• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, March 20, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

बनास डेयरी ने बनाया किसानों को सशक्त, लोकल को ग्लोबल बनाने की दिशा में अच्छा कदम- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि शायद जीवन में पहली बार अवसर आया होगा कि एक साथ डेढ़, दो लाख माताएं बहनें आज मुझे यहां आशीर्वाद दे रही हैं। हम सबको आशीर्वाद दे रही हैं।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 19, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

नई दिल्ली: पीएम नरेन्द्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। मंगलवार सुबह बनासकांठा पहुंचे पीएम मोदी ने कई योजनाओं की सौगात दी। मोदी ने बनासकांठा के दियोदर में डेयरी परिसर, आलू प्रोसिसंग यूनिट और चीज़ और व्हे प्लांट के अलावा कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि शायद जीवन में पहली बार अवसर आया होगा कि एक साथ डेढ़, दो लाख माताएं बहनें आज मुझे यहां आशीर्वाद दे रही हैं। हम सबको आशीर्वाद दे रही हैं।

मोदी ने आगे कहा कि बनास डेयरी संकुल, Cheese और Whey प्लांट, ये सभी तो डेयरी सेक्टर के विस्तार में अहम हैं ही, बनास डेयरी ने ये भी सिद्ध किया है कि स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने के लिए दूसरे संसाधनों का भी उपयोग किया जा सकता है। बनास डेयरी में विकास पहल किसानों को सशक्त बनाएगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी। हम यहां अनुभव कर सकते हैं कि कैसे सहकारी आंदोलन आत्मानिर्भर भारत अभियान को ताकत दे सकता है।

READ ALSO

Weather Update: छत्तीसगढ़ समेत इन 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Bank Holiday: अगर बैंक जाने का प्लान है, तो रुक जाएं, कल से लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद; यहां चेक कर लें RBI की लिस्ट

बीते 1-2 घंटों में मैं यहां अलग-अलग जगहों पर गया और डेयरी सेक्टर से जुड़ी सरकारी योजनाओं की लाभार्थियों और पशु पालन बहनों से मेरी विस्तार से बात हुई। इस पूरे समय के दौरान मुझे जो जानकारियां दी गई उससे मैं बहुत प्रभावित हूं। भारत में गांव की अर्थव्यवस्थाओं को, माताओं-बहनों के सशक्तिकरण को कैसे बल दिया जा सकता है, सहकार कैसे आत्मनिर्भर भारत के अभियान को ताकत दे सकता है, ये सब कुछ यहां अनुभव किया जा सकता है।

गोबरधन के जरिए हासिल हो रहे कई लक्ष्य

मोदी ने कहा कि गोबरधन के माध्यम से एक साथ कई लक्ष्य हासिल हो रहे हैं। एक तो इससे गांवों में स्वच्छता को बल मिल रहा है, दूसरा, इससे पशुपालकों को गोबर का भी पैसा मिल रहा है। आज यहां एक बायो-CNG प्लांट का लोकार्पण किया गया है और 4 गोबर गैस प्लांट्स का शिलान्यास हुआ है। ऐसे अनेक प्लांट्स बनास डेयरी देशभर में लगाने जा रही है। ये कचरे से कंचन के सरकार के अभियान को मदद करने वाला है।

ताकत बन रहा विद्या समीक्षा केंद्र

गुजरात आज सफलता और विकास की जिस ऊंचाई पर है, वो हर गुजराती को गर्व से भर देता है। इसका अनुभव मैंने कल गांधीनगर के विद्या समीक्षा केंद्र में भी किया। गुजरात के बच्चों के भविष्य को, हमारी आने वाली पीढ़ियों को संवारने के लिए विद्या समीक्षा केंद्र एक बहुत ताकत बन रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में विद्या समीक्षा केंद्र बड़े परिवर्तन ला सकता है।

मैं भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों और अधिकारियों से भी कहूंगा कि विद्या समीक्षा केंद्र अवश्य अध्ययन करें। विभिन्न राज्यों के सम्बंधित मंत्रालय भी गांधीनगर आएं, इसकी व्यवस्था का अध्ययन करें। विद्या समीक्षा केंद्र जैसा आधुनिक व्यवस्था का लाभ देश के जितने ज्यादा बच्चों को मिलेगा, उतना ही भारत का भविष्य उज्ज्वल बनेगा। हमारी सरकारी प्राथमिक शाला के लिए इतनी बड़ी टेक्नोलॉजी का उपयोग दुनिया के लिए एक अजूबा है। मैं इस सेक्टर से पहले से जुड़ा रहा हूं, लेकिन कल मैं विशेष तौर पर गांधीनगर में इसे देखने गया था।

