• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, March 25, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

अमृत सरोवर से रायपुर का सुधरेगा जल स्तर, बनेंगे 75 तालाब

पानी की बढ़ती किल्लत को देखते हुए रायपुर सांसद सुनील कुमार सोनी का अध्यक्षता में हुई दिशा समिति की बैठक में प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 28, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायपुर: रायपुर शहर को कभी तालाबों के शहर के नाम से जाना जाता था। लेकिन, शासन-प्रशासन की अनदेखी के चलते तालाबों पर अतिक्रमण कर बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी कर दी गई हैं। तालाबों का अस्तित्व खोने लगे हैं, जिससे भू-जल स्तर भी धीरे-धीरे नीचे गिर रहा है। यही कारण है कि रायपुर के कई स्थानों में जल संकट पैदा हो रहा है।

पानी की बढ़ती किल्लत को देखते हुए रायपुर सांसद सुनील कुमार सोनी का अध्यक्षता में हुई दिशा समिति की बैठक में प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। प्रशासन अब रायपुर जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 नए तालाब बनाएगा। इसके निर्माण के लिए राशि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना से मिलेगी। इसी तरह जिले के हर विधानसभा में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत माडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का निर्णय लिया है।

READ ALSO

रामनवमी से पहले जंग पर मिली गुड न्यूज, अमेरिका और ईरान दोनों ओर से आए ये पॉजिटिव सिग्नल

Expressway Toll Hike: एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा, 31 मार्च से नई दरें लागू, जानिए कितने रुपए तक बढ़ा Toll Tax

ज्ञात हो कि रायपुर में कभी 227 तालाब हुआ करते थे। लेकिन, वर्तमान में अधिकारियों की लापरवाही के चलते 53 तालाबों पर अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं। राजधानी में सिर्फ 174 तालाब बचे हैं। इन तालाबों का पानी पीना तो दूर हाथ धोने लायक भी नहीं है। रायपुर स्मार्ट सिटी की ओर से अब कुछ तालाबों के कायाकल्प की शुरुआत हुई है। सालभर के भीतर शहर के बूढ़ातालाब, बंधवा तालाब, मच्छी तालाब, डबरी तालाब, तेलीबांधा तालाब, नरैया तालाब, जोरा तालाब की सूरत बदली गई है। रायपुर में 75 नए तालाब के निर्माण से स्थिति बेहतर होगी।

केंद्र सरकार की योजनाओं की हुई समीक्षा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पेंशन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा और कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, एकीकृत बाल विकास योजना आदि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। सांसद ने केंद्र सरकार की योजनाओं से सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने और योजनाओं में तेजी से काम कर प्रगति लाने के निर्देश दिए।

बैठक में यह थे शामिल

रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्यनारायण शर्मा, रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजा, धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर, बिरगांव नगर निगम महापौर नंदलाल देवांगन, जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, कलेक्टर सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, रायपुर नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं विभिन्ना विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

तीन नए सदस्यों का हुआ स्वागत

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में बुधवार को अध्यक्ष सुनील सोनी ने तीन नए सदस्यों के नियुक्त होने की जानकारी दी। उन्होंने बैठक में नए सदस्य देवजी भाई पटेल, अशोक बजाज और संजय गोकुलवार का स्वागत किया।

Tags: अमृत सरोवरबनेंगे 75 तालाबरायपुर का सुधरेगा जल स्तर

Related Posts

रामनवमी से पहले जंग पर मिली गुड न्यूज, अमेरिका और ईरान दोनों ओर से आए ये पॉजिटिव सिग्नल
देश

रामनवमी से पहले जंग पर मिली गुड न्यूज, अमेरिका और ईरान दोनों ओर से आए ये पॉजिटिव सिग्नल

March 25, 2026
Expressway Toll Hike: एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा, 31 मार्च से नई दरें लागू, जानिए कितने रुपए तक बढ़ा Toll Tax
देश

Expressway Toll Hike: एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा, 31 मार्च से नई दरें लागू, जानिए कितने रुपए तक बढ़ा Toll Tax

March 25, 2026
West Bengal election: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बहुत बड़ी खबर, दक्षिण 24 परगना ज़िले में मिले 80 ज़िंदा देसी बम, चुनाव में हिंसा फैलाने की थी साजिश
देश

West Bengal election: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बहुत बड़ी खबर, दक्षिण 24 परगना ज़िले में मिले 80 ज़िंदा देसी बम, चुनाव में हिंसा फैलाने की थी साजिश

March 25, 2026
Iran US War:ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने PM मोदी से की फोन पर बात, मिडिल-ईस्ट और होर्मुज के हालात पर चर्चा
देश

Iran US War:ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने PM मोदी से की फोन पर बात, मिडिल-ईस्ट और होर्मुज के हालात पर चर्चा

March 24, 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी ने इन पदों से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह
देश

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी ने इन पदों से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

March 24, 2026
OnePlus 15T: 7500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें कीमत और फीचर्स
देश

OnePlus 15T: 7500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें कीमत और फीचर्स

March 24, 2026
Next Post

आनलाइन सटृा खिलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सात पर केस

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

विधानसभा परिसर में यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का विमोचन

विधानसभा परिसर में यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का विमोचन

December 17, 2025
PM Kisan: किसानों के खाते में कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? इस बार न अटक जाएं आपके पैसे तुरंत करें ये काम

PM Kisan : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 2026 की नई किस्त कब मिलेगा।

January 2, 2026
Electricity Bill: आम आदमी के लिए अच्छी खबर; देश भर में सस्ती हो सकती है बिजली… पावर ट्रेडिंग फीस घटाने पर विचार कर रहा CERC

Electricity Bill: आम आदमी के लिए अच्छी खबर; देश भर में सस्ती हो सकती है बिजली… पावर ट्रेडिंग फीस घटाने पर विचार कर रहा CERC

December 28, 2025

गाँजा की तस्करी करने वाले हो जाएं सावधान! क्योंकि SP अभिषेक मीणा की टीम कर रही 24 घंटे निगरानी,आज डोंगरीपाली में पकड़ाए इतने किलो गांजा

January 29, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • रामनवमी से पहले जंग पर मिली गुड न्यूज, अमेरिका और ईरान दोनों ओर से आए ये पॉजिटिव सिग्नल
  • Expressway Toll Hike: एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा, 31 मार्च से नई दरें लागू, जानिए कितने रुपए तक बढ़ा Toll Tax
  • West Bengal election: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बहुत बड़ी खबर, दक्षिण 24 परगना ज़िले में मिले 80 ज़िंदा देसी बम, चुनाव में हिंसा फैलाने की थी साजिश
  • CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी; अगले 48 घंटों में 4°C तक चढ़ेगा पारा, जानें मौसम का हाल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In