पकाने की मजबूरी से जूझ रही महिलाओं को अब स्वच्छ ईंधन मिल रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से प्रदेश की 39 लाख से अधिक महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी (रसोई गैस) कनेक्शन प्राप्त हुए हैं, जिससे उन्हें न केवल धुएं से मुक्ति मिली है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, समय और सम्मान की भी रक्षा हुई है।

*एक बड़ी सामाजिक और स्वास्थ्य क्रांति*

पारंपरिक चूल्हे से निकलने वाला जहरीला धुआं ग्रामीण महिलाओं के लिए साइलेंट किलर की तरह था। एक दिन में घंटों चूल्हे के सामने बैठना सैकड़ों सिगरेट पीने के बराबर नुकसानदायक माना जाता है, जिससे श्वसन संबंधी रोग, आंखों में जलन और फेफड़ों की गंभीर बीमारियां होती थीं। उज्ज्वला योजना ने सीधे तौर पर इस समस्या पर प्रहार किया है। आज बस्तर के सुदूर वनांचल से लेकर सरगुजा की पहाड़ियों और मैदानी गांवों तक, रसोईघरों में धुएं के गुबार की जगह नीली लौ ने ले ली है।

*समय की बचत और आत्मनिर्भरता की ओर कदम*

पहले ग्रामीण महिलाओं का एक बड़ा हिस्सा जंगल से जलाऊ लकड़ी बीनने, उपले थापने और फिर चूल्हा जलाने में ही बीत जाता था। इस कठिन श्रम के कारण वे न तो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे पाती थीं और न ही किसी आर्थिक गतिविधि से जुड़ पाती थीं। गैस कनेक्शन मिलने से खाना बनाना बेहद आसान और तेज हो गया है। इस बचे हुए समय का उपयोग अब महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़कर रोजगार करने, बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने और परिवार की आय बढ़ाने में कर रही हैं। ग्रामीण और वंचित वर्ग की महिलाओं को पहली बार में एलपीजी कनेक्शन, गैस चूल्हा और पहला रिफिल पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया जाता है।

*पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान*

उज्ज्वला योजना का लाभ केवल रसोई की चारदीवारी तक सीमित नहीं है। छत्तीसगढ़ एक वन-बहुल राज्य है। 39 लाख 73 हजार से अधिक परिवारों के एलपीजी अपनाने से जलाऊ लकड़ी के लिए पेड़ों की कटाई में भारी कमी आई है। यह योजना पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भी एक मील का पत्थर साबित हो रही है। बिलासपुर जिले में 2 लाख 94 हजार 134 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से एलपीजी गैस कनेक्शन देकर चूल्हे के धुएं से राहत दिलाई है। इसी प्रकार  जांजगीर-चांपा जिले में 2,74,650, रायगढ जिले में 2,30,101, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 2,27,132, महासमुंद जिले में 1,93,464, कोरबा जिले में 1,55,683, जशपुर जिले में 1,42,185 , बस्तर जिले में 1,33,555,  बेमेतरा जिले में 1,33,377, धमतरी जिले में 1,28,643, कवर्धा (कबीरधाम) जिले में 1,20,895,  मुंगेली जिले में  1,19,549  महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से एलपीजी गैस कनेक्शन देकर चूल्हे के धुएं से राहत दिलाई है।

*महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक*

जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा विकासखंड बगीचा निवासी श्रीमती क्रांति यादव ने गैस सिलेंडर प्राप्त कर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि अब उन्हें पारंपरिक चूल्हे के धुएँ से छुटकारा मिलेगा। पहले रसोई में धुएँ के कारण आँखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होती थी, लेकिन अब गैस कनेक्शन मिलने से वे स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में आसानी से भोजन बना सकेंगी। इसी प्रकार ग्राम मड़िया निवासी श्रीमती फूलमती नगेसिया ने बताया कि वे अब तक लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाती थीं। धुएँ के कारण घर का वातावरण खराब हो जाता था और उन्हें काफी असुविधा होती थी। निःशुल्क गैस कनेक्शन मिलने से अब खाना जल्दी और साफ-सुथरे तरीके से बन सकेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना उनके लिए बहुत राहत लेकर आई है।

