• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, March 22, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट से महिला कांस्टेबल घायल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 27, 2025
in छत्तीसगढ़
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट से महिला कांस्टेबल घायल
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के लगाए IED बम में धमाका होने से महिला कांस्टेबल घायल हो गईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना आज दोपहर करीब एक बजे हुई जब केरलापाल पुलिस थाने की सीमा के तहत नए बने गोगुंडा शिविर से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और जिला बल का संयुक्त दल अभियान पर निकला था।

 

READ ALSO

आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

महिला कांस्टेबल को लगी चोट

 

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जिला बल की आरक्षक मुचाकी दुर्गा गलती से IED बम के संपर्क में आ गईं, जिससे उसमें विस्फोट हो गया। इससे उनके बाएं पैर में चोट लग गई। अधिकारी ने बताया कि उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद, उन्हें रायपुर ले जाया जा रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

 

 

पहले भी हुए हैं इस तरह के हादसे

 

माओवादी अक्सर बस्तर इलाके के अंदरूनी इलाकों में गस्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए जंगल में सड़क और कच्चे रास्तों पर बारूदी सुरंग लगाते हैं। बस्तर इलाके में सुकमा समेत सात ज़िले हैं। इस इलाके में पहले भी आम लोग माओवादियों के बिछाए ऐसे जाल का शिकार हो चुके हैं। इस साल 9 जून को सुकमा ज़िले में एक पत्थर की खदान में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED के फटने से एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (कोंटा डिवीज़न) आकाश राव गिरेपुंजे की मौत हो गई थी जबकि दो अधिकारी घायल हो गए। बता दें कि केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक देश को नक्सल समस्या से मुक्त करने का संकल्प लिया है।

 

20 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

 

उधर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में बुधवार को कुल 20 लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपति ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों की पहचान धनुष उर्फ मुन्ना (25) और उसकी पत्नी रोनी उर्फ तुले (25) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मुन्ना पर 14 लाख रुपये और तुले छह लाख रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के माड़ डिविजन, बस्तर, और एमएमसी (मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) जोन से जुड़े ये नक्सली टांडा मलाजखंड क्षेत्र में सक्रिय थे और कई नक्सली वारदातों में लिप्त रहे।

Related Posts

आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री श्री साय
छत्तीसगढ़

आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री श्री साय

March 21, 2026
मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 21, 2026
किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
छत्तीसगढ़

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय

March 21, 2026
विशेष लेख : सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात
छत्तीसगढ़

विशेष लेख : सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात

March 21, 2026
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ

March 21, 2026
विशेष लेख : महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं
छत्तीसगढ़

विशेष लेख : महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

March 21, 2026
Next Post
Credit Score Check: RBI ने जारी किया नया नियम, अब हर हफ्ते अपडेट होगा आपका Credit Score, लोगों को होगा फायदा

Credit Score Check: RBI ने जारी किया नया नियम, अब हर हफ्ते अपडेट होगा आपका Credit Score, लोगों को होगा फायदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

आम की लौंजी-बेहतरीन खट्टा मीठा स्वाद जो लग जाएगा हर किसी के मुंह

April 25, 2021
टीम इंडिया के लिए बोझा बनता जा रहा ये खिलाड़ी, वर्ल्ड कप से पहले बढ़ गई टेंशन

टीम इंडिया के लिए बोझा बनता जा रहा ये खिलाड़ी, वर्ल्ड कप से पहले बढ़ गई टेंशन

December 11, 2025
Flight Delay: एयरलाइंस ने किया पैसेंजर्स को अलर्ट, दिल्ली-पटना सहित इन एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट में हो सकती है देरी

Flight Delay: एयरलाइंस ने किया पैसेंजर्स को अलर्ट, दिल्ली-पटना सहित इन एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट में हो सकती है देरी

December 23, 2025

महिला संबंधी अपराध पर टीआई विवेक पाटले किये त्वरित कार्रवाई अपराध दर्ज के तत्काल बाद आरोपी पतासाजी कर किये गिरफ्तार

January 22, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार) Raigarh News : थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”
  • आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री श्री साय
  • मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In