बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बिहार में दो चरणों के तहत मतदान होना है, जिसके बाद चुनाव के नतीजे भी सामने आएंगे। इसके अलावा देश के सात राज्यों में उपचुनाव की घोषणा भी कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी होने वाले उपचुनाव के बारे में जानकारी द
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार चुनाव की घोषणा की। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में कई सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी की गई है। इन सात राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव 11 नवंबर को होंगा। वहीं उपचुनाव के बाद सभी सीटों पर मतगणना एक साथ 14 नवंबर को होगी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में दो सीटों पर जबकि अन्य छह राज्यों में एक-एक सीट पर उपचुनाव होगा।
किस सीट पर कब है मतदान
इवेंट | जम्मू-कश्मीर और ओडिशा की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव | झारखंड, मिजोरम, पंजाब और तेलंगाना की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव | राजस्थान की विधानसभा सीट पर उपचुनाव | ||||
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख | 13.10.2025 | 13.10.2025 | 13.10.2025 | ||||
नामांकन करने की अंतिम तिथि | 20.10.2025 | 21.10.2025 | 21.10.2025 | ||||
नामांकन की जांच की तिथि | 22.10.2025 | 22.10.2025 | 23.10.2025 | ||||
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि | 24.10.2025 | 24.10.2025 | 27.10.2025 | ||||
मतदान की तिथि | 11.11.2025 | 11.11.2025 | 11.11.2025 | ||||
रिजल्ट | 14.11.2025 | 14.11.2025 | 14.11.2025
|