• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, January 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

UP News: एक ही परिवार के तीन बच्चों की बुखार से मौत, 15 अन्य बच्चे बुखार से पीड़ित… स्वास्थ्य विभाग टीम अलर्ट

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 29, 2025
in देश
UP News: एक ही परिवार के तीन बच्चों की बुखार से मौत, 15 अन्य बच्चे बुखार से पीड़ित… स्वास्थ्य विभाग टीम अलर्ट
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया के ढोलहा गांव में दो दिन के भीतर बुखार से पीड़ित एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गांव में शिविर लगाकर जांच शुरू कर दी गई है और बच्चों की मौत के कारणों की भी जांच की जा रही है।

 

READ ALSO

संसद में पेश हुए इकोनॉमिक सर्वे। देश के बच्चों के लिए सोशल मीडिया चलने के लिए आयु सीमा तय ?

कोलंबिया में हुआ दर्दनाक प्लेन क्रैश। सरकारी विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 15 लोगों की मौत।

शिविर लगाकर की जा रही जांच

UP News: इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी डॉ. रंजन कुमार मौर्य ने बताया कि टीम पिछले दो दिनों से शिविर लगाकर बच्चों की जांच व उपचार कर रही है। मौत के कारणों की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। डॉ. आफताब व फार्मासिस्ट मुश्ताक अंसारी के नेतृत्व में टीम ने गांव में शिविर लगाकर 57 बच्चों की जांच की। बुखार, मलेरिया व डेंगू की जांच के साथ आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। टीम ने प्रभावित घरों के आसपास दवा व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर स्वच्छता रखने की अपील की।

 

 

तीन बच्चों की हुई मौत

UP News: इसके पहले ढोलहा गांव के गुलहरिया टोला निवासी पिंटू गौड़ की सात वर्षीय बेटी मंजू पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। झोलाछाप डॉक्टर के उपचार से लाभ न मिलने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद तीन वर्षीय दूसरी बेटी खुशी की तबीयत बिगड़ने पर उसे भी जिला मुख्यालय ले जाया गया।

 

⁠हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया, जहां शुक्रवार की भोर में उसकी भी मौत हो गई। इधर पिंटू के बड़े भाई दशरथ के पांच वर्षीय पुत्र कृष्णा को भी तेज बुखार होने पर शुक्रवार सुबह पडरौना ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डालकर जांच शुरू कर दी।

Related Posts

संसद में पेश हुए इकोनॉमिक सर्वे। देश के बच्चों के लिए सोशल मीडिया चलने के लिए आयु सीमा तय ?
देश

संसद में पेश हुए इकोनॉमिक सर्वे। देश के बच्चों के लिए सोशल मीडिया चलने के लिए आयु सीमा तय ?

January 29, 2026
कोलंबिया में हुआ दर्दनाक प्लेन क्रैश। सरकारी विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 15 लोगों की मौत।
देश

कोलंबिया में हुआ दर्दनाक प्लेन क्रैश। सरकारी विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 15 लोगों की मौत।

January 29, 2026
पोस्ट ऑफिस ने ग्राहकों के लिए नई स्कीम लाई है। डाकघर की बचत योजनाएं पढ़िए पूरी खबर।
देश

देश के सबसे भरोसे मंद ऑफिस की तमाम बचत योजनाओं में मंथली इनकम स्कीम के बारे में।

January 28, 2026
Budget 2026: भारतीय रियल एस्टेट बाजार में जानिए क्या हैं बजट को लेकर उम्मीद।
देश

Budget 2026: भारतीय रियल एस्टेट बाजार में जानिए क्या हैं बजट को लेकर उम्मीद।

January 28, 2026
रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे जंग के बीच बड़ा हमला। हमलों मे 12 लोगों की मौत।
देश

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे जंग के बीच बड़ा हमला। हमलों मे 12 लोगों की मौत।

January 28, 2026
देश

शराब पीने वालों के लिए खुशखबरी सस्ता होगा शराब। शराब टैक्स में बड़ी कटौती करेगा।

January 27, 2026
Next Post
Airbus A320 safety alert: इंडिगो–एयर इंडिया तक 350 से अधिक उड़ाने रद्द, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

Airbus A320 safety alert: इंडिगो–एयर इंडिया तक 350 से अधिक उड़ाने रद्द, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

पुलिस को मिला संदिग्ध बैग जिसमें ड्रग्स और सिरिंज बरामद हुआ।  जानिए यूपी के शाहजहांपुर का यह पूरा मामला।

पुलिस को मिला संदिग्ध बैग जिसमें ड्रग्स और सिरिंज बरामद हुआ। जानिए यूपी के शाहजहांपुर का यह पूरा मामला।

January 7, 2026
Loan Interest Rate: दिवाली से पहले मिला तोहफा; HDFC, BOI समेत इन 4 बैंकों ने घटाई ब्याज दरें…

Loan Interest Rate: दिवाली से पहले मिला तोहफा; HDFC, BOI समेत इन 4 बैंकों ने घटाई ब्याज दरें…

October 16, 2025
Karva Chauth 2025 Date: 9 या 10 अक्टूबर जानिए कब है करवा चौथ? यहां जानें चंद्रोदय का समय, पूजन शुभ मुहूर्त और विधि

छत्तीसगढ़ में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद, यहां जानें रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर समेत अन्य शहरों की टाइमिंग

October 9, 2025

रायपुर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल

May 31, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आंध्र प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट
  • नए भारत की नई कार्य संस्कृति का प्रतीक है प्रगति पोर्टल: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • भविष्य की जरूरत के अनुरूप हो विद्युत सुविधाओं का विस्तार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नारायणपुर से करेंगे महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In