CG News : प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

CG News छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 17 साल की लड़की और युवक की लाश जंगल में पेड़ पर लटकती मिली है। दोनों की पहचान हो गई है। दोनों दो दिन पहले घर से निकले थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। तभी उनके शव मिलने की खबर आ गई।

 

CG News : प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत
CG News : प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी के जंगल में शनिवार की सुबह लड़की और लड़के के शव को ग्रामीणों ने देखा। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

 

पेंड्रा की रहने वाली है 17 वर्षीय लड़की

रतनपुर TI शांत कुमार साहू ने बताया कि लड़की की पहचान हो गई है। वह पेंड्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। परिजनों ने शुक्रवार को लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की 29 सितंबर की सुबह 11.30 बजे से गायब थी। पेंड्रा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

मरवाही के युवक से थी दोस्ती

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक मरवाही थाना क्षेत्र का था। उसकी पहचान बादम के रूप में हुई है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मरवाही पुलिस के माध्यम से परिजनों को दे दी है।

 

Also Read। छत्तिसगढ़ मैं आज से महंगी होगी बिजली दरें….

 

प्यार में नहीं मिली कामयाबी तो दे दी जान

CG News पुलिस के अनुसार लड़की गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सिलाई सीखने जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। वहीं, युवक भी गुरुवार से ही गायब था। शव के पास ही युवक की बाइक भी मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि युवक और लड़की दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे। उन्हें प्यार में कामयाबी नहीं मिली, तो जान दे दी। फिलहाल, पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला सामने आएगा।

Besharam Rang गाने से deepika के चर्चे Sonam Kapoor ने डिलीवरी के सिर्फ 4 महिने बाद अपना वजन घटाया अंजलि अरोड़ा ने बाथरूम में कराया फोटोशूट, फैंस हुए खुस एली अवराम ने पहनी ऑरेंज मोनोकनी कोच ने बताया तमन्ना भाटिया का डाइट का राज ब्लैक ड्रेस में मोनालिशा के कातिलाना पोज