आशिकी 3 में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, पोस्टर हुआ रिलीज

Kartik Aryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आशिकी 3 को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि वो मूल फिल्म आशिकी को वह इसे देखते हुए बड़े हुए हैं। हिट फ्रेंचाइजी आशिकी के तीसरी पार्ट का निर्देशन अनुराग बसु करेंगे। वहीं, इस फिल्म के लिए अभी तक महिला एक्ट्रेस की घोषणा नहीं की गई है। इस बीच एक नए इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने खुद को अनुराग बासु का ‘बड़ा फैन’ भी बताया।

आशिकी 3 में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन,  पोस्टर हुआ रिलीज
आशिकी 3 में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, पोस्टर हुआ रिलीज

टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स द्वारा समर्थित आशिकी (1990) का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। इस फिल्म के पहले पार्ट में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं, साल 2013 में मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर अभिनीत आशिकी 2 के साथ फ्रेंचाइजी को पुनर्जीवित किया गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी।

वैराइटी के साथ एक इंटरव्यू में कार्तिक ने कहा, “टाइमलेस क्लासिक आशिकी एक ऐसी फिल्म है जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। आशिकी 3 में काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं इस अवसर के लिए भूषण कुमार और मुकेश भट्ट के साथ कोलैबोरेट करने के लिए सौभाग्यशाली और आभारी महसूस कर रहा हूं। मैं अनुराग बसु के काम का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और इस काम में उनके साथ कोलैबोरेट करना निश्चित रूप से मुझे कई तरह से आकार देगा।”

Also Read मोटर सायकल पर गांजा ला रहा युवक गिरफ्तार, आरोपी से 2 किलो गांजा और बाइक जप्त

अनुराग ने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा, “आशिकी और आशिकी 2 फैंस के लिए भावनाएं थीं जो आज तक दिलों में बनी हुई हैं, इसका उद्देश्य विरासत को बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ाना है। यह कार्तिक आर्यन के साथ मेरा पहला प्रोजेक्ट होगा, जो अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण, धैर्य और अपने काम के प्रति दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाते हैं और मैं वास्तव में इसके लिए उत्सुक हूं।” कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर सोमवार को एक ग्रुप फोटो भी शेयर की।

1 thought on “आशिकी 3 में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, पोस्टर हुआ रिलीज”

Comments are closed.

Besharam Rang गाने से deepika के चर्चे Sonam Kapoor ने डिलीवरी के सिर्फ 4 महिने बाद अपना वजन घटाया अंजलि अरोड़ा ने बाथरूम में कराया फोटोशूट, फैंस हुए खुस एली अवराम ने पहनी ऑरेंज मोनोकनी कोच ने बताया तमन्ना भाटिया का डाइट का राज ब्लैक ड्रेस में मोनालिशा के कातिलाना पोज