• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, May 4, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर रायगढ़ जिला कांग्रेस ने जनचौपाल लगाकर हॉस्पिटल में मरीजों फल वितरण कर खुशियाँ बांटी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 23, 2021
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

RGHNEWS PRASHANT TIWARI रायगढ़ 23 अगस्त 2021:- छत्तीसगढ़ के सभ्यता को पुनर्जीवित करने वाले, छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को नवजीवन प्रदान करने वाले छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र, खेती किसानी को नया आयाम देने वाले छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज 60वाँ जन्मदिन है। इस पुनीत दिन पर रायगढ़ जिला कांग्रेस परिवार ने उनके जन्मदिन का अलग अंदाज में मनाने का निर्णय लेते हुए अशर्फी देवी चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फ़ल और ब्रेड वितरण कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया। वहीं जनचौपाल लगाकर छत्तीसगढ़ सरकार की जनउपयोगी योजनाओं का सारगर्भित बखान जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बारी बारी से किया।

सर्वप्रथम रायगढ़ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय, छत्तीसगढ़ राज्य को नई ऊचाइयों पर ले जाने वाले यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि जब हमारी कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बनी। उसके तुरंत बाद कांग्रेस ने जो वादा चुनाव के पहले किया था उसको उन्होंने पदभार ग्रहण करते साथ ही पूरा किया। किसानों का कर्जा माफ किया। धान का समर्थन मूल्य 2500 करने का अपना वादा निभाया। समर्थन मूल्य 2500₹ किया। केन्द्र में बैठी मोदी सरकार को ये सब जन हितैषी कार्य नागवार गुजरा। उन्होंने बहुत रोड़े अटकाए भूपेश बघेल के राहों में। लेकिन जिसके पास पूरे छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता का आशीर्वाद, उम्मीद बंधा हो उसे कोई क्या रोक पाएगा। लाख कोशिशों के बावजूद मोदी एन्ड टीम सफल नहीं हो पाई। भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत दो किस्तों में बोनस की राशि किसानों को देकर उन्हें उनका हक दिया और अपना वादा पूरा किया।

READ ALSO

Raigarh News : इंस्टाग्राम पर स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ठोका भारी जुर्माना

Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

रायगढ़ की महापौर जानकी काटजू ने भी अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार की विभिन्न योजनाओं का बखान किया। जिसमें रायगढ़ में जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आए तो हमने रायगढ़ विकास के लिए उनसे मदद माँगी जिसपर उन्होंने रायगढ़ नगर निगम को 10 करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज के रूप में दिया। उसके साथ साथ ही रायगढ़ में स्थित तालाबों का सौंदर्यीकरण के लिए भी डेढ़ करोड़ रुपए दिए। वहीं संजय कॉम्प्लेक्स के कायाकल्प करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने 14 करोड़ रुपए देकर उन्होंने रायगढ़ की माँग को समझा। मैं हमारे यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की पुनः बधाई के साथ उनके दीर्घायु की कामना करती हूँ।

जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दीपक पांडे ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार जन लोक कल्याणकारी योजनाओं का जमकर बखान किया। जिससे छत्तीसगढ़ के आम जनता को इसका लाभ मिल रहा है। और जनता भूपेश बघेल के द्वारा लगातार किए जा रहे हैं लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनके लंबी उम्र की कामना की।

विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद अशरफ खान ने भी अपने भाषण में बताया कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने गोबर खरीदी जैसे लोक कल्याण कारी कार्य को प्रारंभ किया। जिससे गोबर बेचकर हजारों लोग की आर्थिक स्थिति में इजाफा हो रहा है। साथ ही साथ गोधन योजना से गौ माताओं की सेवा भी हो रही है। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की मुबारक बाद ऊपरवाला उन्हें लंबी उम्र अता फरमाए।

जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्य को प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है। वह धरातल पर स्वयं ही दिख रहा है कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब से छत्तीसगढ़ की कमान संभाली है तब से उनके द्वारा जनहितैषी कार्यों को अपनी पहली प्राथमिकता में रखकर कार्य किया जिसका आज पूरे भारत में डंका बज रहा है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, चिकित्सा का क्षेत्र हो, चाहे गोबर खरीदी का कार्य हो सभी कार्यों में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की वाहवाही हो रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्वामी आत्मानंद नाम से इंग्लिश मीडियम स्कूलों का संचालन प्रारंभ किया गया है जिससे कमजोर वर्ग के पालक भी अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ा सकेंगे। इसकी सभी लोग हृदय से मुख्यमंत्री का धन्यवाद कर रहे हैं। मैं हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूँ

आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा,संतोष बोहिदार,उपेन्द्र सिह,ब्लाक अध्यक्षद्वय विकास ठेठवार,मदन महंत,संतोष चौहान,संजना शर्मा ,चंद्रमणि बरेठ ,चंद्रशेखर चौधरी,दयाराम ध्रुवे,बिज्जू ठाकुर,अरविंद साहू,रमेश दुतिया,शौक़ी बुटान,विकास बोहिदार,संतोष कुमार चौहान,सूरज उपाध्याय,वसीम खान,शैलेश मनहर,रवि प्रकाश गुप्ता,अमृत काटजू,संतोष कुमार यादव,संजय सिंह,सतीश मानिकपुरी,सैय्यद इम्तियाज अहमद,अमृतलाल काटजू,कमलेश यादव,शकील अहमद, एम डी हुसैन ,गौतम प्रसाद महापात्र ,राजू बोहिदार, विमल यादव ,राजेन्द्र यादव,दीपक साहू,लक्ष्मण महिलाने,संतोष कुमार चौहान , मुरलीधर पटेल,अखिलेश प्रधान ,तपश्यंसु कटारी,गोरेलाल बरेठ,मिंटू मजीद,संतोष ढीमर,दीपांशु चौहान ,संजय उरांव, हर्ष कुमार मानिकपुरी ,अशोक सोनी,गौरव कुमार यादव, गौरांग अधिकारी, संतोष यादव,देवेन्द्र सिंह,सत्यप्रकाश शर्मा,रियाज मोहम्मद, रिंकी पाण्डेय,लखेश्वर मिरी,चंदन दास,सुमित मिरी,मिर्ज़ा अहमद बेग,बाबू खान,जातिराम यादव,शेख ताज़ीम,विवेक साहू,राजू बोहिदार,बरखा सिह,हरिराम खूंटे,तरुण शर्मा,जितेंद्र चौधरी,शारदा सिह गहलोत,फहद अली,विजय टंडन,रत्थु जायसवाल,विमल यादव,ओमप्रकाश मिश्रा,साजु खान,समीर साहू, संतोष यादव,घासीदास महंत, रितेश शर्मा, वीरू गुप्ता,अजय खत्री,श्रेयांश शर्मा,कमर अली,लता खूंटे,बनवारीलाल डहरिया,संजय सिंह,राकेश तालुकदार,रोहित महंत, मेघनाथ देवांगन, युवराज सिंह साहू,अरशद नबी,जितेश अग्रवाल,व अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Related Posts

Raigarh News : इंस्टाग्राम पर स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ठोका भारी जुर्माना
रायगढ़

Raigarh News : इंस्टाग्राम पर स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ठोका भारी जुर्माना

May 3, 2026
Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

May 2, 2026
Raigarh News : मॉडिफाई साइलेंसर और तेज रफ्तार से लोगों को परेशान करना पड़ा भारी — लैलूंगा पुलिस ने KTM बाइक चालक को पकड़ा, बाइक जप्त कर की गई वैधानिक कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : मॉडिफाई साइलेंसर और तेज रफ्तार से लोगों को परेशान करना पड़ा भारी — लैलूंगा पुलिस ने KTM बाइक चालक को पकड़ा, बाइक जप्त कर की गई वैधानिक कार्रवाई

May 2, 2026
Raigarh News : कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा — ग्राम कुम्हीचुआ में युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा — ग्राम कुम्हीचुआ में युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

May 2, 2026
Raigarh News : धरमजयगढ़ ट्रैक्टर हादसा मामले की जांच में साक्ष्य छुपाने का खुलासा, आरोपी पर बढ़ी धाराएं
रायगढ़

Raigarh News : धरमजयगढ़ ट्रैक्टर हादसा मामले की जांच में साक्ष्य छुपाने का खुलासा, आरोपी पर बढ़ी धाराएं

May 2, 2026
Raigarh News : “पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, जिले के 170 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
रायगढ़

Raigarh News : “पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, जिले के 170 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

May 1, 2026
Next Post

रायगढ़ जिले के यहां का है यह मामला ,मोबाइल से बढ़ी नजदीकियां फिर हो गया प्यार मोहब्बत और बात पहुंच गई शादी तक, फिर चोरी छुपे बनाया शारीरिक संबंध, जब बात पहुंची थाना तो ऐसे पकड़ाया आरोपी

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Whatsapp: WhatsApp के प्रीमियम फीचर्स अब फ्री नहीं मिलेंगे! जल्द आ सकता है WhatsApp Plus, जानें संभावित सब्सक्रिप्शन कीमत

Whatsapp: WhatsApp के प्रीमियम फीचर्स अब फ्री नहीं मिलेंगे! जल्द आ सकता है WhatsApp Plus, जानें संभावित सब्सक्रिप्शन कीमत

April 21, 2026

छत्तीसगढ़: इस दिन बंद रहेगी शराब की दुकान

March 16, 2022

​​​​​​​Chhattisgarh News : मास्क लगाकर भाई की जगह दे रहा था 10 वीं ओपन स्कूल की परीक्षा

April 12, 2022

यूपी: सीएम योगी समेत सभी विधायकों ने ली शपथ

March 28, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • West Bengal Election Trends: चुनावी रुझानों ने बढ़ाई BJP की खुशी, वित्त चौधरी ने जनता को खिलाई झालमुड़ी…
  • बिजली दरों में बढ़ोतरी पर फिलहाल ब्रेक: 6300 करोड़ घाटे पर अटका टैरिफ फैसला…
  • Bhopal Flight Emergency Landing: दिल्ली-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, UP के दोनों डिप्टी CM थे सवार
  • Silver and Gold Price: शादी के सीजन में सस्ता हुआ सोना और चांदी, खरीदने से पहले जान लें 24 कैरेट का बाजार भाव

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In