• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, January 28, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

अखिलेश के दांव से बढ़ी मायावती और प्रियंका की चुनौती

अब 'दिखने' वाली राजनीति करेंगे यादव

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 28, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का यूपी केंद्रित राजनीति का फैसला सबसे ज्यादा बसपा और कांग्रेस की चुनौतियां बढ़ाएगा। उनकी यह रणनीति अपना वोट बैंक बचाए रखने और प्रदेश में भाजपा के मुख्य विकल्प की छवि बरकरार रखने का प्रयास माना जा रहा है। ऐसे में मायावती और प्रियंका गांधी को अपनी राजनीतिक जमीन सहेजने में कठिनाई होगी।

अखिलेश ने लोकसभा के बजाय विधानसभा में बने रहने के निर्णय से राजनीति के जानकारों को चौंका दिया है। सपा के वर्ष 2017 में सत्ता से बाहर होने पर वह कुछ समय विधान परिषद में रहे, पर वहां नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी अहमद हसन को दी। बाद में आजगमढ़ से लोकसभा पहुंचे। ऐसे में माना जा रहा था कि अभी भी वह प्रदेश के बजाय केंद्र की राजनीति को तरजीह देंगे। इधर, कुछ वर्षों में यूपी में सीएम रह चुके नेता के लिए यही परंपरा मानी जाती है। हालांकि 2007 में मायावती के मुख्यमंत्री बनने के शुरुआती दो साल तब के निवर्तमान मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव नेता प्रतिपक्ष रहे। उसके बाद उन्होंने भी यह जिम्मेदारी अपने छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव को सौंप दी।

READ ALSO

Budget 2026: भारतीय रियल एस्टेट बाजार में जानिए क्या हैं बजट को लेकर उम्मीद।

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे जंग के बीच बड़ा हमला। हमलों मे 12 लोगों की मौत।

रूहेलखंड विश्वविद्यालय

अखिलेश के यूपी विधानसभा में बने रहने के फैसले पर दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक व राजनीतिक विश्लेषक डॉ. लक्ष्मण यादव कहते हैं कि अखिलेश समझ चुके हैं कि भाजपा से टक्कर लेने के लिए सदन से सड़क तक लड़ते हुए दिखना जरूरी है। रूहेलखंड विश्वविद्यालय में कार्यरत विश्लेषक एसी त्रिपाठी मानते हैं कि लोकसभा चुनाव आने तक सपा के वोट बैंक के राष्ट्रीय राजनीति में किसी अन्य विकल्प की तलाश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। यह भी एक वजह है कि अखिलेश यूपी की राजनीति पर फोकस रखना चाहते हैं, जिससे अपने वोट बैंक को अपने साथ बनाए रख सकें।

बसपा का मतदाता पहले की तरह पार्टी के लिए नहीं है निष्ठावान

इस बार विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत और सीटों के लिहाज से सपा सबसे ज्यादा फायदे में रही। पर, अखिलेश भलीभांति जानते हैं कि अपने अब तक के सर्वाधिक मत प्रतिशत की स्थिति को बनाए रखना उनके लिए कम बड़ी चुनौती नहीं है। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं का मनोविज्ञान विधानसभा चुनाव से इतर रहने के कई उदाहरण हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि अखिलेश यूपी की राजनीति में सड़क से सदन तक सक्रिय रहे तो वे भाजपा के साथ न जाने वाले मतदाताओं के वर्ग या समूह को अपने साथ जोड़ने की रणनीति पर भी काम करेंगे।

ऐसे में बसपा का आधार वोट खिसकने का सिलसिला जारी रहने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस चुनाव में वर्ष 2017 के मुकाबले बसपा का वोट बैंक 9.35 प्रतिशत घटा है। वहीं, यह बात भी सही है कि बसपा का दलित वोट बैंक बड़ी मात्रा में भाजपा की तरफ मुड़ा। अब अखिलेश भी यह कोशिश करेंगे कि इसका कुछ न कुछ दिखने लायक हिस्सा सपा की ओर भी रुख करे। इन परिस्थितियों में मायावती की चुनौतियां बढ़ेंगी, क्योंकि बसपा को लेकर अब उसका मतदाता उतना मुतमईन नहीं रह गया है, जितना कभी रहा करता था।

