Chhattisgarh samchar छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में 4 दिसंबर 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 19 नियोजकों के माध्यम से 1,355 पदों पर भर्ती होगी।
छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है। 4 दिसंबर 2026 को कोरबा में संभाग स्तरीय रोजगार मेले (Korba Job Vacancy 2026) का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा की ओर से आयोजित इस मेले में 19 नियोजकों के माध्यम से कुल 1,355 रिक्त पदों पर भर्ती (Chhattisgarh Job Fair 2026) की जाएगी।
इसमें 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा।’
यह खबर भी पढ़ें: सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा मेला
यह रोजगार मेला लाइवलीहुड कॉलेज, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। मेले (CG Rojgar Mela) का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय किया गया है। इसमें अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि रोजगार मेले में महिला अभ्यर्थी भी हिस्सा ले सकती हैं।
8वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए अवसर
रोजगार मेले में कई क्षेत्रों से जुड़े पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सेफ्टी ऑफिसर, सुपरवाइजर, हेल्पर, ड्राइवर, सर्विस इंजीनियर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सिलाई मशीन ऑपरेटर, कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव, वेल्डर, CNC टर्निंग मशीन ऑपरेटर, फिटर, काउंसलर, टेलीकॉलर और HR एग्जीक्यूटिव जैसे पद शामिल हैं।
इसके अलावा सिक्योरिटी गार्ड, केयरटेकर, असिस्टेंट नर्स, बेबी सिटर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, एग्रीकल्चर ऑफिसर, रिसेप्शनिस्ट, स्टोर मैनेजर, अकाउंटेंट, वीडियो एडिटर, होटल मैनेजर, सोलर PV इंस्टॉलर, बीमा सखी, रूरल करियर एजेंट, सिटी करियर एजेंट और रिलेशनशिप मैनेजर सहित अन्य पदों पर भी भर्ती होगी।
8 हजार से 40 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, ITI, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, B.Sc. एग्रीकल्चर, B.Sc. नर्सिंग, MBA, ANM और GNM निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है।
चयनित उम्मीदवारों को पद और योग्यता के अनुसार 8,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इस तरह अलग-अलग शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर रहेगा।
ऑनलाइन आवेदन के साथ रोजगार पंजीयन जरूरी
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जिन युवाओं ने अब तक रोजगार पंजीयन नहीं कराया है, वे भी वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। मेले में पहुंचने के दौरान अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे।
अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
Chhattisgarh samcharरोजगार मेले से जुड़ी जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा केटोल फ्री नं. 07759-222069/ 1800-233-2203 पर संपर्क कर सकते हैं।















