• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, February 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

ED में राहुल से पूछताछ शुरू:सुबह प्रियंका के साथ वकील से मशवरा किया था; जंतर मंतर पर धरने पर बैठे कांग्रेसी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 20, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंच गए हैं। यहां उनसे पूछताछ शुरू हो गई है। घर से निकलते वक्त उनके साथ कार में प्रियंका वाड्रा भी सवार थीं। यहां पर उनसे नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ होगी। सोमवार सुबह प्रियंका वाड्रा उनके तुगलक रोड स्थित आवास पर पहुंची थीं। दोनों ने अपने वकील से पूछताछ को लेकर मशवरा लिया था।

राहुल से ED की टीम अब तक 3 दिन में 30 घंटे की पूछताछ कर चुकी है। नेशनल हेराल्ड केस में राहुल के अलावा सोनिया गांधी, सुमन दुबे और सैम पित्रौदा भी आरोपी हैं। दो आरोपियों ऑस्कर फर्नांडिस और मोतीलाल वोरा का निधन हो चुका है।

READ ALSO

जानिए कौन है तारिक रहमान। बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बनने की तैयारी में।

भारतीय वायुसेना की ताकत होगी और भी मजबूत। नए राफेल जेट्स की खरीदी।

इससे पहले राहुल से लगातार सोमवार, मंगलवार और बुधवार को ED ने सवाल किए। एक तरफ जहां ED अधिकारी उनके जवाबों से असंतुष्ट नजर आए, वहीं राहुल गांधी को भी कहना पड़ा कि लगता है अब यहां रोज आना पड़ेगा, क्योंकि पूछताछ लंबी चलेगी।

राहुल गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेसियों ने जंतर-मंतर पर धरना देना शुरू कर दिया है। जंतर मंतर पर सत्याग्रह में मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, के सुरेश, वी नारायणसामी आदि नेता शामिल हैं।

अब तक 50% ही सवाल-जवाब हो पाए
राहुल गांधी से 3 दिन की पूछताछ में अब तक सिर्फ 50% सवाल ही पूछे जा सके हैं। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में ED अफसर उनके जवाबों से असंतुष्ट नजर आए। पूछताछ में राहुल ने यंग इंडिया लिमिटेड को नो प्रॉफिट नो लॉस वाली कंपनी बताया। ED अधिकारियों ने सामाजिक कार्यों को गिनाने को कहा, जो इस कंपनी के जरिए किए गए।

2015 में हुई थी ED की एंट्री
2015 में इस केस में ED की एंट्री हुई थी। ED ने मई के अंतिम हफ्ते में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। हालांकि, इससे पहले अप्रैल में कांग्रेस के 2 दिग्गज नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से भी ED पूछताछ कर चुकी है।

मोतीलाल वोरा का नाम आने पर राहुल के आरोप से अरुण वोरा का इनकार

D की पूछताछ के दौरान राहुल गांधी के बयानों पर मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा ने प्रतिक्रिया दी। दरअसल, कहा जा रहा है कि नेशनल हेराल्‍ड केस में पूछताछ के दौरान राहुल गांधी ने ट्रांजेक्शन में पार्टी के दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा का नाम लिया था। राहुल गांधी के मुताबिक, AJL और यंग इंडिया के बीच हुई लेनदेन के तमाम ट्रांजेक्शन मोतीलाल वोरा ही देखते थे।

एक इंटरव्यू में अरुण वोरा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनका मानना ​​​​है कि राहुल गांधी उनके पिता के खिलाफ इस तरह के आरोप नहीं लगा सकते। ये निराधार आरोप हैं। कांग्रेस नेतृत्व गलत नहीं हो सकता और न ही वोराजी।

Related Posts

जानिए कौन है तारिक रहमान। बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बनने की तैयारी में।
देश

जानिए कौन है तारिक रहमान। बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बनने की तैयारी में।

February 13, 2026
भारतीय वायुसेना की ताकत होगी और भी मजबूत। नए राफेल जेट्स की खरीदी।
देश

भारतीय वायुसेना की ताकत होगी और भी मजबूत। नए राफेल जेट्स की खरीदी।

February 12, 2026
Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 150 और निफ्टी 80 अंक टूटा… इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर
देश

Stock market: AI का बढ़ता दबदबा आईटी कंपनियों के लिए ला सकता है खतरा।

February 12, 2026
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लिया बड़ा फैसला। सोना-चांदी के कारोबार से जुड़े लोगों को मिलेगा झटका।
देश

भारतीय रिजर्व बैंक ने लिया नया फ़ैसला ग्राहक को मिलेगी राहत।

February 12, 2026
8वें वेतन आयोग पर एक बड़ा अपडेट कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, भत्ते, पेंशन के..
देश

8वें वेतन आयोग पर एक बड़ा अपडेट कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, भत्ते, पेंशन के..

February 11, 2026
अमेरिका और भारत व्यापार पर अंतरिम समझौते जल्द पेश करेगा।
देश

अमेरिका और भारत व्यापार पर अंतरिम समझौते जल्द पेश करेगा।

February 11, 2026
Next Post

बनरसी के पास पतालू नाला में स्टापडेम बनाने 2.94 करोड़ रूपये स्वीकृत

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

CG Chemist Recruitment: छत्तीसगढ़ में केमिस्ट पदों पर निकली भर्ती, 14 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन..

CG Chemist Recruitment: छत्तीसगढ़ में केमिस्ट पदों पर निकली भर्ती, 14 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन..

November 10, 2025

सफलता की कहानी मशरूम उत्पादन से स्वावलंबन की ओर महिला समूह

February 3, 2022
Chhattisgarh Samachar: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षकों को DEO का नया फरमान; अब शिक्षकों को मिली सांप-बिच्छू भगाने की नई जिम्मेदारी..

Chhattisgarh Samachar: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षकों को DEO का नया फरमान; अब शिक्षकों को मिली सांप-बिच्छू भगाने की नई जिम्मेदारी..

December 10, 2025
शिकारियों के जाल का शिकार हुआ 7 वर्षीय बाघ, जंगल में मिला मृत

शिकारियों के जाल का शिकार हुआ 7 वर्षीय बाघ, जंगल में मिला मृत

December 15, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • मैनपाट महोत्सव से सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को मिलेगी व्यापक पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप हो सभी गतिविधियों का संचालन : मुख्यमंत्री श्री साय
  • रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री श्री साय
  • Chhatisgarh news: महासमुंद जिले में एक नाबालिग लड़के की शव जंगल में मिली

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In