कांग्रेस पर ब्राह्मण, दलित व मुसलमान वोटरों को रत्तीभर भरोसा नहीं

उधर, कांग्रेस तो यूपी में अत्यधिक दयनीय श्रेणी में आ गई है। विधानसभा चुनाव के दौरान जो मतदाता उसके साथ आना चाहते थे, वे इसलिए नहीं आए कि उसके जीतने की संभावना कहीं दिखाई नहीं दे रही थी। भविष्य में कांग्रेस को दो बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पहला- भाजपा सरीखी गठी हुई सुव्यवस्थित सत्ताधारी पार्टी और दूसरा- सपा जैसा मजबूत विपक्ष। यानी उसे जहां मतदाताओं के सामने कम से कम मनोवैज्ञानिक तौर पर यह साबित करना होगा कि वह भाजपा का विकल्प बन सकती है।

वहीं, यह दिखाना होगा कि सपा के सामने खड़े होने की भी उसकी हैसियत है। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उनकी प्रदेश टीम के लगातार संघर्ष में उतरे बिना यह स्थिति हासिल करना मुमकिन नहीं होगा। कांग्रेस के नेताओं को संघर्ष के राजनीतिक पर्यटन के लिए यूपी आने की अपनी छवि को बदलना पड़ेगा। कभी कांग्रेस का वोट बैंक रहा ब्राह्मण, दलित और मुसलमान उस पर रत्ती भर भरोसा नहीं कर पा रहा है। अखिलेश और सपा की सक्रियता इन वर्गों की इस मनोदशा को बदलने में और मुश्किलें खड़ा करेंगी, इसमें शायद ही किसी को शक हो।

Tags: अखिलेश के दांव

Related Posts

Budget 2026: भारतीय रियल एस्टेट बाजार में जानिए क्या हैं बजट को लेकर उम्मीद।
देश

Budget 2026: भारतीय रियल एस्टेट बाजार में जानिए क्या हैं बजट को लेकर उम्मीद।

January 28, 2026
रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे जंग के बीच बड़ा हमला। हमलों मे 12 लोगों की मौत।
देश

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे जंग के बीच बड़ा हमला। हमलों मे 12 लोगों की मौत।

January 28, 2026
देश

शराब पीने वालों के लिए खुशखबरी सस्ता होगा शराब। शराब टैक्स में बड़ी कटौती करेगा।

January 27, 2026
Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 150 और निफ्टी 80 अंक टूटा… इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर
देश

Stock market: शेयर बाजार में जानिए क्या हैं शेयर मार्केट की स्थिति।

January 27, 2026
Accident: झारखंड में हुआ बड़ा सड़क हादसा। बाइक और ट्रक के टकर से गई चार लोगों की जान।
देश

Accident: झारखंड में हुआ बड़ा सड़क हादसा। बाइक और ट्रक के टकर से गई चार लोगों की जान।

January 27, 2026
थाईलैंड से रूस जा रहे विमान में आई अचानक गड़बड़ी। 246 लोगो की बची जान।
देश

कश्मीर में बर्फबारी व खराब मौसम के कारण आने-जाने वाली सभी 58 उड़ानों को रद्द किया गया।

January 27, 2026
Next Post

पुजारी की जगह मंदिर को नोटिस जारी करने पर नायब तहसीलदार से मांगा जवाब

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

CGPSC Exam 2025: CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी, कुल 238 पदों पर भर्ती, यहां जानें पूरा डिटेल्स

CGPSC Exam 2025: CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी, कुल 238 पदों पर भर्ती, यहां जानें पूरा डिटेल्स

November 27, 2025

Business News : भारत के 5 सबसे महंगे शेयर, एक स्टॉक की कीमत 67000 रुपये

April 13, 2022
Chhattisgarh Cold Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे तक शीत लहर की चेतावनी, तापमान में और गिरावट के आसार

Chhattisgarh Cold Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे तक शीत लहर की चेतावनी, तापमान में और गिरावट के आसार

December 28, 2025
Durg-Haridwar Specail Train : आज से शुरू हुई दुर्ग -हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन, देखे समय और खास सुविधा!

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, सफर करने से पहले देख लें लिस्ट

November 13, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
  • Job: नौकरी की तलाश कर रहे युवकों के लिए बड़ी खबर। इनकम टैक्स विभाग में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती ।
  • Budget 2026: भारतीय रियल एस्टेट बाजार में जानिए क्या हैं बजट को लेकर उम्मीद।
  • Chhatisgarh news: अंबिकापुर को बम से उड़ाने की मिली धमकी। अंबिकापुर न्यायालय को मिला ई-मेल।

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In