Da hike news: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर आया GOOD NEWS! आज कैबिनेट में लग सकती है मुहर,जाने डिटेल्स

Da hike news भोपाल:  मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। लंबे समय से महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को आज मोहन सरकार बड़ी सौगात दे सकते हैं। दरअसल, आज सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में ​कैबिनेट की बैठक होगी। ये बैठक मंत्रालय में दोपहर तीन बजे आयोजित होगी। बैठक में एक दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर भी फेसला लिया जा सकता है। हालांकि इसकों लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि मोहन सरकार आज सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है।

Read more :Cg News: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें रद्द, जानें क्या है वजह,घर से निकलने से पहले देखे लिस्ट

दरअसल, प्रदेश के 7.50 लाख सरकारी कर्मचारी पिछले लंबे समय से डीए बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि उनका महंगाई भत्ता बढ़ाकर केंद्र के कर्मचारियों के बराबर किया जाए। अब डीए बढ़ाने को लेकर मांग तेज हो गई है। मांग के बाद ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक में डीए को लेकर मोहन सरकार कुछ फैसला ले सकते हैं।

केंद्र के बराबर डीए करने की मांग
Da hike news आपको बता दें कि अभी मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत है। वहीं केंद्र के कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए 50 प्रतिशत है। इधर अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को भी 50 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है। जिसके चलते कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि आज सीएम डॉ मोहन यादव कर्मचारियों और अधिकारियों का मंहगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर सकते हैं। हालांकि अब इसे लेकर कोई आधिकारी जानकारी सामने नहीं आई है।