बनासकांठा में बना नया डेयरी काम्प्लेक्स और आलू प्रोसेसिंग प्लांट

बता दें कि नया डेयरी काम्प्लेक्स और आलू प्रसंस्करण संयंत्र 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। नया डेयरी काम्प्लेक्स एक ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है। इस डेयरी काम्प्लेक्स में रोजाना 30 लाख लीटर दूध को प्रोसेस किया जा सकेगा। इसके अलावा यहां 80 टन मक्खन, एक लाख लीटर आइसक्रीम, 20 टन खोया और 6 टन चाकलेट का उत्पादन होगा। आलू प्रसंस्करण संयंत्र विभिन्न प्रकार के प्रसंस्कृत आलू उत्पादों का उत्पादन करेगा, जैसे फ्रेंच फ्राइज, आलू के चिप्स और आलू टिक्की, अन्य चीजों के साथ पैटीज, इनका कई अन्य देशों में निर्यात किया जाएगा।

डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन का करेंगे शिलान्यास

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पीएम मोदी जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन (जीसीटीएम) का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ट्रेडोस अढानम घेब्रेयेसस भी मौजूद रहेंगे। जीसीटीएम दुनिया भर में पारंपरिक चिकित्सा के लिए पहला और एकमात्र वैश्विक केंद्र होगा। यह ग्लोबल वेलनेस के अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में उभरेगा।

Tags: बनास डेयरी ने बनाया किसानों को सशक्त

Related Posts

Weather Update: छत्तीसगढ़ समेत इन 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
देश

Weather Update: छत्तीसगढ़ समेत इन 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

March 20, 2026
Bank Holiday: अगर बैंक जाने का प्लान है, तो रुक जाएं, कल से लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद; यहां चेक कर लें RBI की लिस्ट
देश

Bank Holiday: अगर बैंक जाने का प्लान है, तो रुक जाएं, कल से लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद; यहां चेक कर लें RBI की लिस्ट

March 19, 2026
बिहार के CM नीतीश कुमार एक बार फिर बनेंगे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली में आज शाम करेंगे नामांकन
देश

बिहार के CM नीतीश कुमार एक बार फिर बनेंगे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली में आज शाम करेंगे नामांकन

March 19, 2026
ईरान के मिसाइल हमले से भारत को बड़ा झटका! कतर का गैस प्लांट तबाह, 20% आयात ठप; इंडस्ट्री पर मंडराया खतरा
देश

ईरान के मिसाइल हमले से भारत को बड़ा झटका! कतर का गैस प्लांट तबाह, 20% आयात ठप; इंडस्ट्री पर मंडराया खतरा

March 19, 2026
Share market today: शेयर बाजार में भारी तबाही! सेंसेक्स 1,800 अंक टूटा, निवेशकों के ₹12 लाख करोड़ स्वाहा
देश

Share market today: शेयर बाजार में भारी तबाही! सेंसेक्स 1,800 अंक टूटा, निवेशकों के ₹12 लाख करोड़ स्वाहा

March 19, 2026
Chaitra Navratri 2026: आज से चैत्र नवरात्र शुरू, जानें किस समय करें कलश स्थापना, कब होगा कन्या पूजन
देश

Chaitra Navratri 2026: आज से चैत्र नवरात्र शुरू, जानें किस समय करें कलश स्थापना, कब होगा कन्या पूजन

March 19, 2026
Next Post

IPL 2022: कोलकाता के खिलाफ चहल ने ली आइपीएल की 21वीं हैट्रिक

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Thamma Movie Review: आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थम्मा’ हुआ रिलीज, पढ़ें यहां रिव्यू…

Thamma Movie Review: आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थम्मा’ हुआ रिलीज, पढ़ें यहां रिव्यू…

October 21, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वयं बाइक चलाकर युवाओं को दिया सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वयं बाइक चलाकर युवाओं को दिया सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश

November 3, 2025

छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का केंद्रीय मंत्री ने लगाया नारा

April 26, 2022

दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम,घर से बरामद हुई IED

February 17, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Weather Update: छत्तीसगढ़ समेत इन 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
  • Rashifal For Today : वृस्चिक राशि वालों आज के दिन धन-धान्य में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, पढ़िए दैनिक राशिफल!
  • Gadchiroli Naxal Surrender: नक्सलवाद पर बड़ी चोट; इस ज़िले में 68 लाख के इनामी 11 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  • Bank Holiday: अगर बैंक जाने का प्लान है, तो रुक जाएं, कल से लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद; यहां चेक कर लें RBI की लिस्ट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In