• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, March 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड 12वीं कॉमर्स सैंपल पेपर जारी, Direct link से ऐसे करें चेक

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 25, 2025
in देश
CBSE Board Exam 2026: CBSE का बड़ा फैसला, साल में दो बार होगी कक्षा 10वीं बोर्ड का परीक्षा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा  का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 9 अप्रैल 2026 के बीच देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। शेड्यूल भी जारी कर दिया है। फाइनल रिजल्ट थ्योरी और इंटरनल असेस्मेंट पर निर्भर करेगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल और सैंपल पेपर्स दोनों जारी कर दिए हैं। जिसे स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

 

READ ALSO

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स और अकाउंटेंसी विषय मुख्य होता है। इंग्लिश भी अनिवार्य होता है। इसके अलावा कई स्टूडेंट्स आईपी, गणित इत्यादि को ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर चुन सकते हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए सैंपल पेपर्स महत्वपूर्ण होते हैं। इससे मार्किंग स्कीम, पैटर्न और कमजोरियों को समझने में मदद मिलती है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने फ्री में सैंपल पेपर्स जारी कर दिए हैं। इन्हें आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

 

cbse board exam

ऐसे डाउनलोड करें सैंपल पेपर

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर अकादेमिक वेबसाइट के टैब को सिलेक्ट करें।

टॉप पर उपलब्ध सैंपल पेपर 2025-26 के सेक्शन में जाकर कक्षा 12वीं के ऑप्शन पर क्लिक करें।

सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए विषय के सामने दिए गए SQP लिंक पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर सैंपल पेपर का पेज खुलेगा। इसे अच्छे चेक करें और डाउनलोड करें।

भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

 

बिजनेस स्टडीज का थ्योरी पेपर 80 अंक का होगा। इसके लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। प्रश्नों की संख्या 34 होगी।प्रश्न संख्या 1 से 20 तक के लिए एक अंक मिलेंगे। वहीं प्रश्न संख्या 21 से लेकर 24 तीन अंक, 25 से लेकर 30 तक के लिए चार अंक और 31 से लेकर 34 तक के लिए 6 अंक मिलेंगे। तीन अंक के प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को 50 से 75 शब्दों में उत्तर लिखना होगा। चार अंक के लिए 150 और 6 अंक के लिए 200 शब्दों में उत्तर लिखना जरूरी होगा।

 

इकोनॉमिक्स पैटर्न 

इकोनॉमिक्स का पेपर भी 80 अंक का होगा। उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र 2 सेक्शन में बंटा होगा। सेक्शन ए मैक्रो इकोनॉमिक्स और सेक्शन बी इंडियन इकोनामिक डेवलपमेंट का होगा। एक अंक के कुल 20 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं चार शॉर्ट आंसर टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक तीन अंक का होगा। उम्मीदवारों को 60 से 80 शब्दों में उत्तर लिखना होगा। चार अंक के 6 शॉर्ट आंसर टाइप क्वेश्चन पूछे जाएंगे, शब्दों की संख्या 80 से 100 शब्द होनी चाहिए। 6 अंकों के चार लॉन्ग आंसर टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे, उम्मीदवारों को 100 से 200 शब्दों में उत्तर लिखना होगा।

 

अकाउंटेंसी मार्किंग स्कीम और पैटर्न

अकाउंटेंसी का पेपर भी कुल 80 अंक का होगा। 3 घंटे का समय मिलेगा। कुल 34 प्रश्न पूछे जाएंगे, सभी जरूरी होंगे। यह भी पार्ट-ए और पार्ट-बी में विभाजित होगा। पार्ट-ए के सभी प्रश्न के उत्तर उम्मीदवारों को देने होंगे। वहीं पार्ट-बी एनालिसिस ऑफ फाइनेंशियल स्टेटमेंट और कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग के दो ऑप्शंस मिलेंगे। जिसमें से किसी एक विकल्प को स्टूडेंट अटेम्प्ट कर सकते हैं। प्रश्न संख्या 1 से 16 और 27 से 30 एक अंक का होगा। प्रश्न संख्या 17 से 20 और 31 से 32 तीन अंक का होगा। प्रश्न संख्या 21,22 और 33 के लिए चार अंक मिलेंगे। प्रश्न संख्या 23 से 26 और 34 के लिए 6 अंक मिलेंगे। उम्मीदवारों को 7 प्रश्नों में इंटरनल चॉइस मिलेगा।

Related Posts

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
देश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

March 14, 2026
4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा
देश

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

March 14, 2026
Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे
देश

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

March 14, 2026
कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल
देश

कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

March 14, 2026
भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
देश

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

March 13, 2026
IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज
देश

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

March 13, 2026
Next Post
सोनाली सेन गुप्ता बनीं RBI की नई एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, बैंकिंग और फाइनेंस में है 30 साल का अनुभव

Repo Rate Cut: दिसंबर में Repo Rate में हो सकती है बड़ी कटौती; होम लोन, कार लोन होगा सस्ता..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा जिले के विभिन्न थानों का किया जा रहा लगातार भ्रमण।

January 21, 2022

​​​​​​​मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि पर खिलाड़ियों को दी बधाई

June 15, 2022
अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 13, 2025
दिल्ली में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जानिए कितना है दिल्ली का तापमान।

दिल्ली में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जानिए कितना है दिल्ली का तापमान।

January 18, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
  • गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ : प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार
  • राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In