• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, February 6, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना में शामिल 2 लाख से अधिक महिलाओं के नाम कटे, सामने आई ये बड़ी वजह?

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 4, 2025
in छत्तीसगढ़
Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना में शामिल 2 लाख से अधिक महिलाओं के नाम कटे, सामने आई ये बड़ी वजह?
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 03 दिसंबर 2025 को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने वाली राज्य सरकार की प्रमुख योजना महतारी वंदन के तहत आज 22वीं किश्त का भुगतान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर किया। महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त 67,71,012 हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर की गई। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है।

 

सीएम साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं परिवार, समाज और राज्य की उन्नति की आधारशिला हैं, और उनका सशक्त होना एक सशक्त प्रदेश की अनिवार्य शर्त है। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में राशि अंतरित होने से माताओं को न केवल आर्थिक संबल मिलता है, बल्कि परिवार की पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने में भी सुनिश्चित सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र माता इस सहायता से वंचित न रहे तथा पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि महतारी वंदन योजना आने वाले समय में लाखों परिवारों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी और छत्तीसगढ़ के विकासयात्रा को नई ऊर्जा देगी।

 

 

2,41,405 लाभार्थियों की छटनी

 

बता दें कि महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 10 मार्च 2024 को पीएम मोदी के हाथों प्रदान की गई थी। पीएम मोदी ने महतारी वंदन की योजना की पहली किस्त 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की थी। वहीं, अगर 22वीं किस्त के हितग्राहियों की संख्या को देखा जाए तो 6786336 ही रह गए हैं। इनमें से 7,662 महिलाओं को हाल ही में योजना का हितग्राही बनाया गया है, जो नियद नेल्ला नार क्षेत्र से आते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 22 महीने के भीतर 2,41,405 लाभार्थी कहां गए। क्या सरकार ने महतारी वंदन योजना के 2,41,405 लाभार्थियों की छटनी कर दी।

 

 

⁠

कहां गायब हो गए 2,41,405 हितग्राही

दरअसल महतारी वंदन योजना के लिए सरकार ने महिलाओं से आवेदन भरवाए थे। शुरुआती दौर में कई ऐसे लाभार्थियों ने भी इस योजना के लिए आवदन किया था जो पात्र नहीं (जिन्हें वृद्धा पेंशन जैसे अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा हो) हैं। वहीं, योजना की शुरुआत होने से अब तक कई हितग्राहियों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में सरकार ने मृत और अपात्र लोगों की छटनी कर दी है ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को दिया जा सके। वहीं, कुछ लाभार्थियों ने अभी तब बैंक में अपना केवाईसी नहीं कराया है, जिसके चलते उनके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं हो पाते हैं।

 

क्या है महतारी वंदन योजना?

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण में सुधार के लिए शुरू की गई एक योजना है। इसके तहत, पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव और असमानता को दूर करना है।

महतारी वंदन योजना की 22वीं किश्त के तहत कितने हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर की गई है?

उत्तर: महतारी वंदन योजना की 22वीं किश्त के तहत 67,71,012 हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर की गई है।

 

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह कितनी आर्थिक सहायता दी जाती है?

उत्तर: महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

 

शुरुआत से अब तक 2,41,405 लाभार्थियों की संख्या कम होने का मुख्य कारण क्या बताया गया है?

उत्तर: 2,41,405 लाभार्थियों की संख्या कम होने का मुख्य कारण अपात्र लोगों की छटनी (जो अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे थे), मृत्यु और बैंक में केवाईसी न कराना बताया गया है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना को किस चीज का जीवंत उदाहरण बताया है?

उत्तर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना को माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण बताया है।

 

महतारी वंदन योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण में सुधार के साथ ही समाज में भेदभाव और असमानता को दूर करना है।

Related Posts

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

February 5, 2026
पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री श्री साय
छत्तीसगढ़

पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री श्री साय

February 5, 2026
भारत के 5 सरकारी कर्मचारियों जो आतंकियों के लिए कर रहे थे काम। पढ़े पूरी खबर।
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने एक और को आतंकी मार गिराया।

February 5, 2026
Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच बिजली बिल का विवाद
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच बिजली बिल का विवाद

February 5, 2026
खनन परियोजनाओं का हो गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध क्रियान्वयन- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

खनन परियोजनाओं का हो गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध क्रियान्वयन- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

February 4, 2026
मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 04 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 04 फरवरी 2026

February 4, 2026
Next Post
सुहेला में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में दिखाई विकास की झलक

सुहेला में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में दिखाई विकास की झलक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

जल जीवन मिशन से हर घर में मिलेगी नल से जल-सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा

June 15, 2022
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर साहित्य उत्सव की वेबसाइट का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर साहित्य उत्सव की वेबसाइट का किया लोकार्पण

January 1, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान के साथ अहम मुलाकात, राज्य में खाद्य प्रसंस्करण को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान के साथ अहम मुलाकात, राज्य में खाद्य प्रसंस्करण को मिलेगी नई दिशा

November 24, 2025

कलेक्टर श्री भीम सिंह के प्रयासों से रायगढ़ पहुंचे फ्लोमीटर…केआईटी में ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़कर हो जाएगी 350

May 6, 2021

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • जानिए आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल से कौन कौन से अस्पताल में करा सकते हैं मुफ्त इलाज
  • जानिए भारत में कौन सा रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करता है ? मुंबई है पीछे।
  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती। नजदीक है लास्ट डेट जल्द करे आवेदन।
  • सोना और चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया है। कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In