• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, November 28, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg Currents News : मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 27, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Cg Currents News :  कवर्धा, 27 नवंबर 2026।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके पात्र आश्रितों को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत कबीरधाम जिले के कुल 7 पात्र हितग्राहियों को सीपेट (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), रायपुर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए श्रम विभाग द्वारा इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला श्रम अधिकारी श्री भूपेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि योजना के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को असिस्टेंट मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक प्रोसेसिंग ट्रेड में 480 घंटे अर्थात 80 दिवस का कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले प्लास्टिक उत्पादों के विनिर्माण एवं प्रसंस्करण से संबंधित जानकारी और व्यावहारिक कौशल सिखाया जाएगा। यह प्रशिक्षण भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा अनुमोदित केमिकल एवं पेट्रोकेमिकल सेक्टर के लेवल 3.5 के अनुरूप होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः आवासीय रहेगा तथा चयनित सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए सीपेट रायपुर में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों एवं उनके पात्र आश्रितों को आधुनिक तकनीकी कौशल से दक्ष बनाकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उनके परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

READ ALSO

Chhattiisgarh news today: छत्तीसगढ़ में में फोर्स को नक्सलियों का खजाना मिला, नक्सल डंप में 3.84 किलो सोने के बिस्किट और 24.22 लाख कैश किया बरामद

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगा पूरा लाभ

ये हैं पात्रता की शर्तें

प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना अथवा किसी पात्र निर्माण श्रमिक का आश्रित होना आवश्यक है। प्रशिक्षण प्रारंभ होने की तिथि को अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत अभ्यर्थी का कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त कक्षा 9वीं उत्तीर्ण एवं संबंधित कार्य में 1.5 वर्ष का अनुभव अथवा कक्षा 8वीं उत्तीर्ण एवं संबंधित कार्य में 3 वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करें आवेदन

श्रम पदाधिकारी, जिला कबीरधाम ने बताया कि निर्धारित पात्रता रखने वाले इच्छुक निर्माण श्रमिक एवं उनके पात्र आश्रित श्रम विभाग के ऑनलाइन पोर्टल ेीतंउमअरंलंजम.बह.हवअ.पद के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करें तथा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattiisgarh news today: छत्तीसगढ़ में में फोर्स को नक्सलियों का खजाना मिला, नक्सल डंप में 3.84 किलो सोने के बिस्किट और 24.22 लाख कैश किया बरामद

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगा पूरा लाभ

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज: 10-24 जनवरी तक खुद भर सकेंगे जनगणना की जानकारी, फरवरी तक पूरा होगा सर्वे

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : सेवा सेतु बना उम्मीद का सेतु, एक घंटे में रवीना को मिला आय प्रमाण पत्र, नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : किताबी ज्ञान से रोजगारपरक दक्षता की ओर बढ़ते कदम, युवाओं के भविष्य को संवारेगी इंटर्नशिप नीति-2026

November 28, 2026
Next Post

Chhatisgarh News : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और अतिरिक्त बोनस के लिए किसान राज सोनी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET परीक्षा, साल में 2 बार होगी एग्जाम

October 22, 2026
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे तक बरसेंगे बादल, उत्तर के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे तक बरसेंगे बादल, उत्तर के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

August 6, 2026

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज

October 8, 2026
जिंदल फाउंडेशन का  स्वास्थ शिविर कार्यकम

जिंदल फाउंडेशन का स्वास्थ शिविर कार्यकम

November 29, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattiisgarh news today: छत्तीसगढ़ में में फोर्स को नक्सलियों का खजाना मिला, नक्सल डंप में 3.84 किलो सोने के बिस्किट और 24.22 लाख कैश किया बरामद
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगा पूरा लाभ
  • Pension News: पेंशनर्स 30 नवंबर तक जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट, वरना नहीं मिलेगा पेंशन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In