*सिलेंडर मिलते ही महिलाओं के चेहरों पर सुकून और खुशी साफ झलक उठी*

राजनांदगांव जिले के मेड़ेसरा निवासी श्रीमती राजेश्वरी साहू ने बताया कि निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और किफायती ईंधन सुलभ हुआ है। रवेली निवासी श्रीमती परमेश्वरी वर्मा ने कहा कि पहले चूल्हे के धुएं से छोटे बच्चों को भी परेशानी होती थी। अब गैस सिलेंडर मिलने से बच्चों को धुएं से राहत मिलेगी और भोजन जल्दी व सुरक्षित तरीके से बन सकेगा। सिलेंडर मिलते ही महिलाओं के चेहरों पर सुकून और खुशी साफ झलक उठी। यह खुशी केवल सुविधा मिलने की नहीं, बल्कि वर्षों से झेली जा रही कठिनाइयों से मुक्ति की थी। कच्चे मकानों में जीवन यापन कर रहीं राजेश्वरी साहू, मीना यादव, परमेश्वरी वर्मा और पावर्ती के लिए यह दिन सपने के साकार होने जैसा रहा।

महिलाओं के नाम पर गैस कनेक्शन जारी होने से परिवार में उनकी निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ी है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी और रिफिल की सुगम उपलब्धता ने इस योजना को जमीनी स्तर पर सफल बनाया है।  आज छत्तीसगढ़ की ये 39 लाख 73 से अधिक महिलाएं केवल एक योजना की लाभार्थी नहीं हैं, बल्कि वे स्वस्थ परिवार, स्वच्छ पर्यावरण और सशक्त समाज की संवाहक बन चुकी हैं। धुएं से मिली यह आजादी छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास की एक सुनहरी इबारत लिख रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattiisgarh news today: छत्तीसगढ़ में में फोर्स को नक्सलियों का खजाना मिला, नक्सल डंप में 3.84 किलो सोने के बिस्किट और 24.22 लाख कैश किया बरामद

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगा पूरा लाभ

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज: 10-24 जनवरी तक खुद भर सकेंगे जनगणना की जानकारी, फरवरी तक पूरा होगा सर्वे

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : सेवा सेतु बना उम्मीद का सेतु, एक घंटे में रवीना को मिला आय प्रमाण पत्र, नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : किताबी ज्ञान से रोजगारपरक दक्षता की ओर बढ़ते कदम, युवाओं के भविष्य को संवारेगी इंटर्नशिप नीति-2026

November 28, 2026
Next Post

Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

संजू सैमसन बन गए कोहली-रोहित के क्लब का हिस्सा, ये कारनामा करने वाले बने टी20 क्रिकेट में सिर्फ चौथे भारतीय

संजू सैमसन बन गए कोहली-रोहित के क्लब का हिस्सा, ये कारनामा करने वाले बने टी20 क्रिकेट में सिर्फ चौथे भारतीय

April 11, 2026
CG NHM Salary Hike: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी NHM कर्मचारियों की सैलरी, CM साय ने किया ऐलान

CG NHM Salary Hike: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी NHM कर्मचारियों की सैलरी, CM साय ने किया ऐलान

June 13, 2026
Somwar Upay: सोमवार को शिवजी को अर्पित करें ये चीजें, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, धन और सफलता के बनेंगे योग

Somwar Upay: सोमवार को शिवजी को अर्पित करें ये चीजें, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, धन और सफलता के बनेंगे योग

July 6, 2026
Instagram: Instagram पर बच्चों के शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर सरकार का एक्शन, मेटा को समन भेजने की तैयारी

Instagram: Instagram पर बच्चों के शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर सरकार का एक्शन, मेटा को समन भेजने की तैयारी

July 3, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattiisgarh news today: छत्तीसगढ़ में में फोर्स को नक्सलियों का खजाना मिला, नक्सल डंप में 3.84 किलो सोने के बिस्किट और 24.22 लाख कैश किया बरामद
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगा पूरा लाभ
  • Pension News: पेंशनर्स 30 नवंबर तक जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट, वरना नहीं मिलेगा पेंशन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In